• Home>
  • Gallery»
  • Healthy Drinks: ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी या माचा? जानिए कौन है हेल्थ का असली सुपरस्टार!

Healthy Drinks: ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी या माचा? जानिए कौन है हेल्थ का असली सुपरस्टार!

Healthy Drinks : हर किसी के अपनी एक फेवरेट ड्रिंक होती है, जो लोगों की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन जाती हैं. आजकल लोग अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए हेल्दी ड्रिंक अपनाते हैं. हेल्थ बेनिफिट्स की वजह से लोग इन्हें अपनी लाइफ का हिस्सा बना लेते हैं. कुछ लोगों को कॉफी पसंद आती है, जो काफी स्ट्रांग होती है और एनर्जी देती है. वहीं आजकल GEN Z को माचा टी पसंद होती है, क्योंकि यह माइंड को रिलैक्स करता है. वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो ग्रीन हर्बल टी पीना पसंद करते हैं. क्योंकि आर्युवेद के लिहाज से ये शरीर को काफी फायदे पहुंचाती है. 

By: Preeti Rajput | Last Updated: April 14, 2026 1:26:57 PM IST

Healthy Drinks: ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी या माचा? जानिए कौन है हेल्थ का असली सुपरस्टार! - Photo Gallery
1/6

हेल्थ पर फोकस

आजकल की लाफस्टाइल को देखते हुए हेल्थ पर फोकस करना जरूरी है, क्योंकि ये हमारे दिमार और स्किन के हर हिस्से पर अपना असर डालती है. अगर ये बिगड़ी खराब है तो कई दूसरी हेल्थ प्रॉबलम्स के होने का खतरा बढ़ा देती है.

Healthy Drinks: ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी या माचा? जानिए कौन है हेल्थ का असली सुपरस्टार! - Photo Gallery
2/6

गट पर पड़ता है असर

आप जो भी खाते या फिर पीते हैं, उसका सीधा असर आपकी गट पर पड़ता है, इसलिए जिन भी चीजों का सेवन करें. उनके बारे में पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं आपके लिए कौन-सी ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद है.

Healthy Drinks: ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी या माचा? जानिए कौन है हेल्थ का असली सुपरस्टार! - Photo Gallery
3/6

ब्लैक कॉफी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लैक कॉफी से गट मोटिलिटी काफी अच्छी होती है. इससे गैस्ट्रिक एसिड पर भी असर पड़ता है. जिससे पाचन तंत्र ठीक से खाने को पचाने में मदद करता है. अगर इसे रोजाना ठीक मात्रा में पिया जाए, तो पेट साफ करने में भी हेल्प मिलती है. जिन लोगों को कब्ज की दिक्कत होती है, उन्हें रोजाना ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए. इससे पेट की जमी गंदगी बाहर करने में मदद मिलती है.

Healthy Drinks: ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी या माचा? जानिए कौन है हेल्थ का असली सुपरस्टार! - Photo Gallery
4/6

ग्रीन टी

वेट लॉस के लिए ग्रीन टी सबसे अच्छा माना जाता है. ये हमारे गट माइक्रोबायोम को फायदा पहुंचाती है. एंटीइंफ्लामेटरी होने के साथ इसमें पॉलीफेनॉल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जिससे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. क्रोनिक इंफ्लामेशन के कारण शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है और ग्रीन टी इनसे लड़ने में मदद करती है.

Healthy Drinks: ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी या माचा? जानिए कौन है हेल्थ का असली सुपरस्टार! - Photo Gallery
5/6

माचा टी

GEN Z का फेवरेट ग्रीन ड्रिंक काफी फेमस हो चुका है. यह एक जापानी ड्रिक है, जिसे ग्रीन टी के पाउडर से बनाया जाता है. इससे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जिसमें बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं. इसमें एल-थिएनाइन नाम का अमीनो एसिड भी पाया जाता है, जो स्ट्रैस को कम करने में मदद करता है. इसका सेवन हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है.

Healthy Drinks: ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी या माचा? जानिए कौन है हेल्थ का असली सुपरस्टार! - Photo Gallery
6/6

कौन-सा ड्रिंक है ज्यादा फायदेमंद?

कब्ज हो या कैफीन अधिक नुकसान नहीं करता तो, उन्हें ब्लैक कॉफी को मॉडरेट तरीके से पीना चाहिए. वहीं जिन्हें
एसिडिटी की दिक्कत हो, तो ग्रीन टी उनके लिए बेहतर ऑप्शन है. लेकिन इसका रूटीन फॉलो करने के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए. वैसे हेल्थ और वेट लॉस के लिए इन ड्रिंक को चमत्कारी माना जाता है.