• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 24 Feb 2026: दफ्तर में सीनियर्स से मिलेगी तारीफ, बिजनेस में होगी तरक्की; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 24 Feb 2026: दफ्तर में सीनियर्स से मिलेगी तारीफ, बिजनेस में होगी तरक्की; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Today Rashifal | Aaj ka Rashifal 24 February 2026 | Rashifal Today: वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार (24 फरवरी, 2026) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पड़ रही है.अष्टमी तिथि का आरंभ भी मंगलवार को हो जाएगा. अष्टमी तिथि के साथ ही होलाष्टक की शुरुआत हो रही है.सूर्योदय  सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 06 बजकर 18 होगा. चंन्द्रोदय सुबह 10 बजकर 58 पर है, जबकि चन्द्रास्त रात 01 बजकर 40 पर होगा.  (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन रविवार (22 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: JP Yadav | Last Updated: February 23, 2026 4:31:51 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

मंगलवार को घर, प्लॉट और दुकान खरीदेंगे. आपको काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा. आपको जिद से बचना होगा, क्योंकि इससे आपका नौकरी में प्रमोशन रुक सकता है. व्यापार की शुरुआत मित्रों के साथ मिलकर हो सकती है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जो लोग फर्नीचर से कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें जबरदस्त फायदा होगा. परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे. खुद की हो या फिर परिवार के सदस्यों की, सेहत को लेकर लापरवाही न करें. रोजाना एक्सरसाइज करें और इसकी आदत आप मंगलवार से डालें. आपको लाभ जरूर मिलेगा. इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

दफ्तर में आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी. वरिष्ठजन आपकी कार्यप्रणाली से खुश होंगे.छात्रों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में शानदार सफलता मिलेगी. पारिवारिक मामलों में मंगलवार को आपको शांत मन से सोचने की जरूरत है,परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे. समाजसेवा के क्षेत्र में हैं तो आप अपने बढ़िया कार्यों के कारण पहचाने जाएंगे. मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. मंगलवार को आपकी रुचि रचनात्मक गतिविधियों में अधिक होगी.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

मंगलवार को काफी समय से चल रहे किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा. दूसरों के विचारों का असर आप के निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें. जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा. आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगाएंगे, जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा. कुछ विरोधी आपके काम में समस्याएं डालने की कोशिश कर सकते हैं. किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना अच्छा रहेगा.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे. मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा. आपका धन कहां खर्च हो रहा है? इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है. सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे. संतान मंगलवार को आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे. मंगलवार को आप किसी से अपने मन की बातों को शेयर करेंगे और वह आपकी बातों को अहमियत देगा. छात्रों के लिए दिन शानदार रहने वाला है. कारोबारियों और व्यापारियों की राह में आ रही दिक्कत दूर होगी.  मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक आपको लाभ होगा. आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा. संतान पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

सामाजिक क्षेत्र में हैं तो कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे. इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे. दफ्तर में आप खुद को बदली हुई भूमिका में अच्छा पर्फॉर्म करेंगे.मंगलवार को किसी कामों को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें. आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को कुछ अच्छा सीखने का मौका मिलेगा. मंगलवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी. एक साथ कई काम हाथ लगने से आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करें और किसे बाद में. आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे. कुल मिलाकर मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं. ध्यान रहें कि आप यहां पर संयम बरतें. खासतौर से सोच-समझकर बोले, जिससे लोगों को दुख ना हो. वरना रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. आपके लिए दिन उत्तम रहने वाला है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

मकर राशि 
दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. मंगलवार को कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसको पाकर आपको खुशी महसूस होगी. कारोबार और व्यापार में मुनाफे के लिए कुछ ऐसी योजनाएं लागू करेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा. फैशन और लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में  काम का व्यापार कर रहे लोगों को बड़ा मुनाफा होगा.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

पढ़ाई का दबाव होने के चलते छात्र परेशान होंगे. किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे तो सकारात्मक नतीजा मिलेगा.  मंगलवार को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं तो  आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी. आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. मंगलवार को आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा.  प्राइवेट जॉब करते हैं तो ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है. इसके लिए आपको ओवर टाइम करना पड़ेगा.कारोबार में मुनाफा होगा. टूर-एंड-ट्रेवल्स संबंधी कार्यों में अच्छा लाभ होगा. पैरेंट्स का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए थोड़ा अलर्ट रहें.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.