• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 23 Feb 2026: कारोबारी पार्टनर से रहें सतर्क, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 23 Feb 2026: कारोबारी पार्टनर से रहें सतर्क, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 23 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार (23 फरवरी, 2026) को  फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पड़ेगी. सोमवार को चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे. सोमवार को भरणी नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग भी बन रहा है. सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 12:04− 12:50 मिनट तक रहेगा. इस दौरान आप शुभ काम कर सके हैं.  अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 08 बजकर 09 मिनट से 09 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन रविवार (22 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: JP Yadav | Published: February 22, 2026 6:35:13 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

आपको अपने शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहना होगा. आपकी प्रगति देखकर आपके विरोधी मन ही जलते रहेंगे. सोमवार को आपको अपने ससुराल पक्ष से भी आर्थिक लाभ मिल सकता है. सोमवार का दिन कारोबार व्यवसाय के लिए बेहतर रहेगा. आप भौतिक और सांसारिक दृष्टि से कुछ बदलाव महसूस कर सकते हैं.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

आप किसी शुभ कार्य में भी शामिल हो सकते हैं. आपको अपनी मेहनताने का पूरा प्रतिफल मिलेगा. आपको अपने माता-पिता से भी लाभ और सहयोग मिल सकता है. कारोबार व्यापार में आपको कुछ नए साथी सहयोगी मिलेंगे जिनसे आपको लाभ मिलेगा.नौकरीपेशा लोग अगर कोई व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो भाग्य से भी यह अच्छा रहेगा.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जो आपको भविष्य में लाभ पाने के नए रास्ते बताएगा. सोमवार का दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन सेहत के मामले में आपको अपना और अपने लाइफ पार्टनर का ध्यान रखना चाहिए. सोमवार शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपके परिवार में चहल पहल की स्थिति बनी रहेगी. आपको सोमवार मन पसंद भोजन भी मिल सकता है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

सोमवार को  आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आपके धन में वृद्धि होगी. आप काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे और इसमें आपको कामयाबी मिगेी. सामाजिक क्षेत्र में हैं तो सोमवार का दिन प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा. आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें आपकी स्थिति आज मजबूत होगी. संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक और सुखद समाचार मिल सकता है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

परिवार के सहयोग से सोमवार को आपको कोई जमीन, वाहन या अन्य सुख साधनों का लाभ मिल सकता है. सोमवार को आप अपनी प्रगति और सम्मान से आनंदित होंगे. सोमवार को शाम के समय आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे. आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल हो सकते हैं. इससे आपको सामाजिक क्षेत्र में नाम और पहचान बनाने में मदद मिलेगी.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

सोमवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा, लेकिन इनको कोई भी काम उतावलेपन और जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए.आपको वाणी को संयमित रखना चाहिए. नहीं तो किसी अपने के साथ कहासुनी हो सकती है.  वैसे आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी सोमवार के दिन कन्या राशि वाले अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

लंबे समय से अटके काम को भी सोमवार को आप पूरा कर पाएंगे. सोमवार को शाम को आपकी किसी समस्या का समाधान हो जाएगा जिससे मन आनंदित हो जाएगा. वैसे सोमवार का दिन मिश्रित रहेगा. आप शाम को परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे.  आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. सोमवार को आप अपने करीबी दोस्त की सलाह से लंबे समय से रुके हुए काम पूरा कर पाएंगे.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

सोमवार को आप शाम को किसी सामाजिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं. सोमवार को ही अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में कुछ नया करके लाभ अर्जित कर सकते हैं. मन में आपके सकारात्मक भाव का संचार होगा. किसी अनुभवी और विशेषज्ञ से सलाह का आपको फायदा मिलेगा. किसी पारिवारिक जीवन में चल आपकी समस्या का समाधान होगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहेगा. आपको अपने व्यापार में लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है. आपको व्यापार में कुछ नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.  बड़े भाई से आपको सोमवार को सहयोग मिलेगा. छात्रों का मन पढ़ाई  में लगेगा.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

किसी संबंधी की मदद के लिए भी आपको सोमवार को आगे आना होगा. इसके चलते कोई जरूरी काम आपका अटक सकता है. कारोबार व्यापार व्यस्त रहेंगे और लाभ भी पाएंगे. शाम को बच्चे के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे. आपके परिवार में कोई मंगलमय कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. माता पिता से आपको स्नेह और सहयोग मिलेगा. सिंगल की शादी के रिश्ते आएंगे.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

सोमवार को  आपको पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा. कोई पुण्य कर्म आपके हाथों से हो सकता है. परिवार के किसी सदस्य से आपको सोमवार को लाभ मिलेगा. सोमवार आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और खुद पर भी कुछ पैसा खर्च करेंगे. आपके विरोधी सोमवार आपकी प्रगति देखकर आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी भी आलोचना पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

सोमवार का दिन आनंददायक होगा. किसी मित्र की मदद से भी आपको लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी के काम में आपको लाभ मिल पाएगा.  परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है. आपको सोमवार को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का भी मौका मिलेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आपको व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.