• Home>
  • Gallery»
  • How To Identify Real Saffron: ऐसे पता चलेगी केसर की असली पहचान, आप भी करें ट्राय

How To Identify Real Saffron: ऐसे पता चलेगी केसर की असली पहचान, आप भी करें ट्राय

How To Identify Real Saffron: केसर अपनी खुशबू, रंग और औषधीय गुणों के कारण दुनिया के सबसे महंगे मसालों में गिनी जाती है. खाने से लेकर स्किनकेयर तक इसका इस्तेमाल होता है. लेकिन बढ़ती कीमत के कारण बाजार में नकली और मिलावटी केसर भी खूब बिक रही है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे में असली केसर की पहचान बेहद जरूरी है.


By: sanskritij jaipuria | Published: January 22, 2026 4:41:05 PM IST

kesar 6 - Photo Gallery
1/7

पानी टेस्ट से पहचान

असली केसर गर्म पानी या दूध में धीरे-धीरे हल्का पीला या सुनहरा रंग छोड़ती है. तुरंत लाल रंग आना नकली होने का संकेत है.

kesar 7 - Photo Gallery
2/7

स्वाद से जांच करें

केसर का धागा दांतों से चबाने पर कड़वा स्वाद देता है. मीठा या फीका स्वाद मिलावट की ओर इशारा करता है.

kesar 5 - Photo Gallery
3/7

खुशबू पर दें ध्यान

असली केसर की खुशबू तेज और गहरी होती है. नकली केसर में खुशबू बहुत हल्की या केमिकल जैसी होती है.

kesar 4 - Photo Gallery
4/7

पेपर टेस्ट अपनाएं

पेपर पर केसर रखकर पानी डालें. अगर तुरंत लाल रंग फैले तो केसर नकली हो सकता है.

kesar 3 - Photo Gallery
5/7

धागों की बनावट देखें

असली केसर के धागे मुड़े-तुड़े और हल्के खुरदुरे होते हैं, जबकि नकली धागे चमकदार और सीधे होते हैं.

kesar 2 - Photo Gallery
6/7

कीमत से भी करें पहचान

बहुत कम कीमत में मिलने वाली केसर अक्सर नकली होता है. असली केसर हमेशा महंगा मिलता है.

kesar 1 - Photo Gallery
7/7

रंग छोड़ने की गति देखें

असली केसर धीरे-धीरे रंग छोड़ता है, जबकि मिलावटी केसर तुरंत रंग घोल देता है.