• Home>
  • Gallery»
  • EPFO 3.0 Update: पांच लाख तक ऑटो सेटलमेंट और EPF ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा?

EPFO 3.0 Update: पांच लाख तक ऑटो सेटलमेंट और EPF ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा?

EPFO 3.0 Update: अगर आप EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) के मेंबर हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. सरकार ने EPFO 3.0 के तहत कई बड़े बदलाव किए हैं, जिससे पेंशन, क्लेम और अकाउंट ट्रांसफर की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो गई है. इसका सीधा फायदा करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल रहा है.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 17, 2026 9:32:19 PM IST

EPFO 3.0 Update: पांच लाख तक ऑटो सेटलमेंट और EPF ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा? - Photo Gallery
1/8

संसद में दी गई जानकारी

लोकसभा में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने EPFO 3.0 से जुड़े अहम अपडेट साझा किए. उन्होंने बताया कि सरकार EPFO सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल और ऑटोमेटेड बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.

EPFO 3.0 Update: पांच लाख तक ऑटो सेटलमेंट और EPF ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा? - Photo Gallery
2/8

क्या है EPFO 3.0?

EPFO 3.0 एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य प्रक्रियाओं को सरल बनाना, कागजी काम कम करना और सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है. इससे कर्मचारियों को बार-बार ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और काम ऑनलाइन ही आसानी से हो जाएगा.

EPFO 3.0 Update: पांच लाख तक ऑटो सेटलमेंट और EPF ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा? - Photo Gallery
3/8

सेंट्रलाइज्ड पेंशन सिस्टम का बड़ा बदलाव

EPFO का सबसे बड़ा अपडेट सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) है. 1 जनवरी 2025 से देशभर के सभी EPFO ऑफिस इस सिस्टम से जुड़ चुके हैं. इस नई व्यवस्था के जरिए हर महीने 70 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को समय पर और बिना किसी गलती के पेंशन मिल रही है.

EPFO 3.0 Update: पांच लाख तक ऑटो सेटलमेंट और EPF ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा? - Photo Gallery
4/8

क्लेम सेटलमेंट हुआ तेज

क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है. 25 फरवरी 2026 तक चालू वित्त वर्ष में 5 लाख रुपये तक के 3.52 करोड़ से ज्यादा क्लेम ऑटोमेटिक तरीके से निपटाए गए हैं. अब करीब 71.37% एडवांस क्लेम ऑटो मोड में सेटल हो रहे हैं, जिनके तहत लगभग 51,620 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है.

EPFO 3.0 Update: पांच लाख तक ऑटो सेटलमेंट और EPF ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा? - Photo Gallery
5/8

आसान हुआ EPF अकाउंट ट्रांसफर

अब नौकरी बदलने पर EPF अकाउंट ट्रांसफर करना भी काफी आसान हो गया है. 25 फरवरी 2026 तक 70 लाख से ज्यादा ट्रांसफर क्लेम ऑटोमेटिक तरीके से प्रोसेस हुए हैं. वहीं, 21 लाख से ज्यादा कर्मचारियों ने बिना नियोक्ता की मदद के खुद ट्रांसफर क्लेम जमा किए हैं.

EPFO 3.0 Update: पांच लाख तक ऑटो सेटलमेंट और EPF ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा? - Photo Gallery
6/8

KYC से खत्म हुई झंझट

सरकार ने KYC प्रक्रिया को भी सरल बनाया है. अब KYC पूरा होने पर पुराने या नए नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं रहती. इससे नौकरी बदलने के दौरान फंड ट्रांसफर में देरी नहीं होती और कर्मचारी को जल्दी पैसा मिल जाता है.

EPFO 3.0 Update: पांच लाख तक ऑटो सेटलमेंट और EPF ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा? - Photo Gallery
7/8

कर्मचारियों को क्या मिलेगा फायदा?

इन सभी बदलावों से कर्मचारियों को तेज सेवा, कम कागजी कार्रवाई और पारदर्शिता का लाभ मिलेगा. EPFO 3.0 के जरिए भविष्य में और भी डिजिटल सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, जिससे सिस्टम और मजबूत बनेगा.

EPFO 3.0 Update: पांच लाख तक ऑटो सेटलमेंट और EPF ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा? - Photo Gallery
8/8

बड़ा डिजिटल कदम

EPFO 3.0 कर्मचारियों के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम है, जो पेंशन, क्लेम और ट्रांसफर की प्रक्रिया को आसान और तेज बना रहा है. आने वाले समय में यह सिस्टम कर्मचारियों के लिए और भी सुविधाजनक साबित होगा.