• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 8 March 2026: मेष, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों को होगा फायदा, यहां जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 8 March 2026: मेष, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों को होगा फायदा, यहां जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 8 March 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (8 मार्च, 2026) को चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पड़ रही है. ध्यान देने की बात है कि पंचमी तिथि रविवार को रात 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी. वहीं, 8 मार्च को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा और उसके ठीक बाद विशाखा नक्षत्र लगेगा. सबसे बड़ी बात  यह है कि रविवार को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी के साथ होली खेला करते थे. यह भी कहा जाता है कि रंग पंचमी के दिन ही देवी-देवता आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आते हैं. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन रविवार (08 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
 


By: JP Yadav | Published: March 7, 2026 4:48:56 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

रविवार को रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. रविवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. रविवार सुबह से ही मन खुश रहेगा.  संध्या के समय किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी. इससे मन खुश रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

नई प्रॉपर्टी वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं. व्यापार-व्यवसाय में पुरानी सोची हुई योजना क्रियान्वित कर सकते हैं. जातक का दिन लाभदायक रहने वाला है. जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है.  बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

रविवार को सिर में दर्द और सीने में दर्द की शिकायत रह सकती है. कार्यस्थल पर अत्यधिक कार्य का बोझ महसूस करेंगे. कार्य में विलंब होने के कारण उच्च अधिकारी आपको अप्रिय शब्दों बोल सकते हैं. समय से काम लें. जातक का प्रतिकूल रहने वाला है. पड़ोसी के साथ विवाद हो सकता है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

छुट्टी का दिन रविवार को होने से लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे. इसमें लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा.
रुके हुए संपत्ति संबंधी काम पूरे हो सकते हैं. पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है और व्यापार में जोखिम से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

रविवार को संध्या के समय बच्चों के साथ समय बिताएंगे.  मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा, परिवार के साथ निकट धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. रविवार को का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है, सकारात्मक विचारों से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. परिवार में शांति का माहौल रहेगा. आर्थिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा. रविवार को अचानक लाभ मिलेगा.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

रविवार को कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. मन दुखी रहेगा. रविवार को होने के बावजूद काम अत्यधिक होने से भागदौड़ के कारण थकान महसूस कर सकते हैं. रविवार को शाम के समय परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

रविवार को सुबह किसी पुराने मित्र के साथ टेलीफोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे मन खुश होगा.  आर्थिक रूप से दिन अच्छा है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे. रविवार को व्यापार के विस्तार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं. आंखों में जलन और हाथ पैर दर्द की शिकायत रह सकती है.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में बिना पढ़े किसी पेपर पर सिग्नेचर न करें. कोई निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें. रविवार को जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने से भविष्य में लाभ होगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

रविवार को कार्य के अत्यधिक बोझ के कारण मन दुखी रह सकता है. इस राशि के जातकों के मन और मस्तिष्क में नकारात्मक वातावरण बना रहेगा. मानसिक रूप से खुद को कमजोर महसूस करेंगे. स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

रविवार को अनावश्यक धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. किसी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं. रविवार का दिन जातक का सामान्य रहने वाला है. कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है. वाणी पर संयम रखें, वरना वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

रविवार को व्यापार-व्यवसाय को लेकर चिंतित रह सकते हैं. अगले पूरे सप्ताह बड़ा निर्णय लेने से बचें. प्रॉपर्टी आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं. रविवार का दिन कुंभा राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

रविवार को अनावश्यक खर्च बढ़ेगा. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा नहीं है. छुट्टी का दिन होने से रविवार का दिन जातकों का सामान्य रहने वाला है. घर पर मेहमान आएंगे. दोपहर तक आपका ज्यादातर समय मेहमाननवाजी में बीतेगा. ऐसे में मीन राशि के जातक रविवार को ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताने वाले हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.