• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 18 March 2026: सोच-समझकर करें नए काम की शुरुआत, दफ्तर में किसका होगा प्रमोशन, जानें 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 18 March 2026: सोच-समझकर करें नए काम की शुरुआत, दफ्तर में किसका होगा प्रमोशन, जानें 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 18 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow | Today Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (18 मार्च, 2026) को चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पड़ रही है. चतुर्दशी तिथि 18 मार्च को सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन बुधवार (18 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.  

 


By: JP Yadav | Published: March 17, 2026 5:19:19 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में समस्याएं उत्पन्न होंगी.नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. संपत्ति को लेकर परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी. बुधवार का दिन ही उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा.  किसी नए काम की शुरुआत न करें वरना आपको नुकसान हो सकता है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

वृषभ राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. नए काम की शुरुआत सोच विचार कर करें. बुधवार का दिन आपका सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी, परंतु परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी व्यक्ति आपका काम बिगाड़ सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. आर्थिक तौर से यह समय अच्छा नहीं है.

Gemini Today Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

बुधवार को परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे. बुधवार का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. दफ्तर में अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. आपको कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकेगी, जिससे रुका हुआ काम शुरू होगा. नौकरी वर्ग वालों के लिए का अच्छा है. दफ्तर में वरिष्ठ आपके कार्यों की तारीफ करेंगे.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं, लेकिन आप अपरिचित व्यक्तियों से सावधान रहें. बुधवार का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. बुधवार को मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. बुधवार को आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं. किसी विवाद से दूर रहें. बुधवार को आप अपनी वाणी पर संयम रखें.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

दैनिक सिंह राशिफल

पत्नी और बच्चों के साथ बुधवार का दिन अच्छा बीतने वाला है. बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा है. सोचे हुए काम पूरे होंगे. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. बुधवार को आप अपना पर्सनल कोई काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आगामी समय में आपको लाभ होगा. ध्यान रखें कि आप अपनी पर्सनल बातें किसी से न कहें.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

बुधवार को किसी नजदीकी व्यक्ति से आपको नुकसान होगा. बुधवार का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी. इसी तरह दिन के दौरान प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी. दफ्तर में व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और हां वाणी पर संयम रखें, क्योंकि ऐसा ना किया तो आपकी छवि खराब हो सकती है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

तुला राशि के जातकों को बुधवार को किसी से पर्सनल मदद लेनी पड़ सकती है. बुधवार का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो अपने सामान का ध्यान रखें. किसी विवाद में आप को फंसाया जा सकता है. इस बात का ध्यान रखें. अच्छा होगा सतर्क रहें. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. आर्थिक तौर से बुधवार को कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी.

Scorpio Today  Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

बुधवार को आपका दिन मांगलिक रहेगा. किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार मन में बन सकता है, जिसमें आपको आर्थिक मदद प्राप्त होगी. ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे. बुधवार को किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है. घर में कोई नया मेहमान आएगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग होंगे.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

बुधवार को पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे. आपको पैतृक संपत्ति में आपका अधिकार प्राप्त होगा. बुधवार का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है. मन में चल रहे विचारों को बुधवार को पूरा करने में सफल होंगे. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे. बुधवार को किसी खास व्यक्ति का घर में आगमन होगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

बुधवार को किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं. परिवार में किसी की नौकरी लग सकती है. आर्थिक तौर से बुधवार का दिन अच्छा रहेगा. बुधवार का दिन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी. परिवार में आपको कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार में चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे. वाणी पर संयम रखें.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ेगा. बुधवार को पुराने मित्र से विवाद हो सकता है. बुधवार का दिन आपके लिए कुछ परेशानी से भरा रहेगा. पारिवारिक मतभेद और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहेगी.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं. बुधवार को किसी खास और जानकार व्यक्ति से मुलाकात होगी. बुधवार को आपकी दुश्मन भी आपके मुरीद होंगे. आर्थिक क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं. बुधवार का दिन अच्छा रहेगा. किसी नए कार्य की शुरुआत होगी. कोई बड़ा ऑफर बुधवार को आपको मिल सकता है, जिससे आने वाले समय में लाभ होगा. पैरेट्स बुधवार के दिन किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.