• Home>
  • Gallery»
  • खास दिन की पहचान बनी साड़ी! 8 बजट, 8 स्टाइल! इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी में क्या होगा खास?

खास दिन की पहचान बनी साड़ी! 8 बजट, 8 स्टाइल! इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी में क्या होगा खास?

Nirmala Sitharman Sarees: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 9वीं बार यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं. पूरे देश की नजरें  सिर्फ इस बजट पर ही टिकी हुई हैं, और उम्मीद के लिए करोड़ों टैक्सपेयर्स उनके द्वारा बजट पढ़े जाने का इंतजार करेंगे. ये दिन ऐसा होगा जब उद्योग जगत, किसान, महिलाएं, युवा सभी की नजरें उन पर होंगी. लेकिन इन सबके बीच निर्मला सीतारमण की साड़ियां भी काफी चर्चाओं में रहीं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निर्मला सीतारमण की साड़ी पसंद देश की विविध कपड़ों की शैलियों को प्रदर्शित करती है, जो अक्सर सांस्कृतिक गौरव और नीतिगत फोकस को दर्शाती है. बजट के साथ साथ उनकी साड़ियां भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती जा रही हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, 2019 से लेकर 2025 के बीच निर्मला सीतारमण ने एक से एक साड़ी पहनी हैं. एक बहार उनके ऑउटफिट पर नजर डाल लेते हैं.

By: Heena Khan | Last Updated: February 1, 2026 11:11:58 AM IST

खास दिन की पहचान बनी साड़ी! 8 बजट, 8 स्टाइल! इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी में क्या होगा खास? - Photo Gallery
1/8

यूनियन बजट 2025

निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए गोल्डन बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी थी, इस पर मधुबनी प्रिंट था. जो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी.

खास दिन की पहचान बनी साड़ी! 8 बजट, 8 स्टाइल! इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी में क्या होगा खास? - Photo Gallery
2/8

यूनियन बजट 2024

2024 में, विगत मंत्री ने नीले रंग की टसर सिल्क साड़ी पहनी थी जिस पर पश्चिम बंगाल में प्रसिद्ध कांथा कढ़ाई का काम हुआ था.

खास दिन की पहचान बनी साड़ी! 8 बजट, 8 स्टाइल! इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी में क्या होगा खास? - Photo Gallery
3/8

यूनियन बजट 2023

इस दौरान इन्होने काले और सोने के टेंपल बॉर्डर वाली लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी. टेंपल बॉर्डर को दक्षिण भारतीय स्टाइल का सिंबल माना जाता है.

खास दिन की पहचान बनी साड़ी! 8 बजट, 8 स्टाइल! इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी में क्या होगा खास? - Photo Gallery
4/8

यूनियन बजट 2022

इस साल विगत मंत्री ने भूरी बोमकाई साड़ी पहनी थी. यह ओडिशा के गंजम जिले के बोमकाई गांव में बनाई जाती है. इस पर सिल्वर जरी का काम होता है. इसमें ऑफ-व्हाइट बॉर्डर और सिल्वर के जरी का काम था. यह साड़ी ओडिशा के गंजम जिले की समृद्ध कलात्मक विरासत को प्रदर्शित करती है.

खास दिन की पहचान बनी साड़ी! 8 बजट, 8 स्टाइल! इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी में क्या होगा खास? - Photo Gallery
5/8

यूनियन बजट 2021

"केंद्रीय बजट 2021-22 के लिए, निर्मला सीतारमण ने लाल और ऑफ-व्हाइट, हरे रंग की मिक्स साड़ी पहनी थी. ये साड़ी तेलंगाना की पोचमपल्ली इकत साड़ी थी. इस साड़ी की खासियत थी इसका लाल, ऑफ-व्हाइट और हरे रंग के बोल्ड का मिक्स.

खास दिन की पहचान बनी साड़ी! 8 बजट, 8 स्टाइल! इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी में क्या होगा खास? - Photo Gallery
6/8

यूनियन बजट 2020

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी जिसका बॉर्डर हरे रंग का था.

खास दिन की पहचान बनी साड़ी! 8 बजट, 8 स्टाइल! इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी में क्या होगा खास? - Photo Gallery
7/8

यूनियन बजट 2019

जब निर्मला सीतारमण ने अपना पहला यूनियन बजट पेश किया था. तब इन्होने गोलार्ध गुलाबी रंग की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी. इसकी सीमा सुनहरा थी. इस साड़ी में सोने की जरी थी. यह साड़ी उनके नए दृष्टिकोण का प्रतीक थी.

खास दिन की पहचान बनी साड़ी! 8 बजट, 8 स्टाइल! इस बार निर्मला सीतारमण की साड़ी में क्या होगा खास? - Photo Gallery
8/8

यूनियन बजट 2026

इस बार बजट को पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने जामनी रंग की साड़ी पहनी और इस साड़ी पर हलके पीले रंग के चेक हैं.