Eid Mubarak wishes 2026: अपनों को भेजें दिल छू लेने वाले मैसेज, खास अंदाज में कहें मीठी ईद मुबारक
Eid Mubarak wishes 2026: आज पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद-उल-फितर के इस त्योहार को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. इस्लाम धर्म में यह बहुत खुशी का त्योहार होता है. ये रमजान के पाक महीने के खत्म होने और इस्लामी कैलेंडर के 10वें महीने की पहली तारीख को मनाते हैं. रमजान के पूरे महीने रोजा रखना होता है. ईद के दिन यह रोजे पूरे होते हैं. इस दिन लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं. लेकिन हर बार लोग अपनों के साथ ईद नहीं मना पाते हैं, काम, पढ़ाई, रोजगार किसी न किसी कारण लोगों को अपने परिवारों से दूर रहना पड़ता है. ऐसे में दिल की डोर जुड़ी रहे, इसके लिए आप आज अपने परिवार और खास दोस्तों को छोटा सा मैसेज भेज चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. इसलिए ही आज हम आपके लिए कुछ खास मैसेजेस लेकर खोज कर लाए हैं.
चांद की चांदनी
चांद की चांदनी से सजी है ये रात,
आभाओं से भरा रहे आपका हर दिन और हर ईद मुबारक 2026!
खुशियों की बहार
खुशियों की बहार आई है, हर दिल में प्यार लाई है.
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक
अल्लाह की रहमत
अल्लाह की रहमत आप पर बरसे, हर दुआ आपकी कबूल हो जाए.
2026 आपके लिए खुशियाँ ही खुशियाँ लाई
ईद मुबारक!
ईद का दिन है, गले मिलो सब यार,
मिट जाए हर दूरी और हर तकरार.
ईद मुबारक!
सेवइयों की मिठास
सेवइयों की मिठास, दिलों का प्यार,
मुबारक हो आपको ये ईद का त्योहार.
नूर से भरी
नूर से भरी हो हर सुबह आपकी, खुशियों से सजी हो हर शाम .
ईद मुबारक हो आपको, हमेशा खुश रहे आपका नाम.
ईद 2026 मुबारक
दुआ है कि इस रचाव से पूला, हर खुशी आपके कदम चूम
ईद 2026 मुबारकाबाद, आपका हर दिन यंही झूल.