• Home>
  • Gallery»
  • दुकान पर चिप्स बेचे, ताज होटल में बने वेटर, आज करोड़ों की मालिक है ये एक्टर; दिल छू लेगी स्ट्रगल की कहानी

दुकान पर चिप्स बेचे, ताज होटल में बने वेटर, आज करोड़ों की मालिक है ये एक्टर; दिल छू लेगी स्ट्रगल की कहानी

 Boman Irani Struggle Story: हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज एक्टर के स्ट्रगल की कहानी हर किसी का दिल छू लेगी. यह कहानी बताती है कि सपनों को सच करने की कोई उम्र नहीं होती है. अगर आंखों में सपने और आसमान को छूने की ख्वाहिश हो, तो आप किसी भी उम्र में अपने सपों को हकीकत में बदल सकते हैं. यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि बोमन ईरानी है. बोमन ईरानी ने 41 साल की उम्र में फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. आज वो बॉलीवुड के सबसे सफल और मंझे हुए कलाकारों लिस्ट में शामिल हैं. डेब्यू फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की रिलीज  का किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा था कि वह थिएटर्स के बाहर खड़े थे ताकि वो देख सकें कि लोग उन्हें पहचान पा रहे हैं कि नहीं? 

By: Preeti Rajput | Published: March 8, 2026 10:26:53 AM IST

दुकान पर चिप्स बेचे, ताज होटल में बने वेटर, आज करोड़ों की मालिक है ये एक्टर; दिल छू लेगी स्ट्रगल की कहानी - Photo Gallery
1/7

बोमन ईरानी के स्ट्रगल की स्टोरी

काफी कम लोगों के पता है कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले बोमन ईरानी ने बिल्कुल अलग राह चुनी थी. उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से वेटर का कोर्स किया था,जिसके बाद उन्हें ताज पैलेस में काम करने का मौका मिला. वहां उनका काम रूम सर्विस और मेहमानों की देखभाल से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाना था.

दुकान पर चिप्स बेचे, ताज होटल में बने वेटर, आज करोड़ों की मालिक है ये एक्टर; दिल छू लेगी स्ट्रगल की कहानी - Photo Gallery
2/7

पिता का हुआ निधन

बोमन ईरानी के जीवन में एक ऐसा मोड़ आया जब उनके पिता का निधन हो गया है. इस कठिन समय में बोमन ने अपनी मां जेरबानू का साथ दिया और परिवार की जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने साउथ मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में स्थित एक वेफर की दुकान चलाने में मां की मदद की.

दुकान पर चिप्स बेचे, ताज होटल में बने वेटर, आज करोड़ों की मालिक है ये एक्टर; दिल छू लेगी स्ट्रगल की कहानी - Photo Gallery
3/7

धैर्य और मेहनत से हासिल की कामयाबी

पिता के गुजर जाने के बाद एक्टर आर्थिक चुनौतियां और बढ़ती जिम्मेदारियां के बोझ तले दबते चले गए. लेकिन इसके बावजूद उनमें आगे बढ़ने की काबिलियत थी. एक्टर की मां ने ही उनकी परवरिश की थी. मां की हिम्मत और शांत स्वभाव ने छोटे बोमन पर गहरा असर डाला. उनकी मां ने अनुशासन, धैर्य और मेहनत की इज्जत करना सिखाया.

दुकान पर चिप्स बेचे, ताज होटल में बने वेटर, आज करोड़ों की मालिक है ये एक्टर; दिल छू लेगी स्ट्रगल की कहानी - Photo Gallery
4/7

मुश्किलों से भरा बचपन

बोमन ईरानी का बचपन मुश्किलों से भरा रहा है. वह डिस्लेक्सिया, गहरी घबराहट और हकलाने जैसी कई समस्याओं से जूझते थे. जिसके कारण लोगों से खुलकर बातचीत करना उनके लिए आसान नहीं था.

दुकान पर चिप्स बेचे, ताज होटल में बने वेटर, आज करोड़ों की मालिक है ये एक्टर; दिल छू लेगी स्ट्रगल की कहानी - Photo Gallery
5/7

बोमन ईरानी का करियर

परिवार की वेफर की दुकान संभालने के दौरान बोमन ईरानी ने जिंदगी के साथ-साथ अपनी रचनात्मक रुचियों को भी तलाशना शुरू किया. इसी दौरान उन्हें फोटोग्राफी में दिलचस्पी हुई और वह स्कूल के कार्यक्रमों और स्टेज परफॉर्मेंस की तस्वीर खींचने लगे. एक परफॉर्मेंस मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक दावर की थी.

दुकान पर चिप्स बेचे, ताज होटल में बने वेटर, आज करोड़ों की मालिक है ये एक्टर; दिल छू लेगी स्ट्रगल की कहानी - Photo Gallery
6/7

बोमन ईरानी की फिल्में

बोमन ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ से की थी. इसके बाद वह 'वीर-जारा', 'मैं हूं ना', 'लक्ष्य', 'नो एंट्री', 'लगे रहो मुन्ना भाई' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए थे.

दुकान पर चिप्स बेचे, ताज होटल में बने वेटर, आज करोड़ों की मालिक है ये एक्टर; दिल छू लेगी स्ट्रगल की कहानी - Photo Gallery
7/7

करोड़ों की संपत्ति

आमिर खान के साथ काम करते हुए उनकी शानदार एक्टिंग को खूब सराहा गया था. यह उनके करियर के सबसे यादगार किरदार में से एक बन गया. अगले दशक में उनकी फिल्मों की लिस्ट और लंबी हुई है. 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके बोमन ईरानी के पास आज करोड़ों की संपत्ति है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटवर्थ करीबन 107 करोड़ रुपए के आसपास है.