Israel Attack on Iran Live Updates: एक बार फिर इजराइल ने दुश्मन देश ईरान पर मिसाइलों से हमला बोल दिया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार (28 फरवरी, 2026) को कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई और आसमान में धुएं का गुबार नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि तेहरान में कम से कम 3 जगहों पर इजराइल की ओर से हमला किया गया है. ईरान पर हमले के साथ ही इजराइल ने अपने देश के नागरिकों को ईरान की ओर मिसाइल हमलों को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि ईरान की ओर से जवाबी हमला जरूर होगा. ऐसे में इजराइल रक्षा बल (Israel Defense Forces) ने सभी नागरिकों को सुरक्षित जगहों के पास रहने चेतावनी भी जारी की है. वहीं, ईरानी मीडिया के अनुसार तेहरान में जिन जगहों पर हमला हुआ है, उनमें ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री, ईरानी डिफेंस मिनिस्ट्री, सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऑफिस और ईरानी एटॉमिक एनर्जी एजेंसी भी शामिल है. यह भी जानकारी आ रही है कि इस हमले में अमेरिका भी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है. ऐसे हालात में ईरान में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है. ब्रिटेन ने इजराइल और ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से कहा है कि यह ट्रैवल एडवाइजरी इजराइल और फिलिस्तीन के लिए है. माना जा रहा है कि ईरान हर हाल में इजराइल पर जवाबी हमला करेगा.
LIVE Israel Attacks Iran: 'मिडिल ईस्ट में आज हुई मिलिट्री बढ़ोतरी की निंदा करता हूं. ईरान के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स और इजराइल का बल प्रयोग, और उसके बाद पूरे इलाके में ईरान का जवाबी हमला, इंटरनेशनल शांति और सुरक्षा को कमज़ोर करता है.'
सभी सदस्य देशों को यूनाइटेड नेशंस के चार्टर सहित इंटरनेशनल कानून के तहत अपनी ज़िम्मेदारियों का सम्मान करना चाहिए. चार्टर साफ तौर पर “किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक आज़ादी के खिलाफ बल प्रयोग की धमकी, या यूनाइटेड नेशंस के मकसद के खिलाफ किसी भी दूसरे तरीके” पर रोक लगाता है.
'मैं दुश्मनी को तुरंत खत्म करने और तनाव कम करने की अपील करता हूं. ऐसा न करने पर आम लोगों और इलाके की स्थिरता के लिए गंभीर नतीजों वाले बड़े इलाके में टकराव का खतरा है. मैं सभी पार्टियों को तुरंत बातचीत की टेबल पर लौटने के लिए ज़ोर देकर कहता हूं.'
'मैं फिर से कहता हूं कि UN चार्टर समेत इंटरनेशनल कानून के हिसाब से इंटरनेशनल झगड़ों को शांति से सुलझाने का कोई दूसरा तरीका नहीं है. चार्टर इंटरनेशनल शांति और सुरक्षा बनाए रखने का आधार देता है.'
LIVE Israel Attacks Iran: संयुक्त अरब अमीरात से खबर आ रही है कि मिडिल ईस्ट की स्थिति के कारण फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन के कारण अबू धाबी एयरपोर्ट पर यात्री फंसे हुए हैं.
#WATCH | संयुक्त अरब अमीरात: मिडिल ईस्ट की स्थिति के कारण फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन के कारण अबू धाबी एयरपोर्ट पर यात्री फंसे हुए हैं। pic.twitter.com/gh2GgEfxdW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2026
LIVE Israel Attacks Iran: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को ईरान पर US और इज़राइल के हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद UN सिक्युरिटी काउंसिल की अर्जेंट मीटिंग बुलाने की मांग की और कहा कि ये हमले रुकने चाहिए.
LIVE Israel Attacks Iran: US और इज़राइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में तबाही नजर आने लगी है. ईमारतों को नुकसान पहुंचा. इसके साथ ताजा जानकारी मिली है कि बढ़ते संघर्ष के बीच हमलों में ईरान के टॉप IRGC कमांडर मोहम्मद पाकपुर की मौत हो गई.
LIVE Israel Attacks Iran: US और इज़राइल के हमलों के बाद ईरान के कई शहरों में इमारतें खंडहर में तब्दील नजर आईं. ईरान के सरकारी मीडिया का दावा है कि दक्षिणी ईरान के गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में 40 लोगों की मौत हो गई.