Aaj Ka Love Rashifal 05 February 2026: कन्या राशि के लोगों का होगा ब्रेकअप तो किन सिंगल्स की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री, यहां पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल
Love Horoscope Today | Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal Thursday 05 February 2026: प्यार एक एहसास है, जिसे महसूस करना जरूरी है. कई बार जिंदगी को तजुर्बा भी प्यार से ही मिलता है. कहते हैं कि प्यार में वो ताकत होती है, जो वहशी को भी इंसान बनाने की ताकत रखती है. प्यार में बस एक चीज जरूरी है- वह है भरोसा. भरोसे का कत्ल मतलब प्यार का का कत्ल. गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
मेष राशि के जातकों की लव लाइफ गुरुवार को बहुत ही शानदार रहेगी. आपकी लव लाइफ में अच्छा और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. लव पार्टनर गुरुवार को अपने प्यार का इजहार करेंगे. रिश्तों में मिठास आपको महसूस होगी. सोलमेट के साथ डिनर पर भी जाएंगे. सिंगल लोगों के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहने वाला है. किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जो बाद में लव पार्टनर बनने वाला है.
वृषभ लव राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन लव लाइफ के लिहाज से मिला जुला रहने वाला है. मुलाकात के दौरान लव पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है. सिंगल जातकों के लिए रिश्ता आ रहा है. अब आपको ये तय करना है कि आप अभी शादी करेंगे या नहीं? शादीशुदा दंपती के बीच अनबन है. आने वाले समय में पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. शाम तक दोनों को रोमांस के भी कई अवसर मिलेंगे.
मिथुन लव राशिफल Gemini Love Horoscope
शादीशुदा लोग साथी को लेकर शॉपिंग पर जाएंगे। यहां आप दोनों एक अच्छा समय बिताएंगें। लव पार्टनर गुरुवार को अपनी भावनाओं को गहराई से टटोल सकते हैं. इसका मतलब मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं, जो दोनों के भविष्य के लिए बेहतर है. सिंगल दोस्तों के साथ भी आप कोई घूमने का प्लान बना सकते हैं.
कर्क लव राशिफल
लव पार्टनर के बीच गुरुवार को अच्छी बातचीत होगी. इस दौरान आपका रिश्ता पहले से मजबूत होगा. लव पार्टनर भविष्य को लेकर साथी से बात करेंगे. साथी के साथ स्वयं को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. लाइफ पार्टनर अपने लिए किसी योजना में निवेश करेंगे.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन शानदार रहने वाला है. सोलमेट के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा. इस दौरान कई तरह की गलतफहमी भी दूर होगी. सिंगल को किसी खास का प्रपोजल मिलेगा. यह प्रपोजल यानी यह रिश्ता आगे जाकर लव कपल में तब्दील होगा. लव रिलेशन जी रहे लोग बीते यादगार लम्हों को याद करेंगे और साथी से मन की बात साझा भी आप कर सकते हैं.
कन्या लव राशिफल
कन्या राशि के जातकों के घर और लव लाइफ में बहुत सी खुशियां आएंगीं. लव पार्टनर में अनबन ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में पुरानी बातों को छोड़कर आपको आगे बढ़ना होगा. नौबत ब्रेकअप तक आ जाए तो डरे नहीं. फैसला ले लें, क्योंकि रिश्ते बोझ हो जाएं तो रास्ता बदल लेना चाहिए.सिंगल की शादी का रिश्ता आएगा. परिवार का साथ व सहयोग आपको मिलने वाला है.
तुला लव राशिफल
गुरुवार को लव पार्टनर के प्रति अपने प्यार का इजहार जरूर कर सकते हैं. सिंगल के लिए किसी रिश्ते में प्रवेश करने के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा. लव रिलेशन में हैं तो गुरुवार को पार्टनर के प्रति अपने प्यार का इजहार करें और गिफ्ट जरूर दें. शादीशुदा जातक भी अच्छा दिन बिताएंगे. खासतौर से जिनकी हाल ही में शादी हुई है वह शाम तक घूमने-फिरने और फिल्म देखने जा सकते हैं.
वृश्चिक लव राशिफल
तुला राशि के जातकों की जिंदगी में बहुत खास तब्दीली आने वाली है. आपके परिजन शादी के लिए मान गए हैं और इसी साल शादी का योग बन रहा है. गुरुवार को यह खुशखबरी आपको मिलेगी. शादीशुदा दंपती विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं.
धनु लव राशिफल
गुरुवार को लव लाइफ सुखद रहेगी. सिंगल और लव पार्टनर गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करेंगे. लव पार्टनर्स रिश्ता पहले से और मजबूत बनेगा. आपका आकर्षण भी बढे़गा. सिंगल को लव पार्टनर मिलने वाला है. जल्द ही रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ विश्वास की डोर कमजोर होने से मन परेशान रहेगा.
मकर लव राशिफल
लव पार्टनर के लिए मुश्किल होगी. घर में किसी के आने से आपके रिश्ते पर प्रभाव पड़ेगा. साथी से आपको समझदारी बैठाने में समस्या होगी. इसके चलते पार्टनर के साथ कुछ मामूली गलतफहमियां हो सकती. सिंगल्स गुरुवार को प्यार के साथ-साथ जिम्मेदारी और समझ के साथ आगे बढ़ सकते हैं. शादीशुदा हैं और लाइफ पार्टनर के साथ भरोसा मजबूत चाहते हैं तो इसके लिए खुलकर बातचीत करना बहुत जरूरी है. किसी गंभीर रिश्ते की संभावना पर विचार कर सकते हैं.
कुंभ लव राशिफल
कुंभ राशि वालों के रिश्तों में मानसिक तालमेल अहम रह सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ विचार साझा होने का दिन है पर ख्याल रखें विवाद से बचें. शादीशुदा है तो जीवन सुखमय रहेगा. क्रश के साथ फिल्म देखने की प्लानिंग करेंगे. सिंगल लोगों के लिए ये दिन थोड़ी उम्मीद लेकर आ सकता है. प्यार में इंतजार थोड़ा जरूरी भी है.
मीन लव राशिफल
मीन राशि के जातकों को परिवार का साथ व सहयोग प्राप्त होगा. सिंगल लोगों का कोई पुरानी याद आज मन भटका सकती है. मीन राशि के जातकों के लव पार्टनर के बीच पुराना दोस्त एंट्री मारेगा. यह आपको नागवार गुजरेगा. गुरुवार को आप रिश्ते को तोड़ सकते हैं, क्योंकि आपके बीच संबंध खटास भरे चल रहे हैं. यह आप भी जानते हैं कि रिश्ता आगे नहीं चलने वाला है तो यह आपके लिए फैसला लेना बेहतर है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.