7 Best Monsoon Fruit: ये कुछ फल बारिश के मौसम में खाने से रहेगा आपका शरीर भी मजबूत और हेल्दी
मानसून का मौसम काफी ज्यादा खास होता है लेकिन इस दौरान हमें सही फलों का सेवन करना चाहिए ताकि हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहे। मानसून में मौसम बदलता है जिसके कारण हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है इसलिए मानसून में ऐसे फल खाने चाहिए जो की पाचन में मदद करें और जो विटामिन, मिनरल से पूरी तरीके से भरपूर हो और हमारे शरीर को ठंडक दें।
सेब
मानसून के मौसम में सेब एक फेमस फल है जो मानसून में आसानी से मिल जाता है। इसमें फाइबर विटामिन-c और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं सेब खून को साफ करता है और शरीर में एनर्जी बनाए रखता हैं।
संतरा
संतरा में विटामिन -c होता है। जिसकी वजह से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है । मानसून के मौसम में अक्सर लोग बीमार पड़ जाते है। संतरा खाने से शरीर को उन रोगों से लड़ने की ताकत मिल जाती है
अनार
अनार विटामिन C और फाइबर से भरपूर होता है इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधरता और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है मानसून में अनार खाने से हमारे शरीर में गर्मी कम होती हैं।
तरबूज
तरबूज मानसून में हमारे शरीर को ठंडक देता है हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता हैं। तरबूज में विटामिन A होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
केला
केले में पोटेशियम और विटामिन B6 होता है जो कि हमारे शरीर को एनर्जी देता है यह फल पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी और गैस से आराम दिलाता है बारिश में केला खाने से शरीर को गर्माहट और ताकत मिलती हैं।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी और फाइबर होते हैं यह फल त्वचा को काफी ज्यादा हेल्दी और इम्यूनिटी को बढ़ाता है बारिश के मौसम में स्ट्रॉबेरी खाने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती हैं।
कीवी
कीवी मानसून में खाने के लिए सबसे अच्छा फल है इसमें विटामिन C होते हैं और फाइबर भी होते हैं जो कि हमारे शरीर को संक्रमण से बचाते हैं कीवी खाने से पाचन सुधरता है और त्वचा भी निखरती हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.