ऑनलाइन बिजली बिल में नाम बदलना अब बेहद आसान! बस फॉलों करें ये स्टेप्स
How to change name on electricity bill: ऑनलाइन बिजली बिल में नाम बदलना अब आसान हो गया है. इसके लिए अपने स्थानीय बिजली वितरण कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन करें, नाम परिवर्तन या स्वामित्व परिवर्तन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और बकाया बिल चुकाकर आवेदन सबमिट करें. नए नाम का अपडेट अगले बिल में दिखाई देगा.
लॉग इन / रजिस्टर करें
अपने स्थानीय बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे BSES, Adani, Tata Power) पर जाएँ और अपने कन्ज्यूमर/खाता नंबर के साथ लॉग इन करें या नया अकाउंट रजिस्टर करें.
सेवा ढूंढें
वेबसाइट पर 'नाम बदलना' (Name Change), 'स्वामित्व परिवर्तन' (Change of Ownership), या 'म्यूटेशन' (Mutation) सेक्शन ढूंढें.
आवेदन फॉर्म भरें
पुराने और नए मालिक दोनों की डिटेल सावधानीपूर्वक भरें.
दस्तावेज अपलोड करें
जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें जैसे- स्वामित्व प्रमाण, पूर्व मालिक का NOC, नए मालिक का पहचान पत्र और नवीनतम भरी हुई बिजली बिल.
बकाया बिल चेक करें
सभी लंबित भुगतान (Outstanding Dues) चुकता करें ताकि आवेदन स्वीकृत हो सके.
शुल्क का भुगतान करें
प्रोसेसिंग शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें- सिंगल फेज लगभग ₹90, थ्री फेज - लगभग ₹295.
आवेदन जमा करें और ट्रैक करें
आवेदन जमा करने के बाद Acknowledgment/Application Number सुरक्षित रखें ताकि आप स्थिति ट्रैक कर सकें.