• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 02 March 2026: मिथनु, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों का लव पार्टनर से हो सकता है ब्रेकअप, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Kal Ka Love Rashifal 02 March 2026: मिथनु, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों का लव पार्टनर से हो सकता है ब्रेकअप, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal 02 March 2026 | Love Rashifal Today: सोमवार (02 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Published: March 1, 2026 11:47:48 AM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

मौसम के कारण आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कुछ बातों को लेकर आपका साथी आपसे नाराज रह सकता है. अच्छा होगा साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सोमवार को आप अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. सिंगल की शादी के रिश्ते सोमवार को आएंगे.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपको आपके साथी का सहयोग और प्यार मिलेगा. आपका पार्टनर आपके व्यवहार से खुश रहेगा. शाम को आप लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. मौसम का भरपूर आनंद भी उठाएंगे.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

लव रिलेशन में हैं तो संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें. दिक्कत यह है कि सोमवार को आप अपने पार्टनर की कुछ बातों से परेशान हो सकते हैं. आप दोनों के संबंध बिगड़ सकते हैं. किसी बात को ज्यादा न खींचे.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

सोमवार को घूमने के लिए अच्छा समय है. जिससे लव कपल के बीच में पनप रही दूरियां खत्म होंगी. कुल मिलाकर लव कपल के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है. बहुत दिनों से आप दोनों बाहर जाने का सोच रहे हैं. ऐसे में सोमवार को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका लव पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है. हो सकता है वह आपके साथ अपने रिश्ते को खत्म करना चाह रहा हो. इस कारण वह आपके प्रति अपना व्यवहार बदल सकता है. इसमें चिंता करने की जरूरत नहीं है. कुल मिलाकर आप भी मानसिक रूप से ब्रेकअप के लिए तैयार हो जाएं.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

आज आपका साथी आपके लिए कोई विशेष गिफ्ट दे सकता है. इसके साथ ही आपका पार्टनर आपका जीवन साथी बनने के लिए सहमति प्रस्तुत कर सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर सोमवार को अपने करीबी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है. लव पार्टनर मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, जिस कारण बाहर जाने का आपका कोई प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है. इससे मूड ऑफ रहेगा. साथ ही आपकी प्लानिंग फेल हो सकती है. सिंगल को उनका प्यार मिलने वाला है.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका साथी कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज है. लव पार्टनर को मनाने का प्रयास करें. सोमवार को अपने पार्टनर के साथ उनके मूड को ठीक करने के लिए पुरानी बातों के लिए सॉरी बोलना आपके लिए अच्छा होगा. शादीशुदा जातक शाम को फिल्म देखने के लिए जा सकते हैं.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है. उनके मन में कुछ बात चल रही है. वह सोमवार को आपसे शेयर कर सकती हैं. इसके चलते आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

पार्टनर के व्यवहार को नजरअंदाज करें और अच्छा होगा वाणी पर काबू रखें. सोमवार को आप साथी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि किसी बात को लेकर आप में मतभेद बढ़ सकता है. सिंगल का फिलहाल लव पार्टनर नहीं मिलेगा. तलाश जारी रखें.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

सोमवार को कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी. मुलाकात और बातचीत के दौरान लव पार्टनर लाइफ पार्टनर बनने पर राजी हो सकता है. यह फैसला आपके परिवार को भी मंजूर होगा. यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. मौसम के हिसाब से लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा है. सोमवार को आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात कह सकता है.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका लाइफ पार्टनर आपके साथ खुश रहेगा. बातचीत के दौरान आप फैमिली प्लानिंग पर भी चर्चा कर सकते हैं. शाम को लाइफ पार्टनर के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं. लव रिलेशन में हैं तो आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.