• Home>
  • Gallery»
  • ऑफिस में मैनेजर से भिड़ना सही या गलत? जानें क्या कहता है नया लेबर कोड

ऑफिस में मैनेजर से भिड़ना सही या गलत? जानें क्या कहता है नया लेबर कोड

Insubordination Rules in India: ऑफिस में काम करते समय मैनेजर के फैसलों से असहमत होना असामान्य नहीं है. कई बार यह असहमति बहस का रूप ले लेती है और मामला एचआर तक पहुंच जाता है. ऐसे में कर्मचारियों को चिंता होती है कि कहीं उनकी नौकरी या प्रमोशन पर इसका असर न पड़े. हालांकि, भारतीय श्रम कानून और कॉर्पोरेट नियम इस स्थिति को संतुलित तरीके से देखते हैं.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 4, 2026 8:15:24 PM IST

ऑफिस में मैनेजर से भिड़ना सही या गलत? जानें क्या कहता है नया लेबर कोड - Photo Gallery
1/7

क्या बहस करना ‘इन्सबोर्डिनेशन’?

सिर्फ मैनेजर से असहमति जताना ‘इन्सबोर्डिनेशन’ (आज्ञा न मानना) नहीं माना जाता. इन्सबोर्डिनेशन तब माना जाता है जब कोई कर्मचारी किसी वैध और उचित आदेश को जानबूझकर मानने से इनकार कर दे या अनुशासनहीन व्यवहार करे.

ऑफिस में मैनेजर से भिड़ना सही या गलत? जानें क्या कहता है नया लेबर कोड - Photo Gallery
2/7

निकालने से पहले उचित जांच प्रक्रिया

नौकरी से निकालने जैसी कड़ी कार्रवाई करने से पहले कंपनी को उचित जांच प्रक्रिया अपनानी होती है.

ऑफिस में मैनेजर से भिड़ना सही या गलत? जानें क्या कहता है नया लेबर कोड - Photo Gallery
3/7

पक्ष रखने का अवसर देना

इसमें कर्मचारी को नोटिस देना, आरोपों की जानकारी देना और अपना पक्ष रखने का अवसर देना शामिल है. बिना जांच और सुनवाई के सीधे बर्खास्तगी करना कानूनी चुनौती का विषय बन सकता है.

ऑफिस में मैनेजर से भिड़ना सही या गलत? जानें क्या कहता है नया लेबर कोड - Photo Gallery
4/7

HR से शिकायत करने का अधिकार

अगर किसी कर्मचारी को मैनेजर के व्यवहार या कार्यशैली से समस्या है, तो HR से शिकायत करना उसका अधिकार है. कंपनियों में आंतरिक शिकायत निवारण तंत्र होना अनिवार्य माना जाता है.

ऑफिस में मैनेजर से भिड़ना सही या गलत? जानें क्या कहता है नया लेबर कोड - Photo Gallery
5/7

पेशेवर तरीके से करें शिकायत

हालांकि, शिकायत तथ्य आधारित और पेशेवर तरीके से की जानी चाहिए. अगर शिकायत झूठी, दुर्भावनापूर्ण या अपमानजनक भाषा में की गई है, तो कंपनी अपने नियमों के तहत कार्रवाई कर सकती है.

ऑफिस में मैनेजर से भिड़ना सही या गलत? जानें क्या कहता है नया लेबर कोड - Photo Gallery
6/7

प्रमोशन और इंक्रीमेंट पर असर

वेतन वृद्धि या प्रमोशन पूरी तरह कंपनी की नीतियों और प्रदर्शन मूल्यांकन पर निर्भर करता है. कानून किसी निश्चित इंक्रीमेंट की गारंटी नहीं देता. यदि कर्मचारी ने लक्ष्य पूरे किए हैं, फिर भी प्रमोशन रोका गया है, तो वह कंपनी की पॉलिसी का हिस्सा हो सकता है.

तब उठाएं कानूनी कदम

लेकिन अगर यह साबित हो जाए कि असहमति जताने के कारण जानबूझकर भेदभाव किया गया, तो इसे कानूनी रूप से चुनौती दी जा सकती है.