Elnaaz Norouzi: अपने ही वतन जाने से डर रही गुरु रंधावा की हीरोइन! खामेनेई की मौत के बाद अब ईरानियों को सता रहा किसका डर?
Elnaaz Norouzi: ईरानी एक्टर एलनाज नोरौजी अपने देश में मौजूदा सरकार की खुलकर आलोचना करती रही हैं. इस हफ़्ते की शुरुआत में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या का जश्न मनाने के बाद एक्टर सुर्खियों में आ गईं. एक नए इंटरव्यू में, सेक्रेड गेम्स से मशहूर हुईं एक्टर ने कहा है कि उनका विरोध सरकार से है, पूरे देश से नहीं, और कहा कि जब तक मौजूदा सरकार सत्ता में है, वह घर नहीं लौट सकतीं.
इस्लामिक रिपब्लिक के बारे में एलनाज नोरौजी की सोच
एलनाज ने ईरान पर अपना रुख साफ किया और बताया कि उन्होंने US और इज़राइल के नेतृत्व में खामेनेई की हत्या का समर्थन क्यों किया. वो कहती हैं कि “जब हम ईरान के बारे में बात करते हैं, तो मैं इस्लामिक रिपब्लिक, जिसने देश पर कब्जा कर लिया है, और ईरान के लोगों के बीच अंतर करना चाहूंगी. ईरान के ज़्यादातर लोग स्मार्ट और पढ़े-लिखे हैं, और उनकी सोच इस्लामिक रिपब्लिक जैसी नहीं है.
यहूदियों की सुनाई दास्तान
इसके अलावा वो कहती हैं कि एक समय पर, ईरान के इज़राइल के साथ बहुत अच्छे रिश्ते थे. अगर आप साइरस द ग्रेट को देखें, जिस आदमी ने दुनिया का पहला ह्यूमन राइट्स लिखा था, वह फ़ारसी था, और उसने यहूदियों को बेबीलोन से आज़ाद कराया था.
ईरानियों को मार दिया-एलनाज
इसके अलावा वो बोली शाह (मोहम्मद रज़ा पहलवी) के समय में भी हमारे USA के साथ बहुत अच्छे रिश्ते थे. यह सिर्फ़ इस्लामिक रिपब्लिक है जो लगातार कह रहा है कि वो इज़राइल को नक्शे से मिटा देना चाहता है. एक महीने पहले, इस शासन के खिलाफ़ विरोध करने वाले कई ईरानियों को मार दिया गया था.”
एलनाज नोरौजी कौन हैं?
एलनाज ने 2017 में एक पाकिस्तानी फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया था, जिसके बाद वो 2018-19 में सेक्रेड गेम्स के दो सीजन में नजर आईं. उसके बाद वो अभय, मेड इन हेवन और है जुनून जैसे शो के साथ-साथ जुगजुग जियो और मस्ती 4 जैसी फिल्मों में भी नजर आईं.
हॉलीवुड फिल्मों में किया काम
2023 में, उन्होंने कंधार में हॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें वह जेरार्ड बटलर और अली फजल के साथ नजर आईं. एलनाज अभी अक्षय कुमार के साथ व्हील ऑफ फॉर्च्यून में को-होस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं.
गुरु के साथ काम कर चुकी एलनाज़
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलनाज़ गुरु रंधावा के सबसे मशहूर सांग मेड इन इंडिया में भी मेन लीड में नजर आईं थी. कहीं न कहीं इनका भारतीय सिनेमा से भी नाता है.
जश्न मना रहा इजराइल
ईरान-इजराइल में चल रही लड़ाई अब भी जारी है. जिसके कारण अन्य देशों में भी तनाव देखने को मिल रहा है, खमेनेई की मौत के बाद से जहां ईरान में मातम छा गया वहीं ईरान में जश्न का माहौल भी है.