kal Ka Love Rashifal 22 March 2026: कन्या राशि के जातक बोलेंगे SORRY तो कौन देगा लव पार्टनर को धोखा; जानें सभी 12 राशियों का हाल
Kal Ka Love Rashifal In Hindi | Love Rashifal Tomorrow | Love Horoscope Tomorrow : रविवार (22 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. रविवार को कुछ राशि के जातकों को अपने पार्टनर के साथ पुराने विवाद सुलझाने होंगे. लव कपल के बीच तीसरे की एंट्री हो सकती है. यह शख्स आप दोनों के बीच दूरियां पैदा करना चाहता है. कुछ राशि के जातकों का पार्टनर अपने व्यवहार के लिए आपसे माफी मांग सकता है. पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करेंगे तो कुछ का ब्रेकअप भी हो सकता है. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
रविवार को अपने व्यवहार में संयम रखें. इसके साथ ही सोच-विचार करके ही निर्णय लें. रविवार को आपका पार्टनर अपने बारे में आपको सब कुछ बता सकता है. दरअसल, आपका पार्टनर आपसे अपनी कुछ पर्सनल बातों को साझा कर सकता है, जिस कारण आपको उनकी कुछ बातें अच्छी नहीं लगेगी. यहां ध्यान रखें कि सच कड़वा होता है.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
रविवार को आप अपने पार्टनर की कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं. आप दोनों में चल रहे आपसी मतभेद का कोई तीसरा व्यक्ति फायदा उठा सकता है. इससे बेहतर है कि आपसी अनबन को दूर करें. इसके साथ ही पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं. इससे लव कपल के बीच प्यार बढ़ेगा.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपका पार्टनर आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है, अपने पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास करें. उनके साथ समय बिताएं. रविवार का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा. इसके साथ ही प्रेम प्रसंग के लिए भी समय अच्छा है.
कर्क दैनिक लव राशिफल
रविवार को आप अपने पार्टनर से अपनी पर्सनल बातों को छिपा कर रखें नहीं, तो आपका पार्टनर आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है. अपने पार्टनर के इरादों को समझें, वरना आप बड़े नुकसान में जा सकते हैं. इसके साथ ही रविवार आपका पार्टनर आपके प्रति अपना व्यवहार बदल सकता है.
सिंह दैनिक लव राशिफल
रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आप पार्टनर के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं. रविवार को आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा दिन व्यतीत करने वाले हैं. बहुत दिन से आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोलना चाहता है, जिसका इजहार वो रविवार को कर सकता है.
कन्या दैनिक लव राशिफल
रविवार को अच्छा होगा बात को समझें फिर किसी समस्या का निदान करने का प्रयास करें. इसके साथ ही अपने पार्टनर को सॉरी बोलकर झगड़ा खत्म करें. रविवार को पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर आपका झगड़ा हो सकता है, जिस कारण आप और आपके पार्टनर के बीच नाराजगी बढ़ सकती है.
तुला दैनिक लव राशिफल
अच्छा होगा अपने संबंधों को बचाने के लिए सतर्क रहें. रविवार का दिन आपके लिए सोच-समझ कर चलने का है. आपका लव पार्टनर आपके ऊपर शक कर सकता है. अपने पार्टनर को मनाने के लिए कोई उपहार दें.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
अनबन ज्यादा दिलों तक जारी रहना अच्छी बात नहीं है. अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ बैठकर अपनी प्रॉब्लम को डिस्कस करें. साथ ही अपने रिश्ते को संभालें. रविवार को आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की जिद कर सकता है. आपके और आपके पार्टनर के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है.
धनु दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपका पार्टनर आपसे अपनी कुछ पर्सनल बातों को छिपा सकता है, जिनका पता लगने पर आप दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है. उनके व्यवहार पर नजर रखें. इसके साथ ही किसी के भी छलावे में आने से बचें. इसके साथ ही आपका लव पार्टनर आपको धोखा दे सकता है.
मकर दैनिक लव राशिफल
अपने लव पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास करें. ध्यान रखें कि रविवार का दिन लव कपल के लिए अच्छा रहेगा. आपका पार्टनर आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है. बहुत दिन से वह अपने मन की बात आपसे बोलना चाहता है. सिंगल की शादी के रिश्ते आएंगे.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
रविवार को लव कपल के बीच हुए पुराने विवाद खत्म होंगे. इसके साथ ही आप दोनों का संबंध मजबूत होगा. आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण वह कुछ परेशान नजर आएंगे. रविवार को आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है. उनके साथ समय बिताएं. इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें. मौसमी बदलाव के चलते सेहत प्रभावित हो सकती है.
मीन दैनिक लव राशिफल
आपका पार्टनर रविवार को आपकी कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है, जिससे माहौल थोड़ा चेंज नजर आएगा. अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें और उनकी नाराजगी को दूर करें. आप अपने लव पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे उनका मूड ठीक हो जाएगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.