Kal Ka Love Rashifal 8 March 2026: किसका पार्टनर बिखेरेगा रोमांस की खुशबू-किसका होगा ब्रेकअप,जानें सभी 12 राशियों की लव लाइफ
Kal Ka Love Rashifal 8 March 2026: रविवार (08 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
रविवार का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा रहने वाला है. रविवार को आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं. इसके साथ ही आपका पार्टनर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकता है.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
रविवा को व्यस्त रहने के कारण आप अपने लव पार्टर बातों को इग्नोर कर सकते हैं, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है. ऐसे में सतर्क रहें, क्योंकि इससे रिश्ता प्रभावित हो सकता है. लव रिलेशन में हैं तो आपका पार्टनर आपको अपने दिल की बातें शेयर कर सकता है.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपका पार्टनर आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकता है, जिससे आपका मन विचलित हो जाएगा. इसके साथ ही डिमांड पूरी न करने की वजह से आपका रिश्ता कमजोर पड़ेगा. लव पार्टनर जरूर से ज्यादा अपने मन की बात आप पर थोपेगा. कोशिश करें कि उसका दिल ना तोड़े, संयम भी बरतें.
कर्क दैनिक लव राशिफल
रविवार को दिन कर्क राशि के जातकों की लव लाइफ को लेकर अच्छा रहने वाला है. आपका पार्टनर आपसे भरपूर रोमांस करेगा. लव पार्टनर अपने मन की बात आपसे बोल सकता है, जिससे आपका दिन बन जाएगा. दोपहर बाद पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं.
सिंह दैनिक लव राशिफल
लव कपल का मन प्रसन्न रहेगा. ध्यान रखें कि भावुकता में आकर कुछ पुराने राज़ आप अपनी पत्नी से शेयर कर सकते हैं, जिससे भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सिंगल की शादी के रिश्ते आएंगे.
कन्या दैनिक लव राशिफल
रविवार को पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आप मानसिक चिंता में रह सकते हैं. साथ ही पार्टनर से मुलाकात न होने के कारण खुद को तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं. लव लाइफ को लेकर दिन खास अच्छा नहीं रहेगा, क्योंकि पार्टनर के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है. इसके चलते पार्टनर किसी अन्य व्यक्ति की बात में आकर रिश्ता खत्म कर सकता है. कुल मिलाकर रविवार को ब्रेकअप होने के पूरे आसार हैं.
तुला दैनिक लव राशिफल
रविवार को छुट्टी का दिन होने से मुलाकात तो होगी, लेकिन लव लाइफ को लेकर दिन सामान्य रहेगा. लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे. शाम को बाहर शॉपिंग पर जा सकते हैं. पार्टनर आपको कोई महंगा उपहार भेट कर सकता है.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
रविवार को रोमांटिक समय व्यतीत कर सकते हैं और भविष्य को लेकर प्लान बना सकते हैं. मुलाकात और बातचीत के दौरान लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी ज्यादा गहरा व प्रभावशाली रहेगा.
धनु दैनिक लव राशिफल
लव पार्टनर आपसे अपने दिन की बातें और कुछ भविष्य से जुड़ा प्लान आपसे शेयर कर सकता है. ध्यान रखें कि आपका पार्टनर आप पर हावी होने की कोशिश करेगा. इस दौरान बातों-बातों में वह आपको ताने मार सकता है. दिन धैर्य पूर्वक निकालें. संयम ना थोड़ें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें.
मकर दैनिक लव राशिफल
रविवार दोपहर के पश्चात छोटी बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन आप दोनों जल्दी ही नकारात्मक चीजों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। पार्टनर के मन के भाव को समझने का प्रयास करें. दिन लव लाइफ को लेकर सकारात्मक रहने वाला है। पार्टनर के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. धैर्यपूर्वक आज के दिन को व्यतीत करें। साथ ही जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
शादीशुदा हैं तो पार्टनर के साथ छोटी-छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. पार्टनर अपने पुराने सीक्रेट्स आपसे शेयर कर सकता है, जिससे मन दुखी होगा, लेकिन आप उनकी बात को इग्नोर करें. आपका पार्टनर आपके साथ ज्यादा समय व्यतीत करेगा. रविवार को छुट्टी का दिन होने से आप शॉपिंग पर जा सकते हैं.
मीन दैनिक लव राशिफल
रिश्ते को लेकर रविवार का दिन अच्छा नहीं है. पार्टनर आपसे बात करने में रुचि नहीं लेगा. लव रिलेशन में हैं तो वाणी पर संयम रखें वरना रिश्ते बहुत ही खराब दौर में जा सकते हैं. रविवार को लव लाइफ को लेकर समय अच्छा नहीं है. वाणी से पार्टनर को अभद्र या अप्रिय शब्द बोल सकते हैं, जिसका बुरा लगेगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.