Kal ka Rashifal 13 March 2026: किसे होगा व्यापार में फायदा, किसे मिलेगा अचानक खजाना पढ़ें 12 राशियों का हाल
Kal ka Rashifal 13 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow: वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पड़ रही है. दशमी तिथि 13 मार्च को पूरे दिन और रात रहेगी. 14 मार्च (शनिवार, 2026) को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर दशमी तिथि समाप्त होगी. शुक्रवार सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा. इसके बाद वरियान योग लग जाएगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को देर रात 3 बजकर 3 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष राशिफल
शुक्रवार को किसी नए काम की प्लानिंग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. बिजनेस में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. पार्टनरशिप से जुड़े हैं, तो थोड़ा सावधान रहें. सबसे ध्यान इस बात का रखना है कि अपने मन की बात किसी से शेयर न करें. परिवार में अपनों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे.
वृषभ दैनिक राशिफल
आर्थिक स्थिति बिगड़ने से नुकसान की संभावना है. शुक्रवार को कुछ बातों को लेकर आपको सामंजस्य बनाना होगा. परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी. बिजनेस में कुछ परेशानियां आएंगीं. शुक्रवार को किसी अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अप्रिय घटना घट सकती है.
मिथुन दैनिक राशिफल
शुक्रवार को कुछ पुराने विवाद सामने आएंगे, जिस कारण कई समझौते करना पड़ सकते हैं. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. गलत लोगों का साथ छोड़ दें और सबसे जरूरी बात यह है कि व्यापार में निवेश करने से पहले हर पहलू की जांच कर लें. अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आपको लेना पड़ सकता है. ऐसे में सलाह लेकर फैसला लेना सही साबित होगा.
कर्क दैनिक राशिफल
अपने खास लोगों के लिए आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिससे लाभ होगा. बिजनेस में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. शुक्रवार को आपको मनचाही सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में लाभ होगा. बिजनेस में सफलता मिलेगी. मौसम में बदलाव के चलते अत्यधिक भाग दौड़ से बचें, क्योंकि इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा.
सिंह दैनिक राशिफल
बिजनेस में नई दिशा मिलेगी. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा. किसी अपने के द्वारा रुका हुआ काम पूरा होगा. आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. अपने खास मित्र के यहां जाना होगा. किसी पुराने रुके हुए काम के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा.
कन्या दैनिक राशिफल
बिजनेस में परेशानी आ सकती है. परिवार में आपसी टकराव हो सकता है. मन अशांत रहेगा, जिसके चलते बड़े डिसीजन लेने में फेल हो सकते हैं. इस समय हर चीज सोच-विचार कर करें. समय आपके अनुकूल नहीं है. ऐसे में किसी बड़े निवेश से बचें, वरना नुकसान हो सकता है.
तुला दैनिक राशिफल
अपनी प्लानिंग की हर बात को सीक्रेट रखें. किसी खास शख्स से फायदा होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. कुछ नया करने का विचार मन में चल रहा है, जिस कारण आपको अत्यधिक भागदौड़ करना पड़ेगा. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
शुक्रवार को किसी अपने व्यक्ति के द्वारा रुका हुआ काम पूरा होगा. मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. मौसम के हिसाब से कुछ समस्याएं आ सकती हैं. बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं.
धनु दैनिक राशिफल
शुक्रवार को सामान्य स्थिति रहेगी. प्रॉपर्टी संबंधी कामों में प्रॉब्लम आ सकती है. ऐसे में सावधान और सामान्य रहें. शुक्रवार को विवाद से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा. शत्रु पक्ष आपके काम को बिगाड़ने के लिए आपका विरोध कर सकता है। सावधान और सतर्क रहें। घर में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मकर दैनिक राशिफल
बिजनसे में अभी परिवर्तन से बचें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं. खासतौर से दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय न लें. निवेश में सलाह जरूरी है. शुक्रवार को परिवार के बीमार सदस्य की सेहत में सुधार होगा. वाहन चलाने में सावधानी बरतें. जिन्हें आप पसंद नहीं करे यानी अप्रिय लोगों से दूरी बन लें.
कुंभ दैनिक राशिफल
कारोबार में शुक्रवार को कुछ प्रॉब्लम आ सकती है. आर्थिक तौर पर शुक्रवार का दिन अच्छा नहीं है. बिजनेस में नुकसान हो सकता है, जिसके लिए किसी से मदद लेनी पड़ सकती है. किसी अपने के कारण मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. लेनदेन पर सोच-विचार कर करें. नए कामों को लेकर समस्या आएगी. आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा.
मीन दैनिक राशिफल
आप कुछ बातों को लेकर तनाव में रहेंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. बिजनेस में आपको शुक्रवार को कोई बड़ा ऑफर मिलेगा, जिससे फायदा होगा सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा. इस दौरान मन भी अस्थिर रहेगा. पारिवारिक मतभेदों के कारण मन अशांत रहेगा. इसे सामान्य होने में कुछ दिन और लगेंगे.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.