• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 05 March 2026: किन्हें होगा व्यापार में लाभ और खरीदेंगे संपत्ति , पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 05 March 2026: किन्हें होगा व्यापार में लाभ और खरीदेंगे संपत्ति , पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 05 March 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार (5 मार्च 2026) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि रहेगी. गुरुवार को ही होली भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा. इस पर्व पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं, जबकि भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा व सम्मान-प्रेम देने का वचन देता है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, गुरुवार को सुबह से शाम 5 बजकर 3 मिनट तक द्वितीया तिथि  है और फिर दिन के अंत तक तृतीया तिथि रहेगी. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन गुरुवार (05 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: March 4, 2026 12:21:45 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा.प्रॉपर्टी से संबंधित काम में लाभ मिलेगा. आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस में भी आपकी अच्छी कमाई होगी.पिता के सहयोग से लाभ मिलेगा. शाम के समय आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. गुरुवार आपको सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

आपकी यात्रा भी आज सफल और सुखद रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की खुशी होगी. लव लाइफ के मामले में भी दिन आपका सकारात्मक होगा. जातकों के लिए गुरुवार का दिन सुखद रहेगा. गुरुवार को आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी. आपको अपने बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य की जरूरत होगी.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

विद्यार्थियों को गुरुवार को अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा. आपकी कोई उलझन आज वरिष्ठजनों के सहयोग से सुलझ सकती है. व्यापार में कोई भी निर्णय अपनी बुद्धि और विवेक से लेंगे तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा. आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी को भी बिना मांगे सलाह देने की गलती न करें.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

गुरुवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा. आपको आर्थिक उलझन से निकलने में सफलता मिलेगी. अतिरिक्त कमाई के भी आपको आज मौका मिलेगा. आपको पिता से सहयोग भी मिलेगा. गुरुवार को आप अपने कारोबार में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे. इससे परिवार आपसे नाखुश रह सकता है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

परोपकार की भावना आप में बनी रहेगी और आप सफलता पाएंगे.सिंह राशि के जातकों का मन भावुक रह सकता है.  नौकरी में आज काम का दबाव अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक योजनाएं लंबे समय से लंबित हैं तो आज आप उन्हें शुरू कर सकते हैं. आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा. गुरुवार को किसी सामाजिक और धार्मिक कार्य में भाग लेंगे.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

गुरुवार की शाम को आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप काफी समय से मिलने की सोच रहे थे. गुरुवार को आपके प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा आएगी, जिससे लाइफ पार्टनर के प्रति प्यार और भी मजबूत होगा. छात्र हैं तो ज्ञान विज्ञान के प्रति रुचि बढेगी.  सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को गुरुवार को अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान देना होगा. प्राइवेट जॉब में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें. अगले महीने प्रमोशन मिलने की उम्मीद है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

गुरुवार की शाम को आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप काफी समय से मिलने की सोच रहे थे. गुरुवार को आपके प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा आएगी, जिससे लाइफ पार्टनर के प्रति प्यार और भी मजबूत होगा. छात्र हैं तो ज्ञान विज्ञान के प्रति रुचि बढेगी. सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को गुरुवार को अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान देना होगा. प्राइवेट जॉब में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें. अगले महीने प्रमोशन मिलने की उम्मीद है.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले या फिर राजनीति में काम करने वाले लोगों को गुरुवार को कुछ नए अवसर मिलेंगे. वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी कमाई और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा. दफ्तर में आपको धैर्य के साथ अपने विरोधियों की चाल का जवाब देना होगा. संतान की उत्तम प्रगति देखकर गुरुवार को आपका मन प्रसन्न रहेगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर से तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है. गुरुवार को आपके व्यापार को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।  गुरुवार को नौकरी में आपको कुछ नई जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा. धनु राशि के जातकों को गुरुवार को परिवार की खुशियों और जरूरतों पर धन खर्च करना होगा. इससे आर्थिक रूप से एक तरह से नुकसान भी हो सकता है. परिवार में लाइफ पार्टनर के साथ आपका तालमेल बना रहेगा.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

प्रॉपर्टी के काम में आपको फायदा हो सकता है.गुरुवार का दिन प्रसन्नतादायक और लाभदायक रहेगा. आपको बिना मांगे किसी को कोई सलाह नहीं देनी चाहिए. गुरुवार को आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते हैं तो यह भविष्य में आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा. आप किसी नई योजना और कारोबार में धन लगाकर भी लाभ कमा सकते हैं. बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिए. आपके हाथों कोई पुण्य कार्य भी हो सकता है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आप किसी से उधार या कर्ज का लेनदेन करते हैं तो सभी पक्षों को समझ लें और कागजात को देख लें नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है. कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन बेहतर बीतेगा.आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन लव राशिफल

मीन राशि के जातकों का गुरुवार का दिन उत्साहपूर्वक बीतेगा. आपको रिश्तेदारों ओर से लाभ मिल सकता है. दफ्तर में आपके कुछ विरोधी सक्रिय रह सकते हैं जो आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे.लाइफ पार्टनर की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा. संयम और धैर्य से स्थिति को संभालने में आप सफल होंगे.कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.