• Home>
  • Gallery»
  • Finance Minister Nirmala Sitharaman : 3 घंटे रोज करती हैं कौन सा जरूरी काम? जानें निर्मला सीतारामण के बारे में रोचक तथ्य

Finance Minister Nirmala Sitharaman : 3 घंटे रोज करती हैं कौन सा जरूरी काम? जानें निर्मला सीतारामण के बारे में रोचक तथ्य

Finance Minister Nirmala Sitharaman Unknown Facts: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) आज 1 फरवरी 2026 को साल 2026-27 (Union Budget in Parliament) का बजट सदन में पेश करने जा रही हैं. वह लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी. ऐसा करने वाली वह भारत की पहली वित्तमंत्री हैं. साथ ही वह देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री भी हैं. उनसे पहले इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए 1970 में बजट पेश किया था. दरअसल, उस समय वित्तमंत्री मोरारजी देसाई के इस्तीफा देने के कारण इंदिरा गांधी ने जिम्मेदारी संभाली थी. निर्मला सीतारमण ने बतौर वित्तमंत्री 2019 में पद संभाला था. आइए आज इस मौके पर उनसे जुड़े कुछ जरुरी तथ्य जानते हैं? 

By: Preeti Rajput | Published: February 1, 2026 9:47:57 AM IST

निर्मला सीतारमण ने वित्तमंत्री का पद साल 2019 में संभाला था. वह आज 1 फरवरी को लगातार नौंवी बार बजट पेश करने जा रही हैं. - Photo Gallery
1/7

डिफेंस मिनिस्टर से फाइनेंस मिनिस्टर

निर्मला सीतारमण इंदिरा गांधी के बाद डिफेंस मिनिस्टर का पद संभालने वाली दूसरी महीला बनीं. अब वह दूसरी फाइनेंस मिनिस्टर हैं. इससे पहले इंदिरा गांधी ने 1970 में थोड़े समय के लिए यह पदभार संभाला था.

निर्मला सीतारमण ने वित्तमंत्री का पद साल 2019 में संभाला था. वह आज 1 फरवरी को लगातार नौंवी बार बजट पेश करने जा रही हैं. - Photo Gallery
2/7

राज्य मंत्री का भी संभाला पदभार

वह कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री में राज्य मंत्री रह चुकी हैं और राज्य मंत्री के तौर पर फाइनेंस और कॉर्पोरेट अफेयर्स पोर्टफोलियो भी संभाल चुकी हैं.

निर्मला सीतारमण ने वित्तमंत्री का पद साल 2019 में संभाला था. वह आज 1 फरवरी को लगातार नौंवी बार बजट पेश करने जा रही हैं. - Photo Gallery
3/7

मिडिल क्लास परिवार में हुआ जन्म

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री नारायण सीतारमण और उनकी मां का नाम श्रीमती सावित्री सीतारमण है.

निर्मला सीतारमण ने वित्तमंत्री का पद साल 2019 में संभाला था. वह आज 1 फरवरी को लगातार नौंवी बार बजट पेश करने जा रही हैं. - Photo Gallery
4/7

पढ़ाई-लिखाई

निर्मला सीतारमण ने मद्रास और तिरुचिरापल्ली में अपनी पढ़ाई की है. सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकोनॉमिक्स में BA किया. इसके बाद, उन्होंने 1984 में JNU से मास्टर्स की डिग्री ली. उन्होंने इंडो-यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड पर थीसिस में Ph.D. भी की है.

निर्मला सीतारमण ने वित्तमंत्री का पद साल 2019 में संभाला था. वह आज 1 फरवरी को लगातार नौंवी बार बजट पेश करने जा रही हैं. - Photo Gallery
5/7

1986 में की शादी

JNU में उनकी मुलाकात परकला प्रभाकर से हुई और बाद में 1986 में उन्होंने उनसे शादी कर ली और लंदन चली गईं. उन्होंने प्राइस वॉटरहाउस के साथ रिसर्च और एनालिसिस में
सीनियर मैनेजर के पद पर काम किया. वह इससे पहले होम डेकोर स्टोर हैबिटैट में सेल्सगर्ल का भी कम करती थीं.

निर्मला सीतारमण ने वित्तमंत्री का पद साल 2019 में संभाला था. वह आज 1 फरवरी को लगातार नौंवी बार बजट पेश करने जा रही हैं. - Photo Gallery
6/7

3 घंटे क्या करती हैं निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण को क्लासिकल म्यूज़िक पसंद है. साथ ही वह भगवान कृष्ण की भक्त हैं. वह हर रोज केवल अखबार पढ़ने में अपने तीन घंटे लगाती हैं.

निर्मला सीतारमण ने वित्तमंत्री का पद साल 2019 में संभाला था. वह आज 1 फरवरी को लगातार नौंवी बार बजट पेश करने जा रही हैं. - Photo Gallery
7/7

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी किया काम

निर्मला सीतारमण ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस और यूके में एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन के साथ भी काम किया.