सेहत का रखें खास ध्यान, चैत्र नवरात्रि के व्रत के दौरान खा सकते हैं ये 7 सब्जियां; देखें लिस्ट
Sattvik vegetables for Navratri: नवरात्रि का त्योहार भारत में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. इस त्योहार को बहुत श्रद्धा और खुशी के साथ मनाया जाता है. इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. नौवां दिन,नवमी के नाम से जाना जाता है. जिसे राम नवमी के रुप में मनाया जाता है. इस दौरान भक्त आस्था और अनुशासन के तौर पर व्रत रखते हैं. कुछ लोगों पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं. तो कुछ पहले और आखिरी दिन का व्रत रखना पसंद करते हैं. हालांकि, जो लोग सख्ती से व्रत नहीं रखते, वह पूरे त्योहार के दौरान सात्विक डाइट फॉलो करते हैं. इस डाइट में अनाज, दाल, प्याज और लहसुन शामिल नहीं होता है. सात्विक नवरात्रि डाइट में साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और सामक चावल जैसी चीजें शामिल होती हैं. इस दौरान हल्की, पौष्टिक और व्रत के लिए सही सब्जियां भी खा सकते हैं.
आलू
नवरात्रि में सबसे ज्यादा आलू खाया जाता है. इससे पेट भी भरता है, पकाने में आसान और कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. फ्राइड स्नैक्स, टिक्की, हलवा और रायता जैसी चीजें आलू से बनाई जा सकती है.
अरबी
अरबी को सात्विक जड़ वाली सब्जी माना जाता है. यह सब्जी एनर्जी लेवल बनाए रखने में मदद करती है. अरबी को सेंधा नमक और हल्के मसालों के साथ सूखी डिश के तौर पर बनाया जा सकता है.
सीताफल (कद्दू)
कद्दू, जिसे सीताफल भी कहते हैं. यह नवरात्रि की एक पॉपुलर सब्जी है. इसे हल्के मसाले वाली करी में पकाया जाता है. जिसके स्वाद खट्टा-मीठा होता है. इसमें गुड़, अमचूर पाउडर या नींबू का रस मिलाया जाता है.
लौकी
लौकी को व्रत के लिए अच्छा माना जाता है. यह शरीर को हाईड्रेटेड रखता है. लौकी को कद्दूकस करके हलवा बनाया जा सकता है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर रायते में भी किया जाता है.
खीरा
खीरा काफी रिफ्रेशिंग होता है. व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन से बचाने में खीरा काफी मदद करता है. इसे अधिकतर स्लाद के साथ खाया जाता है. इसका रायता भी बना सकते हैं.
शकरकंद
शकरकंद व्रत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. क्योंकि यह शरीर को एनर्जी देता है. इनमें फाइबर और नैचुरल मिठास होती है. इसे उबालकर, भूनकर या हलवा बनाकर खा सकते हैं.
चुकंदर
नवरात्रि के दौरान चुकंदर भी खाया जाता है. यह एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है. चुकंदर को सलाद के तौर पर, जूस में मिलाकर या पनीर के साथ मिलाकर खाया जा सकता है.