• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal Wednesday 04 February 2026: मिथुन और तुला समेत इन 6 राशि के जुड़े लव कपल की जिंदगी में होगा भरपूर रोमांस, कौन होगा परेशान; यहां पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal Wednesday 04 February 2026: मिथुन और तुला समेत इन 6 राशि के जुड़े लव कपल की जिंदगी में होगा भरपूर रोमांस, कौन होगा परेशान; यहां पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal Wednesday 04 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार,  बुधवार (4 फरवरी. 2026) फाल्गुन माह की तृतीया तिथि पड़ रही है. ध्यान रखने की बात यह है कि फाल्गुन माह की तृतीया तिथि पर भद्रा का साया रहेगा. बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा के लिए समर्पित होता है. बुधवार को सुबह सूर्योदय 7 बजकर 8 मिनट जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 3 मिनट पर होगा. वहीं, चन्द्रोदय शाम 8 बजकर 37 मिनट, जबकि चन्द्रास्त सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर होगा.  बुधवार को सूर्य ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह कर्क राशि में रहेंगे. इसी तरह मंगल ग्रह मकर राशि में जबकि बुध ग्रह कुंभ में मौजूद रहेंगे.  बुधवार (04 फरवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Published: February 3, 2026 4:12:46 PM IST

Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष लव राशिफल

मेष राशि से जुड़े जातकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बुधवार को प्रेम व्यवहारिक सोच के साथ आगे बढ़ेगा. पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल लोगों को भी अपने लिए सही साथी की तलाश में सफलता मिल सकती है. रिश्तों में नयापन लाने के लिए कुछ खास करें.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के जातक की जिंदगी में तूफान आने वाला है. आपके और लव पार्टनर के बीच किसी तीसरे शख्स की एंट्री हो गई है. आपके लव पार्टनर का झुकाव भी उसकी तरफ हो रहा है. ऐसे में आपको तय करना है कि आप धोखा खाना चाहते हैं या फिर सब कुछ क्लियर करके ब्रेकअप करना चाहते हैं. सिंगल की जिंदगी में लव पार्टनर की दस्तक होने वाली है.

Gemini Love Horoscop - Photo Gallery
3/13

मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. आप लव पार्टनर के साथ शाम को घूमने फिरने भी जाएंगे. सिंगल की जिंदगी में कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा. इस राशि के जातक बुधवार को थोड़ा ज्यादा परेशान रहेंगे. लव पार्टनर को आर्थिक दिक्कत आ गई है. वैसे मुलाकात संभव नहीं है.  ध्यान रखें कि आपका लव पार्टनर आर्थिक परेशानी से गुजर रहा है. ऐसे में आपको थोड़ा इमोशनल सपोर्ट देना होगा.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क लव राशिफल

बुधवार को जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी. सिंगल हैं तो आपके दिल की बात कहने का सही मौका है. अगर किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो सितारे आपके पक्ष में हैं. यह अलग बात है कि सिंह राशि के जातकों की सामान्य रहेगी. बुधवार आपको ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे. ऐसे में मुलाकात का कोई योग नहीं है. आप फोन और सोशल मीडिया के जरिए आपस में जुड़ सकते हैं.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

रिश्ते में गहराई लाने के लिए बुधवार को थोड़ा समय निकालें. मुलाकात के दौरान लव पार्टनर को स्पेशल फील कराएं. पुरानी यादों को ताजा करें और हां कोई प्यार सा गिफ्ट देंगे तो वह खुश हो जाएगा. सिंगल लोगों के लिए भी कोई नया रिश्ता बनने के संकेत हैं.

कन्या लव राशिफल - Photo Gallery
6/13

कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा. इस राशि के जातक थोड़े परेशान रहेंगे. लव रिलेशन में थोड़ी दिक्कत आ रही है. ऐसे में आप खुद ही अपने लव पार्टनर से मिलना नहीं चाहेंगे, हालांकि मिलने से आपकी कुछ टेंशन कम होगी. यह ध्यान रखें कि प्यार में धैर्य रखना जरूरी है. शादीशुदा जातक किसी रोमांटिक डेट का प्लान करें, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा.

Libra Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

तुला राशि के जातकों के बीच लव लाइफ में संतुलन बना रहेगा. लव पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी. सिंगल लोग किसी शालीन और सौम्य व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं. इसके साथ ही आप रिश्तों में आगे बढ़ सकते हैं. लव कपल अपने रिश्ते को प्राथमिकता दें. अगर काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय नहीं दे पा रहे हैं तो बुधवार को उनके लिए थोड़ा वक्त निकालें. इससे रिश्ता और मजबूत होगा.  दिल की सुनें लेकिन दिमाग से भी काम लें.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. लव पार्टनर बुधवार को आपसे मिलेगा तो बातों और एहसासों में प्यार की गहराई नजर आएगी. सिंगल राशि से जुड़े जातक थोड़ा निश्चिंत हो जाएं, क्योंकि लव पार्टनर आपकी जिंदगी में लाइफ पार्टनर बनने के लिए राजी हो गया है. शादीशुदा हैं तो अपने शब्दों पर संयम रखना जरूरी होगा. लाइफ पार्टनर से ईमानदारी से बातचीत होगी.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु लव राशिफल

बुधवार का दिन धनु राशि के सिंगल जातकों के लिए खास रहने वाला है. इस राशि के जातक मुलाकात के दौरान अपने दिल की बात रख सकेंगे. लव पार्टनर के साथ भविष्य से जुड़ी बातें हो सकती हैं. शादीशुदा जातकों के बीच चल रही कई दिनों की अनबन बुधवार को समाप्त हो जाएगी. सिंगल लोग किसी खुले विचारों वाले व्यक्ति से जुड़ाव महसूस करेंगे. आप नए लव पार्टनर के साथ जिंदगी बिताने का निर्णय भी ले सकते हैं.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

मकर राशि से जुड़े जातकों के लिए बुधवार का दिन अहम होगा. लव कपल को रिश्तों अपनी जिम्मेदारी अधिक संजीदा होकर निभाने की जरूरत है. लाइफ पार्टनर का विश्वास जीतने में आप सफल होंगे, जिसके बाद संबंधों में अधिक सकारात्मकता आएगी. सिंगल लोग किसी गंभीर रिश्ते को लेकर सोच सकते हैं. जिसे आप पसंद करते हैं, उसे अपनी दिल की बात कहने में अब देर नहीं करनी चाहिए.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा. लव पार्टनर की बुधवार को मुलाकात होगी और जमकर बात होगी. इस दौरान दोनों के बीच आई कुछ गलतफहमियां दूर होंगीं. दोनों के बीच अनबन हो रही है, इसके लिए कुंभ राशि जातकों को शांत रहकर बात करनी होगी. ध्यान रखें कि मानसिक तालमेल भी होना जरूरी है. शादीशुदा जातकों का दिन अच्छे से गुजरेगा. लाइफ पार्टनर का सहयोग करना होगा.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन लव राशिफल

बुधवार को मीन राशि के जातक भावनात्मक रूप से अपने लव पार्टनर के करीब होंगे. बातचीत के दौरान कोई पुरानी याद ताजा होगी, जो आपके रिश्ते में और मिठास घोल सकती है. सिंगल लोगों के लिए भी अच्छा समय है. आपकी लव लाइफ में कोई अनजान सा और प्यारा सा इंसान एंट्री करने वाला है. शादीशुदा जातक इस बात से खुश हो सकते हैं कि वो लाइफ पार्टनर के साथ लंबे समय बाद घूमने-फिरने जा रहे हैं.

Pisces Love Horoscope  Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.