Dinesh Lal Yadav: पत्रकार को दी गालियां, एयर होस्टेस को भी नहीं छोड़ा; विवादों से घिरी है निरहुआ की जिंदगी
Dinesh Lal Yadav Controversies: भोजपुरी सिनेमा का दीवाना अब हर कोई है. भोजपुरी सिनेमा ना सिर्फ एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुका है बल्कि भोजपुरी सिनेमा के सितारे अब बॉलीवुड तक अपना कमाल दिखा रहे हैं. सितारों को अब दूसरी भाषाओं में भी काफी फैन्स मिलते हैं. आज एक ऐसे ही भोजपुरी एक्टर के कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं जिसने अपने संघर्ष के चलते ना सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में नाम कमाया बल्कि राजनीति में भी खूब कमाल दिखाया. ऐसे में इस सितारे के काफी सारे विवाद चर्चाओं में हैं. चलिए इनसे जुड़े विवादों के बारे में जान लेते हैं.
कौन है वो सितारा?
दिनेश लाल यादव को निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है, खास बात तो ये है कि इनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ़ भोजपुरी बोलने बालो तक ही सीमित नहीं है. बल्कि हिंदी बोलने वाले इलाकों में भी इन्हे बहुत पसंद किया जाता है. दिनेश लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक माना जाता है.
राजनीति में भी जमाया पैर
दिनेश लाल यादव निरहुआ को बीजेपी ने आज़मगढ़ लोकसभा सीट के लिए 2022 के उपचुनाव में मैदान में उतारा था. लेकिन दिनेश लाल यादव उपचुनाव जीतकर संसद में पहुंचे, लेकिन 2024 में उन्हें करारी मात मिली.
निजी जिंदगी में विवाद
दिनेश लाल यादव की जिंदगी विवादों से भरी हुई है. 2017 में, जब दिनेश लाल यादव लंदन में भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे, तब उन पर कई तरह के इल्जाम लगे थे.
नशे की हालत में की बदसुलूकी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वापसी की फ्लाइट में नशे की हालत में उन्होंने एक फ्लाइट अटेंडेंट के साथ बदतमीजी की. इस घटना से एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया.
बिग बॉस में छिड़ा विवाद
साथ ही आपको बता दें, दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 2012 में बिग बॉस सीज़न 6 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया. और शो में दिनेश लाल यादव और सिद्दीकी के बीच ऐसी तीखी बहस हुई जिसे लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं.
पत्रकार पर भी भड़के
इसके अलावा, दिनेश लाल यादव अपनी फिल्म 'बॉर्डर' को लेकर एक पत्रकार के ट्वीट से भी नाराज़ थे.
पत्रकार को दी थीं गलियां
पत्रकार ने दिनेश लाल और खेसारी यादव की फिल्मों की तुलना करते हुए एक ट्वीट किया था. आरोप है कि इसके बाद निरहुआ ने पत्रकार को गालियां दीं.