• Home>
  • Gallery»
  • Eid-ul-Fitr: सऊदी में चांद की एक झलक और जुम्मे को ईद पक्की, जानें भारत में कब मनाया जाएगा जश्न

Eid-ul-Fitr: सऊदी में चांद की एक झलक और जुम्मे को ईद पक्की, जानें भारत में कब मनाया जाएगा जश्न

Eid Ka Chand: रमज़ान अब कुछ ही दिनों में अलविदा कहने वाले हैं. वहीं जहां एक तरफ रामज़ानों के जानें का गम है तो दूसरी ओर ईद आने की भी खुशी है. बता दें कि ईद मुसलमानों का सबसे अहम त्यौहार है, इस मौके पर मुस्लिम भाई एक दूसरे को सिवइयों के साथ खूब सारा प्यार भी बांटते हैं. ईद 30 या 29 रोज़े रखने के बाद मनाई जाती है. वहीं हर साल की तरह इस साल भी हर कोई ये सोच रहा है कि भारत में ईद किस दिन मनाई जाएगी 20 मार्च या 21 मार्च? चलिए जान लेते हैं कि भारत में ईद का जश्न कब मनाया जाएगा.

By: Heena Khan | Published: March 18, 2026 12:40:11 PM IST

Eid-ul-Fitr: सऊदी में चांद की एक झलक और जुम्मे को ईद पक्की, जानें भारत में कब मनाया जाएगा जश्न - Photo Gallery
1/6

भारत में ईद कब मनाई जाएगी?

बता दें की अगर आज सऊदी अरब में चांद दिखाई देता है, तो भारत में शुक्रवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. इस मौके के लिए अलग-अलग मस्जिदों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

Eid-ul-Fitr: सऊदी में चांद की एक झलक और जुम्मे को ईद पक्की, जानें भारत में कब मनाया जाएगा जश्न - Photo Gallery
2/6

एक दिन आगे भी हो सकता है जश्न

जी हाँ! इस हिसाब से सऊदी में ईद 19 मार्च 2026 की पड़ सकती है और भारत में 20 मार्च 2026 की. लेकिन अगर सऊदी में आज ईद का चाँद नहीं दिखा तो भारत में ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी और सऊदी में 20 मार्च.

Eid-ul-Fitr: सऊदी में चांद की एक झलक और जुम्मे को ईद पक्की, जानें भारत में कब मनाया जाएगा जश्न - Photo Gallery
3/6

उलेमा की गुजारिश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धार्मिक विद्वानों (उलेमा) ने लोगों से अपील की है कि वो ईद की नमाज़ सिर्फ़ मस्जिदों और ईदगाहों के अंदर ही अदा करें.

Eid-ul-Fitr: सऊदी में चांद की एक झलक और जुम्मे को ईद पक्की, जानें भारत में कब मनाया जाएगा जश्न - Photo Gallery
4/6

सड़कों पर नहीं होगी नमाज़

इसके अलावा, यह साफ़ तौर पर कहा गया है कि नमाज़ सार्वजनिक सड़कों पर अदा नहीं की जानी चाहिए, ताकि न तो ट्रैफिक में कोई रुकावट आए और न ही आम लोगों को कोई परेशानी हो.

Eid-ul-Fitr: सऊदी में चांद की एक झलक और जुम्मे को ईद पक्की, जानें भारत में कब मनाया जाएगा जश्न - Photo Gallery
5/6

सऊदी अरब में ईद का चांद कब दिखने की उम्मीद है?

सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने 18 मार्च, 2026 की शाम को चांद देखने का आह्वान किया है. अगर इस दिन चांद दिख जाता है, तो वहाँ 19 मार्च, 2026 को ईद मनाई जाएगी.

Eid-ul-Fitr: सऊदी में चांद की एक झलक और जुम्मे को ईद पक्की, जानें भारत में कब मनाया जाएगा जश्न - Photo Gallery
6/6

क्या आज दिख जाएगा चांद

इसके विपरीत, अगर चांद नहीं दिखता है, तो रमज़ान 30 दिनों का होगा, और ईद 20 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी. खगोलीय गणनाओं के अनुसार, इस बार चांद देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है; इसलिए, इस बात की बहुत ज़्यादा संभावना है कि ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी.