Holika Dahan 2025: होलिका दहन के शुभ मौके पर करें इन मंत्रों का जाप, सफलता और खुशियों से भर जाएगा जीवन
Holika Dahan 2026: होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा. मान्यता के अनुसार, इस रात को कुछ खास मंत्रों का जाप नियम अनुसार करने से कई कार्य सिद्ध हो जाते हैं. नोकरी, धन और व्यापार से जुड़ी बाधाएं दूर हो जाती हैं.
पहला मंत्र
अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै: अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम. इस मंत्र का जाप करने से समस्त कार्य सिद्ध हो जाते हैं सुख, समृद्धि और सफलता घर में आती है. मंत्र का उच्चारण एक माला, तीन माला यानी विषम संख्या में करें.
दूसरा मंत्र
ऊं नमों भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें. इस मंत्र का जाप करने से हर विपदा से व्यक्ति बच जाता है, संकट उसे छू भी नहीं पाता.
तीसरा मंत्र
‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्. उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्’ इस मंत्र का रुद्राक्ष माला पर 108 बार जाप करें, इससे सारे कार्य पूरे हो जाते हैं.
चौथा मंत्र
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्’ मंत्र का जाप करने से भय और समस्या से मुक्ति मिल जाती है.
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
2026 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2 मार्च को शाम 6:22 बजे से रात 8:53 बजे के बीच है. इस समय होलिका दहन करना शुभ और शास्त्रों के अनुसार माना जाता है.
रंग वाली होली
रंगवाली होली, जिसे धुलंडी भी कहते हैं, बुधवार, 4 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन, पूरे भारत में लोग रंगों से खेलने, गुलाल लगाने और एक-दूसरे को बधाई देने के लिए एक साथ आएंगे, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.
चंद्र ग्रहण का साया
भारत में मार्च चंद्र ग्रहण का समय 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण होने की वजह से स्थिति और मुश्किल हो जाती है. चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और भारत में शाम 6:26 बजे से 6:46 बजे के बीच दिखेगा, जो लगभग 20 मिनट तक रहेगा. ग्रहण के दौरान, चांद लाल रंग का दिखने की उम्मीद है, जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है.