कौन हैं ऐश्वर्या देसाई, जिन्हें प्रभास की ‘स्पिरिट’ में मिस्ट्री गर्ल के रूप में मिली एंट्री; देखें तस्वीरें
Spirit Movie Actress: पैन-इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में है. जिसमें प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में है. पहले दीपिका पादुकोण लीड रोल करने वाली थीं, लेकिन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ कथित अनबन के बाद उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया था. अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी इस मेगा-बजट प्रोजेक्ट से जुड़ गए है. हाल ही में मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक जारी किया है. उनके फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है. हालांकि नए पोस्टर में दिख रही ऐश्वर्या देसाई, और वह अब टॉक ऑफ़ द टाउन है, तो आइए इस नई एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं.
ऐश्वर्या देसाई कौन हैं?
ऐश्वर्या देसाई की बात करें तो 'स्पिरिट' के नए पोस्टर में विवेक ओबेरॉय के साथ दिख रही एक्ट्रेस एक इंडियन-अमेरिकन मॉडल है. ऐश्वर्या ने पहले मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाई और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है.
रणवीर सिंह की फिल्म दिखी थी
वह पहले रणवीर सिंह की फिल्म . 'गली बॉय' में दिखी थीं और "रैट इन द किचन" नाम की एक शॉर्ट फिल्म में भी काम किया था. जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड मिला था. एक्टिंग में आने से पहले ऐश्वर्या देसाई ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैरीलैंड से मार्केटिंग में बैचलर डिग्री ली थी.
ऐश्वर्या देसाई सोशल मीडिया पर एक्टिव
ऐश्वर्या देसाई सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और रोज नए पोस्ट शेयर करती है. उनके इंस्टाग्राम बायो में खुद को एक मॉडल, एक्ट्रेस, ब्यूटी एक्सपर्ट और लाइफस्टाइल क्रिएटर बताया गया है.
इंस्टाग्राम पर कितना फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर उनके 47.4K फॉलोअर्स है. वह सोशल मीडिया पर अपनी मॉडलिंग की तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते है.
स्पिरिट में ऐश्वर्या देसाई का रोल
स्पिरिट में ऐश्वर्या के रोल के बारे में कहा जा रहा है कि उनका कैरेक्टर कहानी में एक अहम रोल निभाएगा और फिल्म में एक नया डायमेंशन जोड़ेगा, हालांकि उनके कैरेक्टर के बारे में अभी और कोई डिटेल्स मौजूद नहीं है.
स्पिरिट
ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल के बाद प्रोड्यूसर भूषण कुमार और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब स्पिरिट को और भी बड़े लेवल पर पेश करने की तैयारी कर रहे है.
फिल्म कब रिलीज होगी
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी स्पिरिट में प्रभास लीड रोल में हैं, उनके साथ तृप्ति डिमरी भी है. प्रकाश राज भी फिल्म में एक अहम रोल निभाएंगे. यह फिल्म 5 मार्च, 2027 को पूरे भारत में आठ भाषाओं में रिलीज होगी.