Kal Ka Love Rashifal 23 Feb 2026: कौन-कौन बोलेंगे अपने पार्टनर से ‘I LOVE YOU’ पढ़ें 12 राशियों की लव लाइफ
Kal Ka Love Rashifal 23 Feb 2026: सोमवार (23 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी. कुछ जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
आपका लव पार्टनर आपसे कुछ बातों को छिपा सकता है, जिनका पता चलने पर आपसी मतभेद हो सकता है. शादीशुदा हैं तो आप लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
आपका पार्टनर आपके साथ सहज महसूस करेगा. आपके साथी का भरपूर प्यार आपको मिलने वाला है. पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं. साथ ही उनके साथ आप सोमवार का दिन बहुत अच्छा बिताने वाले हैं.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
यदि अभी तक आपने अपने मन की बात पार्टनर को नहीं कही है, तो सोमवार को बोल सकते हैं. सोमवार को आपका पार्टनर आपके साथ कुछ हंसी मजाक कर सकता है. आपका पार्टनर अच्छे मूड में रहेगा.
कर्क दैनिक लव राशिफल
अपने लव पार्टनर का ख्याल रखें, वह हर मोड़ पर आपका साथ देगा. सोमवार को आपका पार्टनर आपके साथ कुछ पर्सनल बातें शेयर कर सकता है.इसके साथ ही आपके ऊपर पूरा भरोसा करके वह कोई बड़ा निर्णय ले सकता है.
सिंह दैनिक लव राशिफल
लव लाइफ में सोमवार को आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा. मनोरंजक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं. ध्यान रखें कि वाणी पर संयम रखें. आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है और आपसे दूरियां बढ़ा सकता है. अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ बैठकर उनकी प्रॉब्लम को समझने का प्रयास करें.
कन्या दैनिक लव राशिफल
सोमवार को आपका पार्टनर आपके साथ रहेगा. इस दौरान वह आपके प्रति अपना प्यार व्यक्त कर सकता है, जिस बात को सुनने के लिए आप बेकरार हैं.मौसम के हिसाब से आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. सिंगल की जिंदगी में लव की एंट्री होने वाली है.
तुला दैनिक लव राशिफल
लव पार्टनर के साथ हैं तो अच्छा होगा सोमवार को आप वाणी पर संयम रखें और कुछ बातों को नजरअंदाज करें. आपका साथी आपके साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकता है, लेकिन किसी बात को लेकर आपके बीच मतभेद बढ़ सकता है. इस दौरान वाणी पर संयम आपका सहारा बनेगा.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
आपका साथी कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज है, उन्हें मनाने का प्रयत्न करें. इस दौरान गिफ्ट भी दे सकते हैं. सोमवार को आपके पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा. पुरानी बातों के लिए सोमवार को सॉरी बोलना आपके लिए अच्छा होगा.
धनु दैनिक लव राशिफल
सोमवार को आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात कह सकता है. इसके साथ ही सोमवार का दिन आपका अच्छा रहेगा. बहुत दिनों से जो बातें उनके मन में चल रही हैं, उन्हें वह आपसे शेयर कर सकता है. इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
मकर दैनिक लव राशिफल
सोमवार को मौसम के कारण आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आपको शुभचिंतक होने के नाते भी सतर्क रहना चाहिए. सोमवार का दिन आपके लिए खुशखबरी वाला रहेगा. आपका पार्टनर आपको कोई अच्छी खुशखबरी दे सकता है. शादी के लिए परिवार राजी हो सकता है.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
सोमवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. सिंगल के लिए शादी का रिश्ता आएगा. आप बेकार की कोशिश नहीं करें, क्योंकि लव मैरिज आपके योग में नहीं हैं. लव पार्टनर आपको कहीं बाहर जाने के लिए कह सकता है. साथी के साथ आपका यह समय और यह सफर बहुत अच्छा रहने वाला है.
मीन दैनिक लव राशिफल
सोमवार को आप सोच-विचार कर डिसीजन लें. शादी समेत कुछ बातों को लेकर आपसी विवाद हो सकता है. इससे पार्टनर नाराज भी हो सकता है. समझदारी इसी में है कि आप अपने लव पार्टनर के मिजाज के हिसाब से चलें नहीं, तो आपका काम बिगड़ सकता है. मुलाकात के दौरान वाणी पर संयम रखें.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.