Live

Parliament Monsoon Session Day 3: विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा संसद सत्र का तीसरा दिन, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

🕒 Updated: July 23, 2025 06:46:32 PM IST

Parliament Monsoon Session Day 3 Live Updates: बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को संसद में मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कार्यवाही ठप रही। विपक्ष ने पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत की प्रतिक्रिया पर भी चर्चा की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में व्यवधान डालने के लिए विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की उनकी माँग मान ली है और इसके लिए समय भी तय कर दिया है। तीसरे दिन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे दोनों सदनों में शुरू होगी।

Parliament Monsoon Session Day 3 Live Updates (मानसून सत्र का तीसरा दिन आज)
Parliament Monsoon Session Day 3 Live Updates (मानसून सत्र का तीसरा दिन आज)
Parliament Monsoon Session Day 3: मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में पेश होगा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक

Live Updates

  • 18:46 (IST) 23 Jul 2025

  • 18:44 (IST) 23 Jul 2025

    संसद में बिहार SIR पर कोई बहस नहीं होगी!

    भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा बिहार में कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे पर बुधवार (23 जुलाई 2025) को संसद भवन परिसर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग कर रहा है। शीर्ष सरकारी सूत्रों के अनुसार, SIR के मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं होगी।

  • 15:44 (IST) 23 Jul 2025

    सदन में होगी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा

    सरकार पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार है। अगले हफ़्ते, इस मुद्दे पर लोकसभा में सोमवार, 28 जुलाई और राज्यसभा में मंगलवार, 29 जुलाई को बहस होगी।

  • 14:43 (IST) 23 Jul 2025

    Parliament Monsoon Session Day 3: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने विपक्ष पर निशाना साधा

    Parliament Monsoon Session Day 3: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, "अगर विपक्ष सदन चलने दे, तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों को मिली सफलता पर चर्चा होगी, और इससे उन्हें (विपक्ष को) असुविधा होगी..."

  • 14:20 (IST) 23 Jul 2025

    Parliament Monsoon Session Day 3: लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित


    Parliament Monsoon Session Day 3: बिहार मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाजी के बाद लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित