• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 20 Feb 2026: मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि की पार्टनर से होगी अनबन, किसका होगा ब्रेकअप, पढ़ें सभी 12 राशियों का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal 20 Feb 2026: मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि की पार्टनर से होगी अनबन, किसका होगा ब्रेकअप, पढ़ें सभी 12 राशियों का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal 20 Feb 2026: शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रह सकता है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी. कुछ जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: JP Yadav | Published: February 19, 2026 4:15:57 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को किसी बात को लेकर आपका लव पार्टनर आपसे भयंकर नाराज हो सकता है. यहां तककि मतभेद की स्थिति बन सकती है. आपको चाहिए कि लव पार्टनर की बातों को महत्व दें, जिससे आपका संबंध बना रहे.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को आपका पार्टनर आपसे खुश रहेगा. लव पार्टनर के साथ आप बाहर कहीं शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं. इसके बाद डिनर का भी प्रोग्राम बना सकते हैं. इसके साथ ही अपने मन के भाव को आपके सामने प्रकट कर सकता है.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि के जातक शुक्रवार को दिनभर परेशान रहेंगे. आपका साथी आपके ऊपर संदेह कर सकता है.  परिस्थितियों के चलते आपके और पार्टनर के बीच विवाद हो सकता है. रिश्ते में दरार आने वाले दिनों में ब्रेकअप की स्थिति तक पहुंच सकती है.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को आपका साथी आपके साथ खुशियों को जिएगा.साथ ही अपने मन की बात शुक्रवार को आपका पार्टनर आपसे बोल भी सकता है.शादीशुदा जातकों की जिंदगी में उलझन रहेगी. पति-पत्नी के बीच लड़ाई होने की संभावना है, लेकिन वाणी पर संयम रखकर इस अनबन को टाल सकते हैं.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

सिंगल की शादी के रिश्ते आएंगे. हो सकता है एक रिश्ता आपको पसंद आए.इसी साल की पहली छमाही में आपकी शादी होने वाली है. शादीशुदा कपल के बीच अनबन हो सकती है, लेकिन आप समझदारी से रिश्ते को सामान्य कर सकते हैं.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

कन्या राशि के जातक दिनभर साथ में गुजारेंगे. बावजूद इसके किसी बात को लेकर शाम को आपका लव पार्टनर आपसे नाराज रह सकता है. संबंधों को सुधारने का रास्ता यह है कि अपने लव पार्टनर को कोई गिफ्ट दें. साथ ही कहीं शॉपिंग कराने और घुमाने-फिराने ले जाएं.  इससे आपके लव पार्टनर का मूड थोड़ा ठीक होगा.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही अच्छा है. आप अपने लव पार्टनर को अपने मन की बात बोल सकते हैं. यहां तक कि शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं. सिंगल को उनका प्यार शुक्रवार को उनके दफ्तर में ही मिलेगी, लेकिन प्यार का इजहार करने में थोड़ा समय लगाएं.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

आपकी लव लाइफ में संकट दस्तक दे चुका है. आपके और लव पार्टनर के बीच किसी तीसरी की एंट्री हो चुकी है. आपका पार्टनर ही उससे रिश्ता बनान के करीब जा रहा है. अब ये आपको तय करना है कि क्या आप ब्रेकअप की पहल करेंगे. मानसिक रूप से पहल करके रिश्ता तोड़ेंगे तो खुश रहेंगे.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को ऐसी कोई बात न करें, जिससे आपके पार्टनर का मन दुखी हो. मजाक भी सोच-समझकर करें वरना लव पार्टनर से अनबन हो सकती है. शादीशुदा हैं तो शुक्रवार को अपने लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं.जरूरत इस बात की है कि आप अपने पार्टनर के साथ रहें और उसका ख्याल रखें. आपका साथ लव पार्टनर को खुशी देगा.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

मकर राशि से जुड़े लव कपल को भरपूर प्यार मिलेगा. शुक्रवार को आपकी लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी. आप लव पार्टनर को ना केवल शॉपिंग कराएं, बल्कि उसे बढ़िया से गिफ्ट भी दें.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

कुंभ राशि के जातक लव पार्टनर के साथ संबंधों को लेकर परेशान हैं. रिश्ता टूटने की कगार पर है. आपके रिश्ते में कुछ परेशानी है. ऐसे में आपकी लव लाइफ में दिक्कत आनी तय है. आपके पार्टनर को आपको लेकर कोई गफलत है. अच्छा होगा बात को संभालने का प्रयास करें, वरना आपका ब्रेकअप तय है.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

शादीशुदा हैं तो परिवार और बच्चों के साथ शुक्रवार का आपका दिन अच्छा बीतने वाला है. सिंगल की जिंदगी में फिलहाल प्यार की एंट्री नहीं होने वाली है. अभी इंतजार करना होगा. शुक्रवार का दिन मौसम के हिसाब से रहेगा. आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे और जमकर एन्जॉय करेंगे.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.