• Home>
  • Gallery»
  • Sticker fruits: भूलकर भी न खाएं स्टिकर वाले फल, शरीर में पहुंचा रहे हैं खतरनाक केमिकल…जानिए कैसे करें बचाव

Sticker fruits: भूलकर भी न खाएं स्टिकर वाले फल, शरीर में पहुंचा रहे हैं खतरनाक केमिकल…जानिए कैसे करें बचाव

Sticker fruits: फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी मानी जाती हैं, लेकिन इन्हें सही तरीके से साफ न करने पर ये फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती हैं, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में चेतावनी जारी की है कि बाजार से आने वाले फलों और सब्जियों पर लगे स्टिकर और उन पर मौजूद रसायन सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं, इसलिए इन्हें सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं है.

By: Ranjana Sharma | Published: April 13, 2026 1:56:55 PM IST

Sticker fruits: भूलकर भी न खाएं स्टिकर वाले फल, शरीर में पहुंचा रहे हैं खतरनाक केमिकल…जानिए कैसे करें बचाव - Photo Gallery
1/7

फल और सब्जियां

फल और सब्जियां हमारी रोजमर्रा की डाइट का अहम हिस्सा हैं, इन्हें हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी माना जाता है, लेकिन क्या आप इन्हें सही तरीके से साफ कर रहे हैं?

Sticker fruits: भूलकर भी न खाएं स्टिकर वाले फल, शरीर में पहुंचा रहे हैं खतरनाक केमिकल…जानिए कैसे करें बचाव - Photo Gallery
2/7

स्टिकर पर छिपा खतरा

बाजार से आने वाले कई फलों और सब्जियों पर स्टिकर लगे होते हैं, जिन्हें लोग बिना हटाए ही खा लेते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

Sticker fruits: भूलकर भी न खाएं स्टिकर वाले फल, शरीर में पहुंचा रहे हैं खतरनाक केमिकल…जानिए कैसे करें बचाव - Photo Gallery
3/7

एफएसएसएआई की चेतावनी

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, स्टिकर लगे फलों को बिना सही सफाई के खाना सुरक्षित नहीं है, क्योंकि इनमें केमिकल और गोंद हो सकता है.

Sticker fruits: भूलकर भी न खाएं स्टिकर वाले फल, शरीर में पहुंचा रहे हैं खतरनाक केमिकल…जानिए कैसे करें बचाव - Photo Gallery
4/7

स्टिकर का गोंद क्यों खतरनाक है?

इन स्टिकरों में इस्तेमाल होने वाला गोंद सिंथेटिक हो सकता है, जो पेट में जाकर पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है और हल्की-फुल्की बीमारियों का कारण बन सकता है.

Sticker fruits: भूलकर भी न खाएं स्टिकर वाले फल, शरीर में पहुंचा रहे हैं खतरनाक केमिकल…जानिए कैसे करें बचाव - Photo Gallery
5/7

स्टिकर जरूर हटाएं

सबसे पहले फल या सब्जी पर लगा स्टिकर पूरी तरह से हटा देना चाहिए, इसे भूलकर भी खाने के साथ नहीं निगलना चाहिए.

Sticker fruits: भूलकर भी न खाएं स्टिकर वाले फल, शरीर में पहुंचा रहे हैं खतरनाक केमिकल…जानिए कैसे करें बचाव - Photo Gallery
6/7

सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं

FSSAI के अनुसार केवल पानी से धोना पर्याप्त नहीं है, फलों और सब्जियों को सही तरीके से साफ करना जरूरी है ताकि हानिकारक तत्व हट सकें.

Sticker fruits: भूलकर भी न खाएं स्टिकर वाले फल, शरीर में पहुंचा रहे हैं खतरनाक केमिकल…जानिए कैसे करें बचाव - Photo Gallery
7/7

नमक या बेकिंग सोडा का उपाय

पानी में थोड़ा नमक, सिरका या बेकिंग सोडा मिलाकर धोने से फलों और सब्जियों की सतह पर मौजूद रसायन और गंदगी आसानी से हट जाती है.