• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Love Rashifal 26 January 2026: आज किसके पार्टनर की होगी सेहत खराब, कौन गुजारेगा दिनभर साथ; जानने के लिए पढ़िये सभी 12 लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 26 January 2026: आज किसके पार्टनर की होगी सेहत खराब, कौन गुजारेगा दिनभर साथ; जानने के लिए पढ़िये सभी 12 लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal Monday 26 January  2026:  वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार (26 जनवरी, 2026) को माघ मास का 23वां दिन है. सोमवार को सूर्य देव मकर राशि में हैं, जबकि चंद्रमा मेष राशि में मौजूद हैं. माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सोमवार को है. यह तिथि रात को 9 बजकर 17 मिनट तक है. इसके बाद नवमी तिथि लगेगी. सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहा. इस दिन राहुकाल सुबह 8 बजकर 33 मिनट से रात को 9 बजकर 53 मिनट तक रहा. सोमवार को भीष्म अष्टमी और मासिक दुर्गाष्टमी है. आप भगवान शिव को समर्पित व्रत सोमवार को रख सकते हैं. सोमवार (26 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: January 26, 2026 2:59:09 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

शुभ दिन की शुरुआत के साथ ही सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी. नेक काम में सोमवार को पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. उसकी ही मदद से आपका बिगड़ा काम पूरा होगा और आप टेंशन से फ्री हो जाएंगे. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने का योग बन रहा है. सिंगल की जिंदगी में कोई एंट्री लेने वाला है.  यह आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है. शादीशुदा हैं तो अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

आर्थिक हालात आपके अच्छे नहीं हैं. ऐसे में सोमवार का दिन आपके लिए चुनौती लेकर आएगा. ध्यान रखें कि आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आपका दिन उनकी सेहत का ध्यान रखने में गुजरेगा. यही समय है जब लव कपल एक-दूसरे को समझ सकेंगे. शादीशुदा हैं तो वाणी पर संयम रखें, क्योंकि दंपती में झगड़ा हो सकता है. सिंगल का दिन सामान्य रहेगा.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि से जुड़े सिंगल जातकों की जिंदगी में कुछ खास परिवर्तन नहीं होने वाला, जबकि शादीशुदा जातक अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. ऐसे में सोमवार को दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. लव रिलेशन में हैं तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. वाणी पर संयम रखें वरना लव पार्टनर से कुछ मतभेद भी हो सकते हैं.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

शादीशुदा जातक और लव कपल दोनों ही एक-दूसरे की सेहत का ध्यान रखें. पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है.  वहीं, कुछ लव कपल किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं. इस दौरान वाहन ध्यान से चलाएं. सिंगल राशि के जातकों की जिंदगी में कोई प्यार इंसान आने वाला है. यह अनजान शख्स आपकी जिंदगी में खुशियां लाएगा.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

सिंह राशि के लव कपल सोमवार को कहीं घूमने जाएंगे. पूरा दिन आपका पार्टनर के साथ शानदार रहेगा. इस दौरान बातचीत से कुछ गलतफहमियां दूर होंगीं. दोनों शाम को डिनर भी करेंगे. सिंगल की जिंदगी में कोई खास आने वाला है और वह भविष्य में आपका लाइफ  पार्टनर भी बन सकता है.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

आप बेहद भावुक हैं. लव कपल को सलाह है कि सोमवार को जल्दबाजी में कोई भी बड़ा डिसीजन न लें. वरना लव लाइफ में नुकसान हो सकता है. कुछ कारणों से लाइफ पार्टनर आपसे नाराज होगा. आप दोनों के बीच मतभेद हो सकता है. कोशिश करें तो बातचीत के जरिये रास्ता निकल जाए.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

कुछ मुद्दों पर लव कपल के बीच मतभेद हैं. अच्छा होगा बैठकर बातचीत करें और समस्या का समाधान निकालें।
छुट्टी का दिन होने के बावजूद आप काम में बिजी रहेंगे, जिस कारण अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. यह बड़ा मुद्दा बन सकता है. लव पार्टनर को चाहिए कि वह इन हालात को समझे.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

शादीशुदा हैं तो सोमवार को आपका और आपके पार्टनर का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. शाम को आयोजन है और खुशी-खुशी संपन्न होगा. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है. लव शाम को बाहर पार्टनर के साथ जा सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. सिंगल को सोमवार को लव पार्टनर नहीं मिलेगा. इंतजार करना होगा.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

शादीशुदा लोगों की जिंदगी में मुश्किलें आएंगीं. साथ ही बीमार लाइफ पार्टनर की सेहत में भी लाभ देखने को मिलेगा. सिंगल्स के लिए सोमवार का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. लव पार्टनर आपको पूरा मान सम्मान देगा, जिस कारण आप दोनों के संबंध और अच्छे होंगे.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

सिंगल जातक जिसे पसंद करते हैं. अपने दिल की बात कहने का वक्त आ गया है. बिना झिझक अपने मन की बात करें तो जवाब पॉजिटिव ही आएगा. लव पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है. दौरान आपका पार्टनर आपका पूरा ध्यान रखेगा.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

छुट्टी का दिन होने से पूरा दिन साथ में गुजारेंगे. इस दौरान लव पार्टनर की नजरों में आपका सम्मान बढ़ेगा. ध्यान रखें मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस दिन आपके कई प्रोग्राम कैंसिल हो सकते हैं. सिंगल का दिन सामान्य गुजरेगा. शाम को दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा चुनौती भरा रहेगा, क्योंकि लव पार्टनर आपके किसी काम का विरोध कर सकता है. अनबन ज्यादा बढ़ सकती है. इसका समाधान है कि संयम बरतें. शादीशुदा हैं तो आपके लाइफ पार्टनर का मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा. इसका सम्मान करें. जातक सोमवार को पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.