ऋतिक रोशन का बड़ा दावा, आई एक्सरसाइज से घटाया चश्मा के नंबर; जानें क्यों डॉक्टर्स ने दी चेतावनी?

Eye Exercises and Refractive Error: डॉक्टर्स के मुताबिक, आंखों की एक्सरसाइज से फोकसिंग में सुधार हो सकता है, लेकिन परमानेंट रिफ्रैक्टिव एरर को ठीक नहीं किया जा सकता है. चश्मे का नंबर आंख की संरचना के मुताबिक होता है. जैसे किसी एक्सरसाइज से बदला नहीं जा सकता है.

Published by Preeti Rajput

Eye Exercises or Medical Myth: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया एक हैरान कर देने वाला दावा किया है. एक्टर ने दावा किया कि ‘आई वर्कआउट’ यानी आंखों की एक्सरसाइज के जरिए चश्मे का नंबर कम किया जा सकता है. ऋतिक का यह इंस्टा पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. एक्टर ने बताया कि 42 साल की उम्र में एक डॉक्टर ने कहा था कि चश्मे का नंबर परमानेंट होता है. आंख ऐसी मांसपेशी नहीं है, जिसे ट्रेन करके बदला जा सकता है. उन्होंने इस बात को एक चुनौती की तरह ले लिया. वॉशिंगटन डीसी जाकर ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. ब्राइस एपलबॉम के साथ 5 दिन का विजन ट्रेनिंग प्रोग्राम में वह शामिल हुए. रोजाना 4 घंटों की ट्रेनिंग के बाद उनके चश्मे का नंबर आधा रह गया है. उन्हें नया प्रिस्क्रिप्शन लेना पड़ेगा. ऋतिक के इस दावे पर खूब बहस छिड़ गई है. 

ऋतिक रोशन का बड़ा दावा

डॉक्टर्स का मुताबिक, 40 वर्ष की उम्र के बाद कई लोगों को प्रेस्बायोपिया नाम की समस्या हो सकती है. यह उम्र से जुड़ी स्थिति है, जिसमें पास की चीजें पढ़ने में कठिनाई होती है. क्योंकि आंख की फोकस करने की क्षमता कम होने लगती है. कुछ मामलों में फोकसिंग और आंखों के कोऑर्डिनेशन से जुड़ी एक्सरसाइज से टेंपररी सुधार महसूस हो सकता है. संभव है कि अभिनेता को इस तरह की फोकसिंग समस्या में लाभ मिलता है. लेकिन स्थायी रिफ्रैक्टिव एरर में वास्तविक कमी संभव नहीं है. चश्मे का नंबर इस एक्सरसाइज से कम करने की बात में बिल्कुल सच नहीं है.

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

Related Post

खुलेआम लव जिहाद! ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का ट्रेलर देख तिलमिला उठे लोग; प्रोड्यूसर-डायरेक्टर समेत 4 पर दर्ज FIR

ऐसा संभव ही नहीं

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातक लोग मायोपिया, प्रेसबायोपिया या एस्टिग्मैटिज्म जैसी समस्याओं के कारण चश्मा पहनते हैं. यह आंख की बनावट जैसे आई बल की लंबाई या या कॉर्निया की वक्रता से जुड़ी होती है. आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने से इन संरचनात्मक बदलावों को ठीक नहीं किया जा सकता है. स्थायी रूप से चश्मे का नंबर कम होना वैज्ञानिक रूप से संभव हीं है. विजन ट्रेनिंग प्रोग्राम मुख्य रूप से आंख और दिमाग के बीच के समन्वय को बेहतर करने पर केंद्रित होता है. यह जानना बेहद जरूरी है कि लंबे समय तक स्क्रीन देखने या नजदीक से कम करने से आंखों की सिलियरी मसल पर दबाव पड़ने लगता है. जिससे नजर कमजोर लग सकती है. इसे कभी-कभी स्यूडो मायोपिक शिफ्ट बोला जाता है. यह तनाव को कम करता है और फोकसिंग एक्सरसाइज करते हैं, तो व्यक्ति को लगने लगता है कि नजर में सुधार आ गया है, लेकिन ऐसा नहीं होता बल्कि अस्थायी राहत होती है.  

जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने बॉलीवुड वालों से की अपील, कहा- एक और मदद…!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

पंजाब की राजनीति में आया भूचाल, नवजोत कौर सिद्धू ने किया नई पार्टी का ऐलान; कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

Navjot Kaur Sidhu launches new party: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत…

April 7, 2026

Akshay Kumar Viral Video: फकीरों जैसी हालत में दिखे अक्षय कुमार! फटी शर्ट- फटा कोर्ट देख, फैंस भी हैरान

Akshay Kumar Viral Video: अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर अक्षय कुमार के लुक ने…

April 7, 2026

Papaya Vs Pineapple in Pregnancy: क्या प्रेगनेंसी में पपीता और अनानस खाने से हो जाता है मिसकैरेज, जानें क्या है सच्चाई?

Papaya Vs Pineapple in Pregnancy: महिलाओं के प्रेगनेंट होने में बहुत सी चीजों का ख्याल…

April 7, 2026

Silver Price Today: चांदी में फिर उतार-चढ़ाव, जानें आज क्या है आपके शहर में ताजा दाम

Silver Price Today in India : इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध…

April 7, 2026

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता! दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत इन शहरों में जानिए 24 से 18 कैरेट के ताजा रेट

Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और भारत सरकार के…

April 7, 2026