हेलमेट पहनने से सच में झड़ते हैं बाल, जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक?
Helmet And Hair Loss: अगर आप रोजाना बाइक चलाते हैं और हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं. तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि हेलमेट पहनने से उनके बाल झड़ने लगते हैं. हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए काफी जरूरी है, लेकिन क्या सच में इससे बाल झड़ने लगते हैं? कुछ हेयर एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार गलत तरीके से हेलमेट पहनने से बालों पर भी असर पड़ता है.
पसीने के कारण झड़ते हैं बाल
दरअसल, हेलमेट खुद सीधे तौर पर बाल झड़ने की वजह नहीं बनता, लेकिन इसे ज्यादा देर पहनने से पसीना ज्यादा आने लगता है. वहीं जब पसीना सिर में जमा हो जाता है, तो बालों की जड़ें कमजोर हो जाती है. इसके अलावा, बार-बार हेलमेट पहनने और उतारने के दौरान बाल खिंचते हैं, जिससे बाल टूटने की समस्या होने लगती है.
बाल कमजोर होने लगते हैं
अगर हेलमेट काफी टाइट हो या फिर सही फिटिंग न हो, तो इसके जरिए लगातार बालों को खींचता है. जिसके कारण धीरे-धीरे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं.
बैक्टीरिया और डैंड्रफ की समस्या
गंदा हेलमेट इस्तेमाल करने से भी स्कैल्प पर बैक्टीरिया और डैंड्रफ की समस्या भी होने लगती है.
स्कैल्प को साफ रखें
इससे बचने के लिए अपने बालों और स्कैल्प को साफ रखें. समय-समय पर बाल धोते रहें. जिससे पसीना और गंदगी जमा न हो.
बालों में तेल जरूर लगाएं
इसके साथ ही बालों में हफ्ते में 2 से 3 बार तेल लगाना भी काफी फायदेमंद रहता है. इससे बालों को पोषण मिलता है और बाल मजबूत रहते हैं.
गीले बालों पर हेलमेट न पहनें
कभी भी गीले बालों पर हेलमेट न पहनें. ऐसे करने से बाल कमजोर होने लगते हैं. साथ ही आसानी से टूट भी सकते हैं. इससे बचने के लिए हेलमेट के अंदर कॉटन कैप पहन सकते हैं. यह पसीना सोख लेता है.
साइज का हेलमेट पहनें
ध्यान रहे हमेशा सही साइज का हेलमेट पहनें. जो सिर पर ठीक तरह से फिट हो जाए. हेलमेट को समय-समय पर साफ करना भी जरूरी है. ताकी जमा गंदगी और बैक्टीरिया बालों को नुकसान न पहुंचा सके.