• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 18 Feb 2026: मेष,  वृषभ, कन्या और कुंभ राशि के जातक मिलेंगे लव पार्टनर से, किसका होगा ब्रेकअप; यहां पढ़िए 12 राशियों का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal 18 Feb 2026: मेष,  वृषभ, कन्या और कुंभ राशि के जातक मिलेंगे लव पार्टनर से, किसका होगा ब्रेकअप; यहां पढ़िए 12 राशियों का लव राशिफल

Love Horoscope Today | Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal wednesday 18 February 2026: बुधवार (16 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रह सकता है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

   


By: JP Yadav | Last Updated: February 17, 2026 4:57:46 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

लव कपल के बीच अनबन चल रही है तो अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ समय बताएं. इससे रिश्ते अच्छे होंगे. बुधवार को आपका पार्टनर किसी बात को लेकर आपसे दूरी बना सकता है. इसके चलते पार्टनर आपकी बातों को महत्व नहीं देगा. उनके मन की बात को समझने का प्रयास करें. हो सकता है आपका पार्टनर आपसे कुछ अपनी पर्सनल बात शेयर करना चाहता हो. यह भविष्य से जुड़ा हुआ भी हो सकता है.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आप अपने पार्टनर से मन की बात बोल सकते हैं. आपका पार्टनर आपके साथ कुछ हंसी मजाक कर सकता है. कुल मिलाकर आपका पार्टनर अच्छे मूड में रहेगा. इस दौरान आप किसी बात का बुरा नहीं मानें.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

शादीशुदा हैं तो अपने साथी का ख्याल रखें. बुधवार को आपका पार्टनर आपके साथ अपनी कुछ पर्सनल बातें शेयर कर सकता है. साथ ही बुधवार को आप पर पूरा भरोसा करके वह कोई बड़ा फैसला अपने जीवन में ले सकता है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

बुधवार को अच्छा होगा कि अपने पार्टनर के साथ बैठकर उनकी प्रॉब्लम को समझने का प्रयास करें. हो सकता है कि आप ही इस समस्या को सुलझा दें. इसके साथ ही पार्टनर को समय दें. अगर बेरुखी दिखाई तो आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है और आपसे दूरियां बढ़ा सकता है.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

लव कपल के लिए मौसम का मिजाज बुधवार को अच्छा रहने वाला है. ध्यान रखें कि आपका पार्टनर आपके साथ रहेगा. ऐसे में वह आपके प्रति अपना प्यार व्यक्त कर सकता है, जिस बात को सुनने के लिए आप बेकरार हैं. जरूरी है कि आप उसे तवज्जो दें. आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है. सिंगल को शादी के रिश्ते आएंगे.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं. बुधवार को आपका पार्टनर आपके प्रति अपना व्यवहार बदल सकता है, जिसे आप महसूस करेंगे. कई मुद्दों या फिर किसी बात को लेकर आपका पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है. हो सकता है आपका पार्टनर पहले जैसा आपसे व्यवहार न रखें, ध्यान रखें कि पैसा बहुत कुछ है, लेकिन सबकुछ नहीं. ऐसे में पैसा कमाएं साथ ही अपने लव पार्टनर को भी समय दें.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

बुधवार को अच्छा होगा अपने पार्टनर और परिवार के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास करें. बुधवार को आपका अपने पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है. आपका पार्टनर और आपके परिवार के बीच कुछ मनमुटाव देखने को मिलेगा. इसके चलते आपका अपने पार्टनर से मतभेद हो सकता है. नौबत ब्रेकअप तक आ सकती है.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आपका पार्टनर आपके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करेगा. हो सकता है उसके मन में आपके प्रति कुछ गलत बात चल रही है. उन्हें मिटाने का प्रयास करें.  सिंगल और तलाकशुदा के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

बुधवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. कुछ साल पहे शादी हुई है तो संतान प्राप्ति हो सकती है. आपका पार्टनर आपको कोई अच्छी खुशखबरी दे सकता है. लव पार्टनर मुलाकात के दौरान गिफ्ट दे सकता है. मौसम के कारण आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. अपने साथी का ध्यान रखें. सिंगल को लव रिलेशन में आने का मौका बुधवार को मिल सकता है.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

आज आपका साथी आपसे कहीं बाहर जाने के लिए बोल सकता है। आप अपने साथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साथी के साथ यह समय और यह सफर बहुत अच्छा रहने वाला है.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

बुधवार को कुछ बातों को लेकर लव पार्टनर से वाद विवाद हो सकता है. ऐसे में इससे बचने के लिए वाणी पर काबू रखें. आप अपने पार्टनर के मन के हिसाब से चलें. नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है. आप गलत डिसीजन न लें. इससे लव कपल को दिक्कत हो सकती है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.