• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 19 March 2026: 2 राशि के जातक पार्टनर को बोलेंगे  I LOVE YOU, कौन करेंगे शादी के लिए प्रपोज; जानें सभी 12 राशियों का भी हाल

Kal Ka Love Rashifal 19 March 2026: 2 राशि के जातक पार्टनर को बोलेंगे  I LOVE YOU, कौन करेंगे शादी के लिए प्रपोज; जानें सभी 12 राशियों का भी हाल

Kal Ka Love Rashifal In Hindi | Love Rashifal Tomorrow | Love Horoscope Tomorrow: गुरुवार (19 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

 


By: JP Yadav | Published: March 18, 2026 1:03:30 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

आपकी लव लाइफ मुश्किल दौर में है. लव पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद गुरुवार को आपकी समस्या का कारण बन सकता है. किसी गलत आरोप में आप उलझ सकते हैं. इससे मुसीबत बढ़ जाएगी. आपके पार्टनर को अभी आपके प्रति लोगों द्वारा गलत समझाया जा सकता है. ऐसे में बेहतर यह होगा कि आप बैठकर समस्या का समाधान निकालें. अपने संबंध को बचाने का प्रयास करें.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपका लव पार्टनर आपके साथ समय बिताएगा, जिससे आपको अधिक खुशी मिलेगी. अपने पार्टनर के साथ गुरुवार को आप खुशी भी बहुत नजर आएंगे. आपका पार्टनर भी आपकी बातों को महत्व देगा. बहुत दिन से आप दोनों जो बात करना चाहते हैं वह कह पाएंगे. आप दोनों के बीच चल रही समस्या दूर होगी.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को अच्छा होगा पार्टनर के सामने अपनी बात कहें, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा. आपका पार्टनर आपके साथ सहयोगी बनेगा. अपने पार्टनर से अपने मन की बात आप बोल सकते हैं. आपका पार्टनर आपसे कुछ अच्छी बातें सुनना चाहता है.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर अपने मन में दबी हुई बात को आपसे बोल सकता है. गुरुवार को आपका पार्टनर आपके साथ अच्छा महसूस होगा. अपने पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा. अपने मन की बात आज बोल सकते हैं. प्रेम प्रसंग के लिए दिन अच्छा है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

यदि अभी तक आपने अपने मन की बात पार्टनर से नहीं की है, तो गुरुवार का दिन आपके लिए लकी रहेगा. अपने पार्टनर को आप अपने मन की बात बोल सकते हैं. गुरुवार को आपका पार्टनर खुश दिखाई देगा. गुरुवार का दिन शादी के लिए प्रपोज करने के लिए बहुत ही अच्छा है.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए हां कह सकता है. बहुत दिन से जिस बात को लेकर आप इंतजार कर रहे हैं. वह बात पूरी होने वाली है. अपने लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. वह उनकी इच्छाओं की पूर्ति करें.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को अपने पार्टनर के साथ आप कुछ बातों को लेकर मतभेद का शिकार हो सकते हैं.  आप दोनों के बीच किसी तीसरे की एंट्री से दिक्कत हो सकती है. अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ बैठकर पुरानी समस्याओं का समाधान निकालें. अगर बात नहीं बनती है तो रिश्ते से बाहर निकलना यानी ब्रेकअप ही सबसे आसान रास्ता है.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

अच्छा होगा आप नकारात्मक स्थिति न बनाएं तथा आपसी मतभेद को खत्म करने का प्रयास करें. गुरुवार को आपका पार्टनर आपसे कुछ महत्वपूर्ण चर्चा कर सकता है. आप दोनों के बीच चल रहे तनाव को दूर करने के लिए पहल कर सकता है.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपका पार्टनर आपसे कहीं बाहर जाने की जिद कर सकता है. इसके साथ ही गुरुवार को आपकी जेब ढीली होने वाली है, क्योंकि आपका पार्टनर जीभर कर शॉपिंग कर सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. समझदारी इसी में हैं उसे जरूरत की चीजें ही खरीदकर दें.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

बहुत दिन से चल रही  पार्टनर के साथ दूरी गुरुवार को खत्म होगी. आपका लव पार्टनर आपके साथ समय बिताएगा. हालांकि कुछ बातों को लेकर आप दोनों में मतभेद बने रहेंगे. तब भी कुछ हद तक पुराने विवादों का हल निकलेगा.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आप अपने लव पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. इस दौरान आप अपने पार्टनर से मतभेद दूर करें. पुरानी बातों को लेकर चल रहा विवाद खत्म करें. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. आप सच्चे होंगे तो लव पार्टनर आपकी बातों को महत्व देगा.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को लव पार्टनर की बातों और उसके सुझावों को अनदेखा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होने वाला है. लव पार्टनर की बातों को महत्व नहीं देने पर संबंध बिगड़ सकते हैं. अपने पार्टनर को समय दें और उनकी इच्छाओं की पूर्ति करें. यहां पर यह समझना जरूरी है कि रिश्तों में कभी-कभार झुकना भी पड़ता है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.