12 दिन तक नहीं नहाया था ये एक्टर; खुद किया था खुलासा; सुन आप भी नहीं कर पाएंगे यकीन
Aamir Khan: बॉलीवुड से जुड़े फिल्मी किस्से सुनने में लोगों को अक्सर मजा आता है. आज हम आपको बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाने जा रहे हैं. दरअसल, यह किस्सा आमिर खान की फिल्म गुलाम का है. जैसा की हर किसी को पता है कि आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि वह अपने हर किरदार को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. वह किरदार को परफेक्ट करने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं.
आमिर खान से जुड़ा मजेदार किस्सा
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से जुड़ा एक ऐसा ही मजेदार किस्सा है, जो उनकी फिल्म गुलाम से जुड़ा है. इस फिल्म के लिए एक्टर ने एक बार 10-12 दिनों तक न नहाने की कसम खा ली थी.
फिल्म गुलाम की शूटिंग
दरअसल, एक सीन के लिए उन्हें परफेक्शन चाहिए थी. क्लाइमेक्स में विलेन आमिर को खूब पीटता है, ऐसे में सीन के दौरान उनके चेहरे पर खूब गंदगी जमा हो जाती है.
हर किरदार के लिए मेहनत करते हैं आमिर
लेकिन उस समय सीन पूरा नहीं हो पाता है. ऐसे में आमिर को हर चीज परफेक्शन चाहिए थी. उन्हें फिर से उस सीन के लिए मेहनत करनी पड़ी.
सीन के कारण लिया फैसला
जब आमिर खान का यह क्लाइमैक्स सीन पूरी तरह शूट नहीं हो पाया, तो उन्हें इस बात का डर था कि अगर यह मेकअप अभी हट गया, तो गंदगी भी हट जाएगी.
12 दिन तक नहीं नहाए एक्टर
आमिर ने सोचा कि वह लुक एक बार फिर से सेम नहीं आ पाएगा. ऐसे में कहा जाता है कि क्लाइमैक्स सीन को परफेक्ट शूट करने के लिए आमिर ने 12 दिन न नहाने का फैसला किया.
एक्टर ने खुद किया खुलासा
आमिर ने इस सीन के बारे में बात करते हुए एक बार बताया था कि इस फिल्म में उनका किरदार घर छोड़कर रास्ते पर रहने लगता है. इस दौरान मैं नहाया नहीं ताकी फील आ सकें.
आमिर खान ने बताई वजह
आमिर खान ने याद करते हुए कहा कि- मैं फिल्म गुलाम कर रहा था तब काफी लंबा सीन था, जिसमें मैं काफी पिटता हूं और धीरे-धीरे खूब चोटें लगती है और खून बहने लगता है.तो अगर मैं रोज शूटिंग के बाद नहा लेता, तो कंटीन्यूटी है वो बिखर जाती. इसलिए उस वक्त मैंने यह फैसला किया था.