• Home>
  • Gallery»
  • Who Is Asha Sharma: कौन हैं आशा शर्मा, जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की कमान सौंपी गई?

Who Is Asha Sharma: कौन हैं आशा शर्मा, जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की कमान सौंपी गई?

 Who Is Asha Sharma: साल 2026 में माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है. भारतीय मूल की आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की नई सीईओ और एक्सबॉक्स हेड नियुक्त किया गया है. वो लंबे समय से इस पद पर रहे फिल स्पेंसर की जगह लेंगी. ये बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बदल रहा है.


By: sanskritij jaipuria | Published: February 22, 2026 10:56:05 AM IST

asha sharma - Photo Gallery
1/7

माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग में बड़ा लीडरशिप चेंज

Microsoft ने 2026 में अपनी गेमिंग इकाई में अहम बदलाव की घोषणा की. Xbox के हेड के रूप में आशा शर्मा की नियुक्ति को कंपनी की नई रणनीतिक दिशा के रूप में देखा जा रहा है.

Who Is Asha Sharma: कौन हैं आशा शर्मा, जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की कमान सौंपी गई? - Photo Gallery
2/7

फिल स्पेंसर का संन्यास

लंबे समय से एक्सबॉक्स को लीड कर रहे Phil Spencer 2014 से इस पद पर थे. उनके कार्यकाल में एक्सबॉक्स ने कई जरूरी कदम उठाए. अब उनके सेवानिवृत्त होने के बाद नई सोच और नई रणनीति पर जोर दिया जा रहा है.

Who Is Asha Sharma: कौन हैं आशा शर्मा, जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की कमान सौंपी गई? - Photo Gallery
3/7

अन्य बड़े बदलाव

इस बदलाव के दौरान साराह बॉन्ड ने भी पद छोड़ा. साथ ही Matt Booty को चीफ कंटेंट ऑफिसर बनाया गया. ये संकेत है कि कंपनी कंटेंट और गेम क्वालिटी पर विशेष ध्यान दे रही है.

asha sharma - Photo Gallery
4/7

आशा शर्मा कौन हैं?

आशा शर्मा भारतीय मूल की वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी हैं. इससे पहले वो Instacart में मुख्य परिचालन अधिकारी रह चुकी हैं और कंपनी के आईपीओ के दौरान अहम भूमिका निभाई.

Who Is Asha Sharma: कौन हैं आशा शर्मा, जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की कमान सौंपी गई? - Photo Gallery
5/7

माइक्रोसॉफ्ट में वापसी

आशा शर्मा पहले भी माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी रही हैं. वापसी के बाद उन्होंने एआई मॉडल, एआई एजेंट और डेवलपर टूल्स पर काम किया. बताया जाता है कि उन्होंने चीन के डीपसीक एआई मॉडल को तेजी से परखने के लिए बड़ी इंजीनियर टीम को लीड किया और समाधान को Microsoft Azure के माध्यम से लागू किया.

asha sharma - Photo Gallery
6/7

एआई पर संतुलित दृष्टिकोण

अपने पहले संदेश में आशा शर्मा ने साफ कहा कि कंपनी केवल त्वरित लाभ के लिए “बिना आत्मा वाले एआई कंटेंट” का सहारा नहीं लेगी. उनका मानना है कि तकनीक का उपयोग रचनात्मकता को मजबूत करने के लिए होना चाहिए, न कि उसे कमजोर करने के लिए.

asha sharma - Photo Gallery
7/7

सत्या नडेला का सपोर्ट

सत्या नडेला ने आशा शर्मा की उपभोक्ता समझ और एआई एक्सपीरिएंस को उनकी नियुक्ति का मेन कारण बताया. ये नियुक्ति दर्शाती है कि माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग अब पारंपरिक गेमिंग और नई तकनीक के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना चाहता है.