Yoga For Concentration: काम में नहीं लग रहा मन? रोज करें ये 6 योगासन, बढ़ेगा कंसंट्रेशन
Yoga For Concentration: अगर आपका मन किसी भी काम में नहीं लग रहा है, तो यह बात बिल्कुल आम है. आजकल स्ट्रेस और ज्यादा सोचने के कारण ध्यान भटकना आम हो गया है. लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ योगासन करके आप दिमाग को शांत और फोकस्ड रख सकते हैं.
पद्मासन
पद्मासन फोकस बढ़ाने के लिए सबसे आसान योगासन है. इसमें आपको आराम से पैर क्रॉस करके बैठना होता है और फिर धीरे-धीरे गहरी सांस लेनी होती है. इससे दिमाग एकदम शांत हो जाता है.
बेवजह के विचार आना कम हो जाते हैं.
वृक्षासन
वृक्षासन के जरिए भी फोकस बढ़ाया जा सकता है. इसमें एक पैर पर खड़े होकर आपको बैलेंस बनाना होता है. जब आप बैलेंस बनाने की कोशिश करते हैं, तो आपका पूरा ध्यान उसी पर रहता है.
भ्रमारि प्राणायाम
भ्रमारि प्राणायाम योगासन भी फोकस बढ़ाने के लिए कर सकते हैं. इस आसन में सांस लेते और छोड़ते समय भिन-भिन जैसी आवाज निकालनी होती है.
बालासन
यह योगासन करने के लिए शरीर को आगे की तरफ झुकाकर आराम स्थिति में आना होता है. यह आसन दिमाग को आराम देता है. साथ ही थकान को भी दूर करता है. जिससे आप फोकस कर पाते हैं.
दीपक की लौ देखना
इसमें दीपक की लौ को बिना पलक झपकाए देखना होता है. यह फोकस बढ़ाने में मदद करता है. इसमें आंखें और दिमाग दोनों मजबूत होते हैं.
ताड़ासन
ताड़ासन करने से भी फोकस बढ़ता है. सीधे खड़े होकर शरीर को स्ट्रेच करना होता है. यह शरीर और दिमाग दोनों को स्थिर रखने में मदद करता है.