मेष, वृषभ और मकर राशि वाले धैर्य से ले काम, जानें पंडित शशिशेखर त्रिपाठी द्वारा कल का राशिफल
Aaj ka Rashifal 06 September 2025 : आज का दिन ग्रहीय स्थिति और धार्मिक दृष्टि से और भी ज्यादा खास है। आज धनिष्ठा नक्षत्र, अतिगंड योग है, चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में रहेंगे तो वहीं श्री हरि को समर्पित अनंत चतुर्दशी का खास दिन भी है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा किए जाने का विधान है। बात करते हैं आज के राशिफल की तो ग्रहों की चाल के अनुसार कर्क राशि के लोग वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करके रखें क्योंकि निवेश के लिए अच्छे प्लेटफार्म मिलने की संभावना है तो वहीं तुला राशि के लोगों की नवीन कार्यों में रुचि जागृत होगी, जिस कारण उन्हें कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। तो चलिए जानते हैं पंडित शशिशेखर त्रिपाठी (Pandit Shashishekhar Tripathi) द्वारा बताए गए अन्य राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें कल का राशिफल
मेष
मेष राशि के उच्च पद पर कार्यरत लोगों को भी अपने कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि आज जो बॉस के भी बॉस है, वह कार्यों की जांच कर सकते हैं। ग्रहों का शुभ संयोग व्यापारियों को अच्छा मुनाफा दिलाने में मदद करेगा। किसी बात को लेकर युवा वर्ग परेशान व उलझन में रह सकते हैं, अपनी उलझन के विषय में किसी बड़े और समझदार व्यक्ति से बात करें। परिवार की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से शिव उपासना और दर्शन जरूर करें और महादेव से परिवार की सुख शांति की कामना करें। स्किन इन्फेक्शन होने की आशंका है, किसी और के प्रयोग में लाई हुए चीजों का प्रयोग सोच समझकर करें।
वृष
वृष राशि के लोग छोटी-मोटी समस्या को नजरअंदाज न करें, बल्कि उनके समाधान के लिए क्विक एक्शन ले। व्यापारिक वर्ग भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं, कार्य को करें या न करें कुछ इस तरह के विचारों का मंथन बने रहने की आशंका है। युवा वर्ग अपने इनोवेटिव आइडिया पर काम करके, एक नई जीत हासिल करेंगे। स्थिति चाहे जैसे भी हो जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। सेहत के मामले में सचेत रहना है, बीमारी छोटी हो या बड़ी उसका इलाज जरूर करना है।
मिथुन
आज के दिन मिथुन राशि के लोगों के ऑफिशियल कार्य पेंडिंग लिस्ट में शामिल होने की आशंका है। व्यापारी वर्ग जरूरी कागजातों को संभाल कर रखें, क्योंकि इनकी अचानक से कभी भी जरूरत पड़ सकती है। युवा वर्ग आज खर्चों को लेकर कुछ परेशान दिखेंगे, धन कैसे जोड़ा और बढ़ाया जाए, आदि बातें आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पेट हल्का न होने से गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है, इसलिए कुछ दिनों तक हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इनकम सोर्स में वृद्धि होगी, कुछ नई जगहों पर निवेश कर सकते हैं। प्रेम इजहार के लिए यदि काफी समय से सही समय और स्थिति का इंतजार कर रहे थे, तो आज वह माहौल बन सकता है। माता जी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है, जिस कारण काम में भी मन नहीं लगेगा। आज के दिन आलस्य अधिक घेरे रह सकता है, एक्टिव होने की कोशिश करें अन्यथा कुछ समय के बाद सेहत भी नरम लगने लगेगी।
सिंह
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। व्यापारी वर्ग की रिस्क लेने की सोच गलत साबित हो सकती है, आज के दिन मुनाफा कम और नुकसान ज्यादा होने की आशंका है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत युवा वर्ग को लोग उनके काम से उन्हें जानेंगे, आपको एक नई पहचान भी मिलेगी। यदि जमीन से जुड़ा कोई सौदा करते हैं, तो दस्तावेज अच्छी तरह से देख ले आप किसी वकील की भी मदद ले सकते हैं। शरीर से जुड़े छोटे-मोटे सभी बदलावों पर ध्यान देने की जरूरत है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की आशंका है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों की सहयोग की अपेक्षा पूरी होगी, आपके एक बार के कहने पर ही लोग सेवा के लिए हाजिर होंगे। पॉजिटिव सोच व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ने में मदद करेगी, मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे और प्रसन्नता का संचार होगा। विद्यार्थी वर्ग पर प्रेशर बढ़ेगा, लिखित और रिवीजन कार्य की अधिकता हो सकती हैं जिस कारण स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन भी झलक सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और स्नेह मिलेगा, उनका सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। सेहत में जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, बीमारी से बचाव रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें।
