Kal ka Rashifal 02 March 2026: कन्या-तुला राशि के जातकों पर आएगी कौन सी मुसीबत, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Today Rashifal | Aaj ka Rashifal 02 March 2026 | Rashifal Today: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (02 मार्च, 2026) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पड़ रही है. ध्यान रखें कि सूर्य कुंभ राशि पर है, जबकि सोमवार को राहु सुबह 8 बजकर 18 मिनट से 9 बजकर 45 मिनट तक है. वहीं, सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन सोमवार (02 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
सोमवार का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं और पत्नी से भी विवाद हो सकता है.स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं. व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे. कुल मिलाकर सोमवार का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा.
वृषभ दैनिक राशिफल
सोमवार को व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. दरअसल, सोमवार का दिन आपका सामान्य रहेगा.किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद पैदा हो सकता है. सोचे हुए कार्य पूरे होंगे.स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.
मिथुन दैनिक राशिफल
सोमवार को परिवार में मांगलिक कामों के योग बनेंगे. कोई नया वाहन और मकान या फिर दुकान भी खरीद सकते हैं. आप शाम को अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा. छात्र कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं.
कर्क दैनिक राशिफल
सोमवार को व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे, क्योंकि कारोबार के लिए आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. कारोबार-व्यवसाय के लिए आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. कोई पुराना मामला सालों से चला आ रहा है तो सोमवार को न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में आएगा. आपके अच्छे कायों से परिवार में सम्मान बढ़ेगा.
सिंह दैनिक राशिफल
सोमवार को व्यवसाय में परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, जिससे मन अशांत रहेगा. ऐसे में किसी जानकार से बातचीत करके ही फैसला लें. सोमवार को व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं. जॉब करते हैं तो थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है. किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी. लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है.
कन्या दैनिक राशिफल
सोमवार को भी परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी. वाणी पर संयम रखें.दफ्तर में आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं. अपने जूनियर से किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है. परिवार में पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यवसाय में पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं. ध्यान रखें कि सोमवार को वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें.
तुला दैनिक राशिफल
सोमवार को व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपके बिजनेस पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं. वहीं, परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप यह लड़ाई लड़ने में सक्षम होंगे. पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे. आप किसी खास काम के लिए बाहर जा सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
सोमवार को भी व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. इसके साथ ही सम्मान भी बढ़ेगा. आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा. बिजनेस में सोचे हुए काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा. जॉब करते हैं तो कोई नए कार्य का दायित्व आपको मिलेगा.
धनु दैनिक राशिफल
सोमवार को थोड़ा अलर्ट रहें, क्योंकि व्यवसाय में नुकसान हो सकता है. पार्टनर से मतभेद की स्थिति पैदा होगी. परिवार में एकता बनी रहेगी. सोमवार को आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं. दफ्तर में कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. पत्नी की तबीयत खराब होने से आपका मन उदास रहेगा.
मकर दैनिक राशिफल
सोमवार को किसी बात पर आपके पत्नी से मतभेद हो सकते हैं. वहीं, दिन अच्छा रहेगा और व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. सोमवार को आप नया मकान या फिर वाहन खरीद सकते हैं. सेकेंड हाफ परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा. आपके कामों की वजह से परिवार में सम्मान बढ़ेगा.
कुंभ दैनिक राशिफल
सोमवार को आपके परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है. इसमें सुबह के दौरान व्यस्त रहेंगे, लेकिन सेकेंड हाफ कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है. दफ्तर में जॉब के दौरान अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं. सोमवार को न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है, जिससे मानसिक चिंता बनी रहेगी. शाम को आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कुल मिलाकर कुंभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कुछ खास नहीं रहेगा.
मीन दैनिक राशिफल
वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें. सोमवार को आपका कोई रुका हुआ धन प्राप्त होगा. कुल मिलाकर धनलाभ के मामले में सोमवार का दिन आपके लिए शानदार रहेगा. सोमवार को आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा. आपके पैरेंट्स का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और वो धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.