• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 05 March 2026: कौन बोलेगा ‘I LOVE YOU’ और कौन कहेगा ‘SORRY’ जानें सभी 12 राशियों की लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 05 March 2026: कौन बोलेगा ‘I LOVE YOU’ और कौन कहेगा ‘SORRY’ जानें सभी 12 राशियों की लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 05 March 2026: गुरुवार (05 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Published: March 4, 2026 1:53:34 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

गुरुवार के दिन आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात बोल सकते हैं. यह दिन आपके लिए सही है, आपके पार्टनर का अच्छा रिस्पांस आएगा. गुरुवार को आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं. गुरुवार की शाम को कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, जिस कारण आप और आपका साथी दोनों खुश रहेंगे.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ लव राशिफल

गुरुवार को अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से समझना और स्वीकार करना आपको सही दिशा दिखाएगा. लव रिलेशन में हैं तो दिल और दिमाग के बीच असमंजस की स्थिति बन सकती है. आप रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन मन में उठ रही शंकाएं परेशान कर सकती हैं.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को बहुत दिनों से आपका पार्टनर आपसे कुछ मन की बात बोलना चाहता है, लेकिन कुछ बातों को लेकर वह शांत रहता है. अच्छा होगा अपने पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें और उनका सपोर्ट करें. गुरुवार को आपका लव पार्टनर आपसे खुलकर अपने दिल की बात रखेगा. आप ध्यान से सुनें और हां इस दौरान आप वाणी पर संयम रखें.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

लव के लिए गुरुवार को बहुत अच्छा दिन है.पुरानी बातों को इग्नोर कर अपने साथी की गलती को माफ करें, जिससे आपका संबंध मजबूत हो. गुरवार को लव पार्टनर आपको भरपूर प्यार देगा. आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांग सकता है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपका पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है. हो सकता है वह आपके साथ अपने रिश्ते को खत्म करना चाह रहा हो, इस कारण वह आपके प्रति अपना व्यवहार बदल सकता है. इसमें चिंता करने की जरूरत नहीं है,

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपका पार्टनर आपसे अपने मन की वह बात बोल सकता है. मौसम के हिसाब से गुरुवार का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. सेकेंड हाफ में आपका पार्टनर आपके साथ रहेगा. गुरुवार को वह आपके प्रति अपना प्यार व्यक्त कर सकता है. जिस बात को सुनने के लिए आप बेकरार हैं.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

हो सकता है उनके मन में कोई बात चल रही हो या आपकी कोई बात उनके मन को छू गई हो, जिस कारण आपका पार्टनर कुछ परेशान दिखाई देगा. गुरुवार को आपका पार्टनर कुछ उदास और परेशान दिखाई देगा. अच्छा होगा अपने पार्टनर से बातचीत करें. यदि उनको कोई बात हर्ट कर गई है, तो उसके लिए उनसे आप सॉरी बोलें.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपका पार्टनर अपने स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान दिखाई देगा. मौसम के बदलाव के चलते आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. ऐसे समय में आपको उनके साथ रहना बहुत जरूरी है. उन्हें एक साथी की जरूरत महसूस होगी. इस समय आपका साथ देना उन्हें बहुत खुशी देगा और आपका संबंध और मजबूत होगा.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर आपकी हर बात को एक्सेप्ट करेगा. गुरुवार को आप दोनों साथ समय बिताएंगे. लंच करना और मूवी देखना आपके लव पार्टनर को पसंद आएगा. गुरुवार का दिन आपका अपने पार्टनर के साथ शानदार रहने वाला है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा है, आपका पार्टनर आपके प्यार को एक्सेप्ट कर सकता है. अपने लाइफ पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं. लव रिलेशन में हैं तो बहुत दिन से अपने अपने मन की बात जो अपने मन में दवा रखी है, आज वह बात आप अपने पार्टनर से बोल सकते हैं.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को मौसम के हिसाब से प्रेम-प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है. गुरुवार को आप अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग करने के लिए बाहर जा सकते हैं, जिससे आप का साथी प्रसन्न रहेगा. साथ ही के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है, अपने पार्टनर की मन की बातों को आज आप महसूस करेंगे.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को अपने रूठे साथी को मनाने के लिए कोई गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपका पार्टनर खुश दिखाई देगा. गुरुवार को आपके अपने पार्टनर के साथ कुछ मतभेद की स्थिति बनी रहेगी. इसके बाद भी आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं. इस दौरान माहौल रोमांटिक रहेगा और दोनों एक-दूसरे से मन की बात करेंगे.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.