• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 9 March 2026: किन राशि के सिंगल को गर्लफ्रेंड बोलेगी, ‘I LOVE You’ हफ्ते के पहले किस पर चढ़ेगा रोमांस का बुखार

Kal Ka Love Rashifal 9 March 2026: किन राशि के सिंगल को गर्लफ्रेंड बोलेगी, ‘I LOVE You’ हफ्ते के पहले किस पर चढ़ेगा रोमांस का बुखार

Kal Ka Love Rashifal 9 March 2026: सोमवार (09 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
 


By: JP Yadav | Published: March 8, 2026 3:35:33 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आप अपने पार्टनर के साथ बाहर कहीं शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं. शाम के दौरान बाहर घूमने से आपका पार्टनर आपसे खुश रहेगा.साथ ही अपने मन के भाव को आपके सामने प्रकट कर सकता है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

सोमवार को लव कपल थोड़ा मुश्किल में रहेंगे. आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है. मतभेद बढ़ने की स्थिति बन सकती है. अच्छा होगा अपने पार्टनर के भाव को समझने का प्रयास करें और उनकी बातों को महत्व दें, जिससे आपका संबंध बना रहेगा.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आप अपने लाइफ पार्टनर के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं. आपका साथी आपके ऊपर शक कर सकता है. बदली परिस्थितियों के चलते आपका पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है. ध्यान रखें कि संयम बरतें वरना आपको परेशानी हो सकती है. रिश्ते टूटने की स्थिति में जा सकते हैं.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

आपके शहर में सोमवार को मौसम का मिजाज बदलेगा.इस दौरान आप लव पार्टनर के साथ बारिश के मौसम का आनंद लेंगे. आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर पार्टी आदि पर जा सकते हैं. सिंगल की जिंदगी में किसी खास की एंट्री होने वाली है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

काफी दिनों से मन में दबी हुई बात सोमवार को आपका लव पार्टनर आपके सामने बोल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
सोमवार को आपका पार्टनर अपने प्रेम का का इजहार आपके सामने कर सकता है. सिंगल के लिए शादी के रिश्ते आएंगे.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका साथी आपको कोई विशेष उपहार दे सकता है. इसके साथ ही आपका पार्टनर आपका जीवन साथी बनने के लिए तैयार हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा. इसी साल आपकी शादी होने का योग बन रहा है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

तुला राशि के जातकों की लव लाइफ बहुत ही शानदार रहने वाली है. आपके सेकेंड हाफ में लव पार्टनर से मुलाकात होगी. शादी के लिए आप दोनों के परिवारवाले राजी हैं. जल्द ही आप दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. सोमवार शाम को इस खुशी में आप दोनों फिल्म देखने भी जा सकते हैं.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

आपको आर्थिक दिक्कत है. इस बात से अनजान आपका लव पार्टनर आपसे कहीं बाहर घूमने-फिरने ले जाने के लिए कह सकता है, लेकिन किसी बात को लेकर आपके बीच मतभेद हो सकता है. अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें. इसके साथ ही लव पार्टनर के व्यवहार को नजरअंदाज करें.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आप अपने पार्टनर के सामने अपनी मन की बात बोल सकते हैं. बहुत दिन से जो दुविधा आपके मन में चल रही है. आप पार्टनर के समक्ष कहें. आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा. लव कपल शाम को फिल्म देखने भी जा सकते हैं.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

सोमवार को लव लाइफ को लेकर दिन सामान्य रहेगा. लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे. शाम को बाहर शॉपिंग आदि पर जा सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. भावुकता में आकर कुछ पुराने राज शेयर कर सकते हैं, जिससे भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

शादीशुदा हैं तो अपने लाइफ पार्टनर की कद्र करें और सोमवार को उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आपके इस केयरिंग नेचर से आपका पार्टनर खुश रहेगा. आपके साथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लव पार्टनर से मुलाकात के दौरान साथी की भावनाओं को समझें.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

सोमवार को लव कपल कहीं बाहर जा सकते हैं. डिनर का भी प्रोग्राम भी बन सकता है. इसके साथ ही कोई विशेष खुशखबरी आपको मिल सकती हैं. सोमवार को आपका साथी आपके व्यवहार से भी खुश रहेगा. शादीशुदा हैं तो लव पार्टनर का भरपूर प्यार और सहयोग आपको मिलेगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.