Aaj ka Rashifal 12 March 2026: किसे मिलेगा प्रमोशन, किसका दोस्त देगा धोखा; किस राशि के लोग ना बदलें नौकरी; पढ़ें 12 राशियों का हाल
Aaj ka Rashifal 12 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow: वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार (12 मार्च, 2026) को सुबह 6 बजकर 28 मिनट नवमी है. राहुकाल गुरुवार को दोपहर 2 बजे से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. नक्षत्रों की बात करें तो मूल सुबह 12 बजकर 43 मिनट तक है. मार्च 13 तक का योग है. ध्यान रखें कि अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें. Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन गुरुवार (12 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
गुरुवार को किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं. आपका स्वास्थ्य में अच्छा रहेगा. अच्छे काम की वजह से दफ्तर में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे. कहीं से लाभ की प्राप्ति होगी. कुल मिलाकर गुरुवार को आप प्रसन्न रहेंगे और मन उत्साह से भरा रहेगा. मंगलवार को किसी निजी कार्यक्रम में जाना होगा. यहां पर पुराने दोस्तों/लोगों से मिलना-जुलना होगा.
वृषभ दैनिक राशिफल
गुरुवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. गुरुवार को संभाल कर रहें. पुरानी बातों को लेकर दफ्तर में मतभेद बढ़ सकते हैं. ध्यान रखें कि दुश्मन आपके कार्य को बिगाड़ सकता है. वह दुश्मन आपका दोस्त भी हो सकता है, जिसे आप पहचान नहीं पाए हैं. वाणी का प्रयोग संभाल कर करें. किसी नए अपरिचित व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास न करें. परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन अपने लोगों के प्रति चिंता मन में बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी. आपको आर्थिक फायदा होगा. गुरुवार को आपके मन में नकारात्मक विचार आएंगे, जिसके चलते मन अशांत रहेगा. गुरुवार को कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. व्यर्थ के झंझटों से दूर रहें. अपने लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं.
कर्क दैनिक राशिफल
गुरुवार को कुछ नया विचार मन में आएगा, जिससे आपको लाभ मिल सकता है. दिन अच्छा है और कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है. पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरी यदि में कार्य कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी. गुरुवार को अपने किसी खास व्यक्ति से मिलने से मन खुश रहेगा. दफ्तर में लाभ मिलेगा. प्रमोशन के साथ भारी-भरकम इंक्रीमेट की गुंजाइश बन रही है.
सिंह दैनिक राशिफल
परिवार के लोगों के साथ मतभेद खत्म होंगे, कार्य क्षेत्र में नया आयाम मिलेगा. लाभ के योग बन रहे हैं. गुरुवार को सफलता आपको प्राप्त होना निश्चित है. मन को एकाग्र रखें, अपने कार्य में पूरी ताकत झोंक दें. गुरुवार को लाभ के योग निर्मित होंगे, अपने खास लोगों से सहयोग प्राप्त होगा.
कन्या दैनिक राशिफल
किसी अपने के विरोध के कारण बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है. वाणी का प्रयोग संभलकर करें, प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप से बचें. अपने हेल्थ पर ध्यान दें. अशांत मन के लिए योग आदि का सहारा लें. व्यापार आदि में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. आर्थिक समस्याएं देखने को मिलेगी.
तुला दैनिक राशिफल
गुरुवार को अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें वरना आपके लिए दिक्कत आ सकती है. कहीं बाहर जाने का प्लान मन में बन सकता है, लेकिन परिवार के साथ जानें की स्थिति में सब तैयार नहीं होंगे. गुरुवार को अपनों के साथ उसे समय व्यतीत होगा. कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. आर्थिक सहयोग मांगना पड़ सकता है. अपने किसी परिचित व्यक्ति द्वारा गुरुवार को आपका सम्मान को ठेस पहुंच सकती है.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
परिवार में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा. कहीं बाहर घूमने जाने का विचार परिवार के साथ बन सकता है. गुरुवार का दिन शानदार रहेगा. कुछ नए प्लान जीवन में लागू कर सकते हैं. गुरुवार को कुछ नया डिसीजन आपके लिए लाभकारी रहेगा. दफ्तर में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
धनु दैनिक राशिफल
व्यापार क्षेत्र में आप अपना नया कार्य शुरू कर सकते हैं, अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा. परिवार भी इस काम में आगे आएगा. गुरुवार का दिन बेहद अच्छा है. ईश्वर कृपा से गुरुवार को आपके लिए लाभ के योग बनेंगे. परिवार में चल रही अनबन दूर होगी. परिवार में किसी नए सदस्य का घर में आगमन होगा.
मकर दैनिक राशिफल
मन अशांत रहेगा, नेगेटिव थॉट मन में आएंगे। कार्यक्षेत्र में रुकावट होगी, अपनों से कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे. परिवार में स्थिति आपके विपरीत रहेगी. बिना विचार किया कहीं इन्वेस्ट न करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है.
कुंभ दैनिक राशिफल
गुरुवार को प्रॉपर्टी संबंधी कार्य और विवाद से दूर रहें. गुरुवार को यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो सावधान रहें. यह भी ध्यान रखें कि किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा. अपने प्रोफेशन में परिवर्तन न करें. परिवार में आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं. वाणी पर संयम रखने से हालात काबू में आ सकते हैं. कुछ बातों को इग्नोर करें और कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी.
मीन दैनिक राशिफल
आपकी कोई गोपनीय बात खुल सकती है, जिस कारण परेशानी आएगी. कुल मिलाकर गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. कहीं भी बड़ा निवेश करने का विचार मन में आ सकता है, जिससे आगामी समय में लाभ होगा. व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी. अपनों से सतर्क रहें और किसी नए व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास न करें.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.