7 बार हुआ प्यार, फिर भी मौत के समय अकेली तड़पी मधुबाला; बॉलीवुड हसीना की दर्दनाक आखिरी कहानी
मधुबाला का जन्म
एक्ट्रेस का जन्म 14 फरवरी, 1933 को दिल्ली के एक पश्तून मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनका असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था. घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होने बचपन से ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली. सिर् 9 साल की उम्र में मधुबाला ने फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया ताकि घर का खर्चा उठाया जा सके.
मधुबाला का पहला प्यार
मधुबाला के मुंबई जाने से पहले उनके दोस्त दिल्ली में लतीफ थे. दोनों एक-दूसरे के काफी करब थे. जब मधुबाला एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई गईं तो लतीफ काफी दुखी हो गए. विदाई के तोहफे में उन्होंने लतीफ को एक लाल गुलाब दिया था. जो उनके प्यार का प्रतीक थी. उन्होंने उस गुलाब को अपने पास हमेशा अपने पास रखा, जब मधुबाला की मौत हुई. तो उनकी कब्र पर वही गुलाब रखा गया. कहा जाता है कि लतीफ हर साल 23 फरवरी को मधुबाला की कब्र पर जाते थे और गुलाब रखा करते थे.
केदार शर्मा और मधुबाला
केदार शर्मा ने मधुबाला को फिल्मों में पहला ब्रेक दिया था. अफवाहें थीं कि जब केदार ने पहली बार मधुबाला को देखा था, तो उन्हें पहली नजर वाला प्यार हो गया. मधुबाला के लिए केदार का एकतरफा जुनून आगे बढ़ता ही चला गया. लेकिन, मधुबाला ने उनकी भावनाओं का जवाब नहीं दिया. उस समय मधुबाला एक जवान और युवा लड़की थीं. केदार शर्मा और मोहन सिन्हा इतने बड़े थे, वह उनकी पिता की उम्र के हो सकते थे.
कमाल अमरोही और मधुबाला
बॉलीवुड की सबसे बड़ी कल्ट हॉरर फिल्म महल के डायरेक्टर कमाल अमरोही का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे से साथ घंटों समय बिताना पसंद करते थे. कमाल के साथ बिताया समय उनके जीवन का सबसे अच्छा समय था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधुबाला के पिता ने उनके रिश्ते को मंजूरी भी दे दी थी. जब दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया, तब कमाल पहले से ही शादीशुदा थे. हालांकि, मधुबाला कमाल की दूसरी पत्नी नहीं बनना चाहती थी. वह चाहती थीं कि कमाल अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दें. कमाल ने ऐसा करने से मना कर दिया था. जिसके कारण दोनों की राहें जुदा हो गईं.
प्रेमनाथ और मधुबाला
प्रेमनाथ और मधुबाला की मुलाकात बादल फिल्म की सेट पर हुई थी. मधउबाला पहले ही सुपरस्टार बन चुकी थी. दोनों का रिश्ता करीब 6 महीने तक चला था. जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली. मधुबाला की बहन मधुर ने फिल्म मधुर ने फिल्मफेयर को बताया कि उनका रिश्ता धर्म के कारण टूटा था.
दिलीप कुमार और मधुबाला
दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी तो लोगों को आज तक याद हैं. दोनों की मुलाकात फिल्म तराना के सेट पर हुई थी. दोनों ने नौ सालों तक एक दूसरे को डेट किया था. दोनों ने अंगूठियां भी एक-दूसरे को पहना दी थी. लेकिन उन्होंने मधुबाला के पिता, अताउल्लाह खान की वजह से अपना रिश्ता खत्म कर दिया था. मधुबाला कई दिनों तक रोईं और उन्होंने फोन पर बात सुलझाने की कोशिश की थी. लेकिन दिलीप कुमार नहीं माने.
सिंगर किशोर कुमार और मधुबाला
किशोर कुमार के साथ उनकी जिंदगी के कुछ आखिरी पल थे. जब मधुबाला उन सभी अस्थिर रिश्तों से थक चुके थे. उन्हें एक साथी की तलाश थी और तभी मधुबाला चलती का नाम गाड़ी और हाफ टिकट की शूटिंग के दौरान किशोर कुमार मिली. साल 1960 में दोनों ने शादी कर ली. जिसके बाद दोनों लंदन चले गए. उन्हें दिल में छेद के बारे में उस समय ही पता लगा और डॉक्टर्स ने कहा कि उनके पास केवल दो साल बचे हैं.