• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 26 Feb 2026: किसे मिलेगा प्रमोशन तो किस पर होगी पैसों की बरसात, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 26 Feb 2026: किसे मिलेगा प्रमोशन तो किस पर होगी पैसों की बरसात, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Today Rashifal | Aaj ka Rashifal 26 February 2026 | Rashifal Today: वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पड़ रही है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गुरुवार को शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी शुरू हो जाएगी. सूर्योदय 6 बजकर 49 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 19 मिनट पर होगा. शुभ मुहूर्त के लिए अभिजित मुहूर्त गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 9 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक है. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 
 


By: JP Yadav | Published: February 25, 2026 5:10:32 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

गुरुवार को कारोबारियों और व्यापारियों को फायदा होने वाला है. बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा. आप अपने व्यवहार से नए पार्टनर बनाएंगे. इसके साथ ही अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ ले पाएंगे. धर्म-कर्म के कार्यों में भी गुरुवार को इस राशि के जातक भाग ले सकते हैं. सभी आर्थिक प्रयास आपके सफल होंगे. कारोबार में फायदा होने की उम्मीद है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

गुरुवार को वृषभ राशि के जातकों के मन की मुराद पूरी हो सकती है. भाई-बहनों के रिश्ते मजबूत होंगे. जो लोग नया काम या कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं उन जातकों आर्थिक लाभ मिलेगा. कारोबारियों को गुरुवार को कुछ बेहतर अवसर भी मिलेंगे. सरकारी जॉब करने वालों को अपने काम में स्पष्टता बनाए रखनी चाहिए. मित्रों से आपको  सहयोग मिलेगा. आपके पैरेंट्स किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

सामाजिक कार्यक्रमों में गुरुवार को आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपको गुरुवार को व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. जॉब करते हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान पा सकते हैं. युवा गुरुवार को कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं. आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी. प्रेमी के साथ तालमेल बना रहेगा. आप धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं. इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

नौकरी करते हैं तो गुरुवार को आपको सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए. आपका कोई जरूरी काम जो अटक रहा था वह भी पूरा हो सकेगा. ध्यान रखें कि गुरुवार का दिन सकारात्मक बदलाव लाने वाला रहेगा. खासतौर से छात्रों को प्रतियोगिता का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. कोई नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है. माता और मातृपक्ष से आपको आज फायदा हो सकता है. आप मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना बन सकते है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

आपको अपने भाई और दोस्तों के साथ काम करने के कुछ नए मौके मिलेंगे. गुरुवार को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. आप विरोधियों की चाल को नाकाम करने में सफल रहेंगे. किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी. किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग और मार्गदर्शन से आपको फायदा हो सकता है. आप कुछ निवेश भी करेंगे और भविष्य में इसका आपको फायदा मिलेगा.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शाम के समय आपको अचानक धन लाभ हो सकता है.कन्या राशि के जातक गुरुवार को परेशान रहेंगे. गुरुवार का दिन इस राशि के जातकों के लिए मानसिक उलझन वाला रहेगा. किसी बात को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी. आपके लिए जरूरी है कि आप वाणी और व्यवहार पर संयम रखें, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव आपके कारोबार या फिर जॉब पर पड़ेगा. छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा. किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक मामलों में दिन आपका अनुकूल रहेगा. पत्नी से आपको सहयोग मिलेगा. आपकी किसी समस्या का गुरुवार को समाधान होने से आपको खुशी मिलेगी. आप अपने दोस्तों के साथ किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं. आप अपने घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी ध्यान देंगे.  अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

गुरुवार को किसी सामाजिक क्षेत्र के काम में शामिल होने का आपको मौका मिल सकता है. परिवार में लाभ और सहयोग मिलेगा. आपको सरकारी संस्थानों और कार्यों से लाभ मिल सकता है. बिजनेस में पार्टनर आपको लाभ दिलवाएगा. युवा हैं या पढ़ाई कर रहे छात्र हैं तो गुरुवार को आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

गुरुवार का दिन अच्छा है. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा.  जॉब में आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं. ऐसे में आप बचत योजनाओं में भी धन का निवेश कर सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में गुरुवार को आपको सफलता मिलेगी. आपको गुरुवार को मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा. आपकी आर्थिक योजना भी गुरुवार को सफल रहेगी. आप गुरुवार को प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

गुरुवार को  आपके घर में कुछ शुभ काम का आयोजन हो सकता है. इसमें पूरा परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे. आपको कोई मामला अदालत में फंसा है तो इसमें आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. इस मामले में या तो समझौता हौगा या फिर फैसला आपके पक्ष में आएगा. जॉब करते हैं तो आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे.परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा. शादी की बात पक्की हो सकती है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

किसी शुभ काम पर धन खर्च करेंगे. भौतिक सुख सुविधाओं पर गुरुवार को आपका धन खर्च हो सकता है. गुरुवार का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा. आपको किसी मूल्यवान वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है. आपकी आर्थिक योजना सफल हो सकती है. अगर गुरुवार को आप बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो भविष्य में लाभ देगा. किसी धार्मिक यात्रा का भी संयोग बना सकता है.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

सेहत के मामले में आपको गुरुवार को अपना ध्यान रखना होगा. धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी, लेकिन संतान से संबंधित किसी समस्या को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. छात्रों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो परिणाम सुखद आएगा. युवाओं की जिंदगी एक नई ऊर्जा का संचार होगा. जॉब करते हैं तो लोगों को गुरुवार को कोई उपलब्धि मिलने से खुशी होगी. शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है.

disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.