तुला
नवीन कार्यों के प्रति रुचि जाग्रत होगी, जिस कारण ऑफिस में भी नए कार्यों के लिए झट से हामी भर देंगे। व्यापारी वर्ग को आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे, अब जब आय बढ़ेगी तो मेहनत के लिए भी खुद को तैयार रखें क्योंकि कठिन परिश्रम करने पर ही अच्छा मुनाफा होगा। मन की बात पार्टनर के साथ शांति के साथ करें, क्योंकि गुस्से में कहीं बातों के कारण आप दोनों में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में एक्टिव महिलाओं पर एक साथ दोनों जगह से जिम्मेदारी बढ़ सकती है, यानी कि घर और कार्यस्थल दोनों ही जगह पर आज आपकी भूमिका अहम होगी। सेहत में नींद अधिक आना, सुस्ती छाई रहना जैसे अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
शुभचिंतक आज आपको लाभान्वित करेंगे इसलिए वृश्चिक राशि वाले शुभचिंतक के संपर्क में बने रहने की कोशिश करें। थोड़ी-थोड़ी देर में कर्मचारियों से कार्यों का अपडेट लेते रहे, जिससे उन पर भी कार्य करते रहने का दबाव बना रहे। युवा वर्ग को ठगों व धूर्त लोगों से सावधान रहना है, क्योंकि वह भावनात्मक रूप से आपको पिघलाकर अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं। घर में किसी से भी बहस करने से बचना होगा, अन्यथा घर का माहौल अशांत और बड़े लोग नाराज हो सकते हैं। योग, प्राणायाम से दिन की शुरुआत करें और सेहत को ध्यान में रखते हुए ही डाइट ले।
धनु
जल्दी का काम शैतान का होता है यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी, आज कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना आपको भी करना पड़ सकता है, इस ओर सचेत रहें। जो लोग डेकोरेशन का काम करते हैं, उन लोगों को बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। व्यस्तता के बावजूद युवा वर्ग कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें, पर्सनालिटी को निखारने पर फोकस करें। संतान के बारे में पूरी जानकारी रखें, अनुशासन अपनाएं और संतान को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। दांतों और हड्डी से जुड़ी शिकायत होने की आशंका है, कैल्शियम युक्त आहार का सेवन ज्यादा करें।
मकर
कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव होने की वजह से मकर राशि के लोगों को अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करने पड़ सकते हैं, जिस कारण आज व्यस्तता अधिक रहने वाली है। कारोबार में मंदी की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजन करने का मौका मिलेगा, सब मिलकर पार्टी या कहीं घूमने जा सकते हैं। ननिहाल पक्ष की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा या कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। सेहत संबंधी मामलों में इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए सीजनल फल और हरी सब्जियों का प्रयोग ज्यादा करें।
कुंभ
काम में तेजी लाने के लिए कुंभ राशि के लोग कर्मचारियों संग सख्त व्यवहार करते हुए नजर आ सकते हैं। किसी भी दबाव में आकर पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने से बचें क्योंकि ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज का दिन आपके लिए उपयुक्त नहीं है। युवा वर्ग करियर की नई राह चुनेंगे, पुरानी नौकरी छोड़कर नई नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, घर पर भी लोगों का आना-जाना बना रहेगा। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए सेहत आज के दिन सामान्य रहेगी।
मीन
कार्यस्थल पर किसी अप्रत्याशित घटना के घटित होने की आशंका है, ऐसी स्थिति में क्रोध आ सकता है, जिस पर आपको नियंत्रण रखना है। फैशन जगत से जुड़े लोगों के लिए ग्राहकों की पसंद पर खतरना ही उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि उनकी संतुष्टि पर ही आपका व्यापार टिका है। दोपहर के बाद का समय लव पार्टनर के साथ व्यतीत होगा। आज के दिन अपनी समझ और संपर्कों की मदद से छोटे भाई बहनों की समस्याओं को दूर करने में सफल होंगे। अच्छे खानपान के साथ आपको पानी की भी मात्रा बढ़ानी चाहिए क्योंकि डिहाइड्रेशन की शिकायत होने की आशंका है।