Aaj Ka Rashifal 11 February: किसकी राशि में धन लाभ का योग, किसे मिलेगा जॉब में प्रमोशन; जानिये 11 फरवरी को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
Horoscope Today | Rashifal Today | Aaj Ka Rashifal Wednesday 11 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (11 फरवरी, 2026) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पड़ रही है. इसके साथ ही फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि भी रहेगी. बुधवार को दिन की शुरुआत में नवमी तिथि रहेगी. यह सुबह 09 बजगर 59 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद बुधवार को दिन के अंत तक दशमी तिथि रहने वाली है. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन बुधवार (11 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को बुधवार को सामाजिक क्षेत्र में किसी कारण से आगे आना होगा. इसका फायदा आपको भी मिलेगा. बुधवार को आपके कार्यों के चलते राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा. बुधवार को जातकों के माता-पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. आपके कार्यक्षेत्र में यानी नौकरी में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. जॉब में प्रमोशन मिल सकता है. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बुधवार को अधिक मेहनत करनी होगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक बुधवार का दिन परिवार के साथ गुजारेंगे. इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होने का मौका मिलेगा. बुधवार को आपको अपने ससुराल पक्ष से कोई उत्साहवर्धक खबर मिल सकती है. लव लाइफ में भी आप खुशियां पाएंगे. अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर भी कुछ धन खर्च करेंगे. कारोबार या व्यापार करते हैं तो वह आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा.
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों का मंगलवार का मिलाजुला रहेगा. आपको लाइफ पार्टनर से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. आपको बिजनेस में जोखिम लेने से बचना होगा. इसका मतलब निवेश समझदारी से करें. किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह का फायदा मिलेगा. उसका सलाह आपका फायदा करा सकती है. पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा. आपके कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं. किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको राहत मिलेगी.
कर्क राशि
अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस कर रहे हैं तो इसके लिए बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा. बावजूद इसके निवेश के मामले में आपको सतर्क रहना चाहिए. आपको धन लाभ का योग बन रहा है. अगर कोई भी निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में लेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है. बुधवार को सुबह के दौरान किसी शुभ और मांगलिक काम में शामिल हो सकते हैं. जॉब में साझेदारों से सहयोग मिलेगा.
सिंह राशि
बुधवार बिना मांगे किसी की मदद के लिए आगे न आएं वरना लोग इसे आपके भाव को गलत समझेंगे. हां जरूरत पड़ने पर और मांगने पर तत्काल इंसानियत का फर्ज निभाएं. आपको आज उम्मीद से बढकर लाभ मिलेगा. ग्रहों की शुभ स्थिति की वजह से आप आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको फायदा मिलेगा. इस राशि के छात्र शिक्षा में सफलता प्राप्त कर पाएंगे. छात्रों का पढ़ाई में भी मन लगेगा.
कन्या राशि
कारोबार-व्यापार में कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. बुधवार को शाम के दौरान आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को काम में अधिक सजग रहना होगा नहीं तो अधिकारीगण किसी गलती से नाराज हो सकते है. नौकरी करते हैं तो अपने काम पर पूरा फोकस भी बनाए रखने की जरूरत है. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ आपको सामंजस्य बनाकर चलना होगा, किसी बात से आपका लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है.
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन नई शुरुआत का रहेगा.आप कोई नया काम शुरू करें तो माता-पिता से आशीर्वाद जरूर लें. बुधवार को दिन बहुत ही अच्छा है. आप अपनी कुछ नई योजना का शुरुआत कर सकते हैं. नए काम में आपको आज माता पिता से पूरा सहयोग और लाभ मिलेगा.नौकरी में बदलाव के प्रयास आपके सफल होंगे. आपको लाइफपार्टनर से अच्छा और सकारात्मक सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. दोस्तों से आपको बुधवार को पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार करते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी. आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आप आपके जीवन को एक नई दिशा दे सकता है. आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से अपने अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं. माता-पिता बुधवार शाम को किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
धनु राशि
इस राशि के जातक बुधवार को परिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को लेकर व्यस्त रह सकते हैं. लव लाइफ में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. शिक्षा के मामले में धनु राशि के जातक सफलता पाएंगे. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा. किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो उसके वापस मिलने की संभावना कम रहेगी इसलिए बुधवार को किसी को भी उधार देने से बचें. कारोबारियों की कमाई में भी वृद्धि होगी. परिवार के साथ आपका मनोरंजक समय बीतेगा.
मकर राशि
बुधवार को मकर राशि के जातकों को अपनी संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. यदि आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव करना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए. अगर आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनेस किया है तो आपको साझेदारों के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए.
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों का दिन लाभदायक रहेगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ आपका कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है.आपको आज पैतृक धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है. लाइफ पार्टनर की सेहत नरम चल रही है तो उनकी सेहत में सुधार होगा. आपके लिए सलाह है कि सकारात्मक रहें और मन पर निराशा को हावी न होने दें.
मीन राशि
आपको बुधवार को कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा. आप अपने कारोबार के विस्तार के लिए किसी योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं. आपको लाइफ पार्टनर के साथ यागदार पल बिताने का मौका मिलेगा. लव लाइफ में आज आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा.दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं. पढ़ाई में मन लगेगा और छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.