• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 19 March 2026: मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों को मिलेगा धन, करियर में भी होगा फायदा; जानें सभी राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 19 March 2026: मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों को मिलेगा धन, करियर में भी होगा फायदा; जानें सभी राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 19 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow | Tomorrow Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार (19 मार्च, 2026) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पड़ेगा. यह गुरुवार को सुबह 6:52 बजे तक रहेगी, जिसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस दिन हिंदू नववर्ष 2083 भी है. चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना और गुड़ी पड़वा का विशेष संयोग भी गुरुवार को ही पड़ रहा है. सूर्य और चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे.    वैदिक पंचांग के अनुसार, मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन गुरुवार (19 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: March 18, 2026 4:52:45 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

मेष राशि के जातक गुरुवार को छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं वरना हादसे का शिकार हो सकते हैं. कारोबार-व्यापार में आपको लाभ मिल सकता है. प्रोफेशन में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो आगे कदम बढ़ा सकते हैं. इससे आपको आगे फायदा होगा. शेयर मार्केट में नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें. किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर निवेश करना अधिक फायदेमंद साबित होगा. परिवार में गुरुवार को माहौल अच्छा रहेगा. अच्छी बात यह है कि आपके लाइफ पार्टनर के साथ मधुर संबंध रहेंगे. गुरुवार की शाम को बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

गुरुवार को व्यापार के मामले में ठीकठाक दिन रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को धैर्य रखना होगा. परिणाम सकारात्मक नहीं आए तो घबराना नहीं है. अपने लव पार्टनर के कहने पर शॉपिंग करना भारी पड़ेगा. सावधान रहें और हां  जातकों को गुरुवार को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा वरना बचे महीने का बजट बिगड़ जाएगा. ऐसे में बढ़ते खर्चों का प्रबंधन करें. अपने शान-शौक को पूरा करने के लिए उधार लेने से बचें.  परिवार में माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन गुरुवार को  सिंगल/अविवाहित लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

बिजनेस करने वाले जातकों को गुरुवार को मुनाफा हो सकता है. आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है. शेयर बाजार में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो पहले विशेषज्ञों से सलाह ले लें वरना घाटा झेलना पड़ सकता है. गुरुवार को आप संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो परिवार के साथ बातचीत करके फैसला लेना बेहतर रहेगा. परिवार में पिता का साथ मिलेगा. शाम को साथ में फिल्म देखने जा सकते हैं.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वालों की गुरुवार को प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. कर्क राशि के जातकों को गुरुवार को करियर में फायदा होने वाला है. छात्रों को भी अच्छी खबर मिलेगी. अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में भी आपके काम की प्रशंसा होगी. मेहनत का फल मिलेगा. आपकी आय में इजाफा हो सकता है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. परिवार में गुरुवार को माहौल सामान्य रहेगा.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

नवरात्र शुरू होने वाले हैं, ऐसे में परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है.  गुरुवार को सिंह राशि के जातकों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि किसी रिश्तेदार को आपकी बात का बुरा लग सकता है. गुरुवार को आपको अपने प्रोफेशन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन तनाव लेने से बचें. अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो अपने पार्टनर से बातचीत करें, समस्या का समाधान निकल जाएगा. व्याापार-कारोबार से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है. आपको शुभ परिणाम मिलेंगे. बिजनेस में लाइफ पार्टनर का भी साथ मिलेगा.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

गुरुवार को कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को अपनी पसंद का काम मिल सकता है. नई जॉब तलाश कर रहे हैं तो गुरुवार को ऑफर लेटर मिल सकता है, जिससे मन खुश रहेगा. आपको व्यापार में अतिरिक्त फायदा हो सकता है. गुरुवार को परिवार में सुख-शांति रहेगी. परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं. मौसम में बदलाव के चलते गुरुवार को अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, बीमार पड़ सकते हैं. दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें, इससे फायदा होगा.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक राशिफल

गुरुवार को खासतौर से रिश्तेदारों से लेन-देन करने से बचें वरना धोखा खा सकते हैं. तुला राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. काम का बोझ ज्यादा रहेगा. हालांकि आपको सहकर्मियों की मदद की जरूरत होगी. समय का प्रबंधन करके आप अपना काम पूरा कर सकते हैं. लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.  आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

दफ्तर में  बेवजह की बातों से दूर रहें. सहकर्मियों की मदद से आप काम जल्दी निपटा सकते हैं. व्यापार-कारोबार में जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. गुरुवार के दिन आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, वरना आप साजिश में फंस सकते हैं. कार्यक्षेत्र में व्यापार में आपको मेहनत का फल मिलेगा. नई योजनाओं के दम पर आप तरक्की हासिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए बेवजह की बातों को अनदेखा करना होगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

धनु राशि के जातकों को गुरुवार को कारोबार में अतिरिक्त मुनाफा हो सकता है बशर्ते निवेश समझदारी से करें. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिनकी वजह से आपको आने वाले समय में लाभ हो सकता है.मौसम के मिजाज को देखते हुए लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. पार्टनर से आपको उपहार मिल सकता है. अगर आपने किसी से उधार लिया था तो गुरुवार को उसे चुकाने में सफल रहेंगे.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

गुरुवार को किसी करीबी मित्र के साथ शाम को घूमने का प्लान बना सकते हैं, हालांकि वाहन सावधानी से चलाएं. परिवार के साथ नया वाहन खरीदने की चर्चा कर सकते हैं। हालांकि आप बजट बनाकर ही आगे बढ़ें. व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं. यह यात्रा फायदेमंद साबित होगी. गुरुवार को आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

गुरुवार को किसी करीबी मित्र के साथ शाम को घूमने का प्लान बना सकते हैं, हालांकि वाहन सावधानी से चलाएं. परिवार के साथ नया वाहन खरीदने की चर्चा कर सकते हैं। हालांकि आप बजट बनाकर ही आगे बढ़ें. व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं. यह यात्रा फायदेमंद साबित होगी. गुरुवार को आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

गुरुवार को मीन राशि के जातकों को आर्थिक रूप से थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन शाम तक कोई न कोई रास्ता निकल जाएगा.सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो मान-सम्मान मिलेगा. किसी से मुलाकात हो तो भावनाओं में बहने से बचें.  नौकरीपेशा जातकों की बात करें तो अपने खर्च को नियंत्रित करके चलना होगा.  परिवार में माहौल सामान्य रहेगा. लंबे समय से अटके घरेलू काम पूरे हो सकते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.