क्या बिना नमक जिंदा रह सकता है आदमी, फायदा होगा या सेहत पर पड़ेगा भारी? एक्सपर्ट्स से समझें पूरा मामला!
Disadvantages Of Not Eating Salt: खाने का स्वाद बिना नमक के आ ही नहीं सकता है. खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए हर घर में नमक का इस्तेमाल किया जाता है. शायद ही दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो नमक नहीं खाता होगा.
नमक में जरूरी तत्व सोडियम
नमक में सबसे अहम तत्व सोडियम होता है. जिसकी कमी से शरीर में कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं. सोडियम शरीर में पानी का स्तर सही बनाए रखने में मदद करता है.
ऑक्सीजन को पहुंचाना
साथ ही यह पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाता है.
सीमित मात्रा में नमक का सेवन
नमक कम और ज्यादा खाना दोनों ही सही नहीं है. कुल मिलाकर आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करते रहना है.
नमक ज्यादा खाने से परेशानी
नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, किडनी प्रॉब्लम, सूजन और सिरदर्द जैसी शिकायत हो सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ लोग ज्यादा नमक खाने के नुकसान जानकर इसका सेवन बिल्कुल बंद कर देते हैं, लेकिन यह करना भी जानलेवा साबित हो सकता है.
नमक न खाने से क्या होगा?
अगर आप नमक खाना छोड़ देंगे या इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करेंगे बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स इंबैलेंस हो सकता है. जिसके कारण मतली, चक्कर, दस्त, सुस्ती, थकान, मस्तिष्क में सूजन, कब्ज और पेट से जुड़ी समस्या का सामना हो सकता है.
हाइपोनेट्रिमिया का खतरा
साथ ही इसके कारण खून में सोडियम का स्तर गिरने लगता है, जिसके कारण हाइपोनेट्रिमिया होने की आशंका बढ़ जाती है. इसके वजह से शरीर में ज्यादा पानी स्टोर होने लगता है. हाइपोनेट्रिमिया होने पर सिरदर्द, मतली, थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.
हड्डियां होती हैं कमजोर
सोडियम की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. हड्डियों के कमजोर होने के कारण ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.